कण्डा जेल में चार दिवसीय मेडिकल कैंप का समापन

शिमला 13 अक्टूबर | मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में आदर्श केंद्रीय कारागार कण्डा (शिमला) में आयोजित चार दिवसीय मेडिकल कैम्प का आज समापन हुआ। इस दौरान बन्दियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उप-अधीक्षक कारागार, आदर्श केंद्रीय कारागार कण्डा, संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में बन्दियों के टेस्ट भी किये गए। उन्होंने बताया कि बन्दियों को विभिन्न प्रकार की मानसिक बिमारियों से अवगत करवाया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि 07 डॉक्टरों की टीम ने इस पूरी प्रणाली का निरिक्षण किया। इसमें

Read more

30 अक्तूबर तक ई-केवाईसी करवाएं सभी उपभोक्ता: एडीसी

हमीरपुर 13 अक्तूबर। एडीसी मनेश कुमार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को जिला में शत-प्रतिशत राशनकार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा जिला के सभी उपभोक्ताओं से भी 30 अक्तूबर तक अपनी ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। शुक्रवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि जिला में अभी तक लगभग साढे 76 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है और इसमें हमीरपुर पहले स्थान पर चल रहा है, लेकिन इसका शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग भी बहुत

Read more

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बैठक की

शिमला, 13 अक्तूबर| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिला में गत वित्तीय वर्ष के दौरान योजना के तहत 14 करोड़ 65 लाख रूपये खर्च किए गए हैं और 3 करोड़ 93 लाख रूपये अनुदान के रूप में स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्तमान राज्य सरकार का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाना है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और सार्थक जीवन व्यतीत कर सकें। उपायुक्त ने बताया कि अधिकतर

Read more

आपदा में नुक्सान से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी: एडीसी मनेश कुमार

हमीरपुर 13 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां हमीर भवन में सुरक्षित भवन निर्माण पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, शहरी विकास, नगर एवं ग्राम योजना विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों तथा कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया। कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए एडीसी मनेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य एवं भूकंप तथा भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षित भवन निर्माण पर विशेष ध्यान

Read more

साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को डिजिटल लेन देन और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। रिजर्व बैंक के एलडीओ भरतराज आनंद ने विस्तार से वित्तीय जागरुकता की जानकारी दी।  एलडीएम गुरचरण भट्टी ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताये। उन्होंने साइबर फ्रॉड की बढ़ रही घटना पर

Read more

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि घर-घर केसीसी अभियान भी संचालित किया गया है जोकि 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत हर किसान को कृषि के लिए कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ सत्यापित किया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान के लाभार्थियों

Read more

सर्विस डिलीवरी में हो तत्परता और गुणवत्ता: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं आम जनता तक तत्परता के साथ पहुंचनी चाहिए और इनकी क्वालिटी भी उच्च स्तर की होनी चाहिए। शुक्रवार को यहां डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में जिला सुशासन सूचकांक की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की जिला सुशासन सूचकांक रिपोर्ट में जिला हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम वर्क के कारण ही यह संभव हुआ है।

Read more

आशा वर्करों ने हर पंचायत को नशा मुक्त बनाने का लिया प्रण – सतपाल रणावत

ऊना, 13 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को नशा मुक्त बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के साथ बचत भवन ऊना में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नशा मुक्त ऊना अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी तथा अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के दायतिव सम्बन्धित महत्पूर्ण योगदान बारे समझाया गया। कार्यशाला में लगभग 70 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसकी अध्यक्ष्ता जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने की। जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने कहा की नशा मुक्त पंचायत बनाने से पहले हमें अपना घर, वार्ड व गांव को नशा मुक्त बनाना होगा। क्योंकि

Read more

हिमाचल प्रदेश स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक 16 अक्तूबर को

ऊना, 13 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक 16 अक्तूबर को सभापति इन्द्रत्त लखनपाल की अध्यक्षता में प्रातः  10.30 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय निधि लेखा समिति में सभापति इन्द्रत्त लखनपाल, सदस्य सतपाल सिंह सत्ती, राजेन्द्र राणा, होशियार सिंह, डीएस ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, पूर्ण चंद ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर व हरीश जनारथा होंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय निधि लेखा समिति उन सभी संस्थानों को जो कि हिमाचल प्रदेश लेखा परीक्षा विभाग के दायरे में आते हैं,

Read more

स्वरोजगार अर्जन में अहम भूमिका निभा सकता है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा

नाहन, 13 अक्तुबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि यूको आरसेटी (ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान) सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वरोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी को अपने संस्थान के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कोर्साे की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकताा शिविरों का आयोजन किया करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी की उपलब्धियां इस तिमाही में संतोषजनक नहीं है इसलिए संस्थान को अपने प्रशिक्षण कोर्स के लिए पंचायतों, युवा मंडलों, स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक संख्या में भागीदार बनाना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिमटा गत गुरूवार

Read more

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उत्तरी क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना, 13 अक्तूबर – राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र की समीक्षा बैठक डीआरडीए हॉल ऊना में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य राज्य कर व आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश के आयुक्त डॉ युनुस ने की। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर व आबकारी राकेश शर्मा, हितेश शर्मा, संयुक्त आयुक्त नविंदर सिंह सहित उत्तरी क्षेत्र के अलावा ऊना, चम्बा, कांगड़ा व नूरपुर के प्रभारियों व सहायक आयुक्तों ने भी भाग लिया। इसके अलावा अतिरिक्त उत्तरी, दक्षिण व मध्य प्रवर्तन क्षेत्रों के प्रभारी भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जीएसटी, आबकारी व अन्य करों के अधीन

Read more

मोदी है तो मुमकिन है, भारत सबसे तेज और विकसित होती अर्थव्यवस्था : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह एक बार फिर सत्यापित किया गया है कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेज और विकसित होती अर्थव्यवस्था है। एक बार फिर प्रत्यक्ष हो गया है को मोदी है तो मुमकिन है, जब पूरे विश्व में मंदी का बड़ा दौर चला हुआ है इस दौर में भारत विश्वगुरू की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने अपने आकलन के आधार पर भविष्यवाणी की है कि 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी 6.3 फीसदी रहेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अथक मेहनत का स्वरूप है

Read more

आपदा से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल जरूरी: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक प्रबंध एवं तैयारियां होनी चाहिए। तभी हम वास्तव में आपदा आने पर बचाव एवं राहत कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं। शुक्रवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए एक सुनियोजित एवं प्रभावी योजना होनी

Read more

जिला बिलासपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवाजे मेधावी

बिलासपुर 13 अक्टूबर 2023| जिला मुख्यालय के बचत भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत  जिला  की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला की 20 मेधावी छात्राओं और अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के अंतर्गत मार्च 2023 में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 10वी और 12वी कक्षाओं की परीक्षा में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाली

Read more

समर्थ 2023 अभियान के तहत मिनी सचिवालय ऊना में मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना, 13 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय जोखिम न्यूनीकरण दिवस व समर्थ 2023 अभियान के तहत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा मिनी सचिवालय ऊना में कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल आयोजित हुई। इसके अतिरिक्त मिनी सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में आग की घटना पेश आई। आपातकालीन सायरन बजते ही मिनी सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित रास्तों के माध्यम से सचिवालय के बाहर निकले। सचिवालय में मौजूद आम जनता भी धैर्य दिखाते हुए मिनी सचिवालय से बाहर

Read more

सिरमौर जिला में जे.बी.टी के 86 पदों कोे बैचवाईज आधार पर भरा जायेगा

नाहन 13 अक्तुबर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला सिरमौर में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के 86 पदों को बैचवाईज आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। इन पदों को भरने के लिए 20 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक काउंसलिंग निर्धारित की गई है। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कर्म चंद ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यह काउंसलिंग कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के एवं पदोन्नति नियम दिनांक 22 सितंबर 2017 आधारित व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार होगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक

Read more

सिरमौर पुलिस ने 48 घंटों में दबोचे जेसीबी ऑपरेटर की हत्या के आरोपी

जिला मुख्यालय नाहन के शंभूवाला में जेसीबी ऑपरेटर की हत्या के आरोपियों को सिरमौर पुलिस ने मात्र 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के खतौली से पकड़ने में कामयाब हासिल की है। सिरमौर पुलिस ने मंगलवार रात को हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार तड़के से ही अलग-अलग स्थान पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे दी थी। जिसके 48 घंटों  के भीतर ही सिरमौर पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर की हत्या के आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा द्वारा टीम गठित की

Read more

डा. वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना का लाभ उठायें विद्यार्थी : सुमित खिमटा

नाहन, 12 अक्तुबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 20 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई ‘‘डा. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना’’ प्रदेश के ऐसे होनहार विद्यार्थियों, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से सम्बन्ध रखते हैं के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने में वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने सभी पात्र होनहार विद्यार्थियों सेे प्रदेश सरकार की इस शिक्षा ऋण का लाभ उठाने का आहवान किया है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज

Read more

उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक रहेंगे सिरमौर जिला के प्रवास पर

नाहन, 12 अक्टूबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2023 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर दोपहर 12.30 बजे राजगढ़ में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 14 अक्तूबर को भी राजगढ़ में जन समस्या सुनेंगे। उद्योग मंत्री 15 अक्तूबर को दोपहर एक बजे पौंटा साहिब और सांय 4 बजे जाखना में जन समस्याएं सुनेंगे। हर्ष वर्धन चौहान 16 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाणा, प्रातः 11.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा और दोपहर 2 बजे कोटापाब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का निरीक्षण करेंगे।

Read more

देश की एकता, अखण्डता के लिए सरहद पर ही नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में समर्पण, सेवा भाव की जरुरत: लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया

ऊना, 12 अक्तूबर – नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से राजकीय महाविद्यालय ऊना के सभागार में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माटी को नमन, वीरो को वंदन के अंतर्गत  भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके लेफ्टिनेंट कर्नल कैप्टन एसके कालिया, हॉनरेरी कैप्टन गोरख राम सेवा मेडल विजेता तथा हॉनरेरी कैप्टन सुशील कुमार शौर्य चक्र विजेता को उपनिदेशक  नेहरू युवा केंद्र डॉ लाल सिंह ने स्मृति चिन्ह, शॉल हिमाचली टॉपी व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल कैप्टन एसके कालिया ने संबोधित करते हुए बताया कहा कि कोई

Read more