उपायुक्त ने धान खरीद केन्द्र धौला कुआं का किया निरीक्षण

नाहन 19 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज गुरूवार को एपीएमसी के तहत धौलाकुंआ में संचालित धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया और यहां पर चल रही खरीद प्रक्रिया पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए इसकी सराहना की। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में एपीएमसी के पांवटा और धौलाकुंआ स्थित धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 17,500 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धान खरीद केन्द्र में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन धान खरीद केन्द्रों में 3

Read more

शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर है हरोली विधानसभा क्षेत्र: अग्निहोत्री

ऊना, 19 अक्तूबर – विकास की दृष्टि से हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में एक विशेष पहचान है जहां पर हर क्षेत्रवासी को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए वर्तमान में इस क्षेत्र में किया जा रहे विकास कार्य क्षेत्र की भावी पीढ़ी से संबंधित आवश्यकताओं के मध्य नजर किए जा रहे हैं यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालकवाह में 31वीं खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के शुभारंभ के पश्चात विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने जानकारी दी

Read more

पांवटा क्षेत्र से 6.15 लाख कीमत की 20500 लीटर अवैध शराब बरामद

नाहन 19 अक्तूबर। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी सिरमौर हिमांशु आर. पंवर ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 18 अक्तूबर 2023 को जिला के पांवटा क्षेत्र के टोका नगला नामक स्थान पर अलग-अलग जगहों से करीब 20500 लीटर अवैध शराब (लाहन) पकड़ी गई है जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख रुपये बनती है। हिमांशु पंवार ने बताया कि अवैध शराब पकड़ने के लिए आयुक्त हि.प्र. राज्य कर एवं आबकारी डा. यूनुस खान के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में संदीप अत्री एसीएसटीआई (अबकारी), एएसटीईओ (अबकारी) भूपेंद्र सिंह, एएसटीईओ सतौन सन्नी वर्मा, एएसटीईओ पांवटा-1 धनीराम,

Read more

आम आदमी की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं का शिविर आयोजित

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण स्तर से देश में आम आदमी की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं को बहुदेशीय सहकारी सभा में परिवर्तन कर विविध संसाधनों से कारोबार के विस्तार से रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सहकारी सभाओं की कार्यप्रणाली में विस्तार को लेकर बड़े स्तर पर प्रदेश में मूर्त रूप दिया जा रहा है। यह उद्गगार सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने आज बगांणा तहसील के अंतर्गत छपरोह कृषि सहकारी सभा के सभागार मे सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर में कहें। इस प्रशिक्षण शिविर का

Read more

एसडीएम ने विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

ऊना, 19 अक्तूबर – विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की अहर्ता तिथि 1 जनवरी, 2024 के संदर्भ में एसडीएम विश्वा मोहन देव चौहान ने े विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चौहान ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत 44-ऊना विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथो पर फोटोयुक्त निर्वाचन सूची का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2024 को या उससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नागरिक 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर तक अपने पोलिंग बूथ पर अभिहित अधिकारियों के पास

Read more

लोकसभा चुनाव-2024 के फोटो/वीडियोग्राफी कार्यों हेतू निविदाएं 2 नवम्बर तक आमंत्रित

ऊना, 19 अक्तूबर – लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 से संबंधित तैयारियों, प्रक्रियाओं व चुनाव के दौरान की विभिन्न घटनाओं की फोटो/वीडियोग्राफी करवाई जानी आपेक्षित है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इन सभी कार्यों के लिए 50 से 60 फोटो/ वीडियोग्राफी कैमरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक सभी फोटो/वीडियो स्टूडियो फर्में 2 नवम्बर दोपहर 1 बजे तक या उससे पूर्व निविदाएं धरोहर राशि मुबलिग 10 हज़ार रूपये बैंक ड्राफ्ट जोकि तहसीलदार निर्वाचन के नाम से देय हो, सहित तहसीलदार निर्वाचन कमरा नम्बर 212 मिनी सचिवालय ऊना में जमा करवा सकते हैं।

Read more

विभिन्न श्रेणी के 21 पदों के लिए शिमला में 27 अक्टूबर को साक्षात्कार

शिमला 19 अक्टूबर – जिला शिमला क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा इलिगो क्रिएटिव प्राइवेट लिमिटेड विकासनगर शिमला के 21 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार यूएस क्लब स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11.00बजे लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन साक्षात्कारों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है। इन साक्षात्कारों के माध्यम से जिन पदों को भरा जाएगा इसमें एडमिशन काउंसलर जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए, एमबीए, बीटेक या कंप्यूटर साइंस रखी गई है। इसी प्रकार, मार्केटिंग/टेलीकॉलर के

Read more

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में 4 से 6 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी अश्व प्रदर्शनी

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में 4 से 6 नवम्बर 2023 तक आयोजित की जाएगी अश्व प्रदर्शनी। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर 04 नवम्बर से 06 नवम्बर, 2023 तक अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्पिति, ज़िला किन्नौर, कुल्लू तथा शिमला के अश्व पालक अपने अश्वों का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर अश्वों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी तथा प्रतियोगिताओं में विजेता अश्व पालकों को नकद पारितोषिक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अश्व पालक 4 नवम्बर, 2023 को प्रातः 9

Read more

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल बोले,कार्यालय संगठन की रीढ़

शिमला : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ चक्कर में किया आज दो मोर्चे के कार्यालय खोलने के अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।   डॉ राजीव बिंदल ने कार्यालयो के महत्व पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अपने 17 संगठनवात्मक जिलों में कार्यालय खोल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक जिलों के खुलने से महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी वहीं प्रदेश में भाजपा की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों

Read more

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 35 युवा शुरू करेंगे अपना कारोबार: डीसी सिरमौर

नाहन, 19 अक्तूबर-सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अपना कारोबार आरम्भ करने वाले युवाओं का सपना साकार होने वाला है। इस योजना के तहत युवाआंें को अनुदान के साथ सस्ते ब्याज दरों पर अपना उद्यम स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सिरमौर जिला में 35 आवेदनों को मंजूरी प्रदान की गई जिसमें 4.5 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश शामिल है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने गत सांय नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 की दूसरी जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। सुमित

Read more

शिमला में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा इंद्रा गांधी क्रिकेट स्टेडिउम संगला में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया रोहड़ू के युवासव्यम सेवी पारुल ने बताया कि इस कार्यक्रम में इंद्रा गांधी क्रिकेट स्टेडिउम संगला के युवाओं और समाज के सज्जनों ने भरपूर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड स्मन्वयक श्रीमती अंजु मुखिया उपस्थित रही। इस कार्यक्रम मे देशभक्ति एवं देश रक्षा पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक पेश किया गया जिसमें कि देश की रक्षा के लिए तत्परता और देशभक्ति राष्ट्रभक्ति के बारे में बताया गया था उसके बाद

Read more

जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर 19 अक्तूबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए 82 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस वर्ग, एससी और एसटी वर्ग में वर्ष 2016 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इनके अलावा सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी आश्रित में 2020 बैच, एससी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित में 2021 बैच और एसटी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के वर्ग में वर्ष 2022 बैच के अभ्यर्थी पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की

Read more

शिमला में प्रस्तावित विश्वाकर्मा योजना की कार्यशाला में उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित: BJP

शिमला: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिमला के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है। 20 सितंबर 2023 को प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला के प्रथम चरण में इस योजना के अतंर्गत 3 जिलें शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के कार्यकर्ता भाग लेंगे। महेंन्द्र धर्माणी ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत जी मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदशन करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वपूर्ण योजना हैं। इस योजना के अतंर्गत केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में 13000

Read more

नगर परिषद में किसी भी पूर्वाग्रह के बगैर हों कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय नगर परिषद के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या राजनीति से ऊपर उठकर शहर के चहुमुखी विकास एवं आम लोगों के हित के लिए कार्य करें। वीरवार को यहां टाउन हॉल में नगर परिषद हमीरपुर के चार मनोनीत पार्षदों सुनील ठाकुर, निशांत शर्मा, डॉ. हर्ष कालिया और राकेश वर्मा के शपथ ग्रहण में विशेष रूप से शिरकत करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने यह अपील की। इन मनोनीत पार्षदों को एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने शपथ दिलाई।

Read more

31 अक्तूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस

शिमला, 19 अक्तूबर -उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय में 31 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के सफल आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा मुख्यतिथि द्वारा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र, विभिन्न स्कूलों के एनएसएस और एनसीसी के छात्र-छात्राएं भी

Read more

पंचायत उप-चुनावों के लिए मतदान केन्द्र चिन्हित

शिमला 19 अक्तूबर, 2023|जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन अधिनियम 1994 के नियम 32 (2) के तहत जिला शिमला के विकास खण्ड टूटू (हीरानगर), नारकण्डा, छौहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, मशोबरा, बसन्तपुर तथा चौपाल के पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन नवम्बर, 2023 के लिए मतदान केन्द्रों की अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड टूटू की ग्राम सभा टूटू मजठाई के निर्वाचन क्षेत्र गुडशाली के लिए मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडेहरी, निर्वाचन क्षेत्र मजठाई-1 तथा मजठाई-2 के लिए मतदान केन्द्र

Read more

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठायें पात्र महिलायें -सुमित खिमटा

नाहन, 19 अक्तूबर-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के तहत लंबित पात्र महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि पात्र महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में वांछित दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने पात्र महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने दस्तावेज समय पर जमा करवाने का आग्रह किया है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह

Read more

जनमंच पर सीएम सुक्खू के ब्यान पर भाजयुमो हुई तल्ख़

मुख्यमंत्री सुक्खू और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के द्वारा जयराम सरकार के कार्यकाल में आयोजित किए गए जनमंच कार्यक्रम को लंचमंच कहने पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा तल्ख़ हो गई है। वीरवार को नाहन जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य युवा मोर्चा प्रवक्ता विनय छिंटा ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पूर्व में रही जयराम सरकार द्वारा हर माह आयोजित किए जाने वाला जनमंच कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम था जिसमें सरकार और प्रशासन की जनता के दरबार में सीधे-सीधे जवाब देही होती थी। विनय ने कहा

Read more

नशे के खिलाफ मुहिम में खंड विकास अधिकारी ने खुद संभाला मोर्चा

ऊना, 19 अक्तूबर|जिला प्रशासन के महत्वाकांक्षी अभियान नशा मुक्त ऊना के तहत हर घर दस्तक मुहिम को बुधवार शुरू कर दिया गया। खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर हर घर द्वार पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के स्टीकर चस्पां किया। उन्होंने नारी शक्ति से मुलाकात करते हुए इस अभियान में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया। बुधवार को लोअर अरनियाला में शुरू किए गए इस अभियान के दौरान बीडीओ केएल वर्मा के साथ ग्राम पंचायत की प्रधान नीना सैनी भी मौजूद रही। इस दौरान नशे

Read more

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बैचवाईज भर्तियां

नाहन, 19 अक्टूबर। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से टीजीटी (आर्ट्स, नॉन-मेडिकल, मेडिकल) शास्त्री वा जेबीटी शिक्षकों की बैच वाइज भर्ती के लिए सभी रोजगार कार्यालयों को मांग पत्र प्राप्त हुए हैं। इन पदों को भरने के लिए रोजगार विभाग में पंजीकृत योग्य उम्मीदवारों की सूची शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई है जिसे जल्द ही प्रेषित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने सिरमौर जिला के सभी टीजीटी, शास्त्री व जेबीटी शिक्षकों की योग्यता वाले उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि यदि कोई प्रार्थी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, या जिसका

Read more