उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

शिमला,21 अक्तूबर, 2023|उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जिला के बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जिला में 97 स्वयं सहायता समूहों को 2.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जून, 2023 माह तक प्रदान की गई है और इस योजना के तहत निर्धन एवं वंचित वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बैंकों को वित्तीय साक्षरता पर बल देना चाहिए ताकि दुर्गम क्षेत्रों की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभ मिल सके और ग्रामीण महिलाओं की आय में इजाफा हो और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो

Read more

22 से 24 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा किन्नौर जिला का प्रथम जनजातीय-सह-भ्रमण महोत्सव

उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज यहां बताया कि जिला में 22 से 24 अक्तूबर, 2023 तक प्रथम जनजातीय-सह-भ्रमण महोत्सव द-किन्नर कैलाश टूरिजम होटल कल्पा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश व प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के साहित्यकार अपना अनुभव सांझा कर साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर, 2023 को महोत्सव के प्रथम दिन पदमश्री विद्यानंद सरैक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर प्रकाश डालेंगे। इसके अतिरिक्त जिला किन्नौर के साहित्यकार विद्यासागर नेगी किन्नौरी साहित्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। हिलिंग हिमालयाज के संस्थापक परदीप सांग्वान वृत्तचित्र प्रस्तुत कर पर्यावरण के संरक्षण

Read more

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान एडवांस स्टडी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया आयोजित

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान एडवांस स्टडी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में एसएसबी, डाक विभाग शिमला, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला की टीम और समाज के सज्जनों ने भरपूर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रो. शंकर शरण राष्ट्रीय अध्याता भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान एडवांस स्टडी रहें। इनके साथ भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के सचिव,  मेहर चंद नेगी, राज्य निदेशक श्री मति ईरा प्रभात और एसएसबी के कमाडेंट श्री राजेश कुमार

Read more

ट्रांस्पोर्टर औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं दस्तावेज़

ऊना, 20 अक्तूबर – आरटीओ राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की मीटिंग 11 सितम्बर को आयोजित बैठक के तहत ट्रांस्पोर्टरों के स्टेज कैरेज बस परमिट का ट्रांसफर, बस परमिट का रिलीज व नवीनीकरण, प्राइवेट सर्विस व्हीकल परमिट,  इलेक्ट्रिक रिक्शा परमिशन आदि की स्वीकृतियां प्रदान की गई है। उन्होंने सभी संबंधित ट्रांस्पोर्टरों से आहवान किया है कि संबंधित समस्त औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय की शाखा में संपर्क करके अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

Read more

जिला कारागार कैथू शिमला में लगाया गया मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर

आज दिनांक 20.10.2023 को जिला कारागार कैथू, शिमला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला व स्वास्थय विभाग द्वारा एक मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्राधिकरण के  सचिव विकास गुप्ता, डा. आदित्य शर्मा, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस शिविर के दौरान जेल कर्मियों व कैदियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। खासतौर से जेल कर्मियों को मानसिक रोग से ग्रस्त कैदियों से किस प्रकार बर्ताव करना है, इस बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में जेल के सभी 240 कैदियों की शारीरिक व मानसिक जांच की जायेगी, जिसका आरंभ आज किया गया

Read more

13 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित – राघव शर्मा

ऊना, 20 अक्तूबर – उपायुक्त राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए सोमवार 13 नवम्बर को गोवर्द्धन पूजा वाले दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को जिला के सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

Read more

त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की जा रही – विनोद सिंह डोगरा

ऊना, 20 अक्तूबर – राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के नाकाओं तथा विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की जा रही है। यह जानकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी उप आयुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विभागीय टीमों ने कर चोरी के कई मामले पकडे़ हैं। उन्होंने बताया कि एक मामले में मुबलिग 11 लाख 36 हज़ार रूपये के मूल्य का सोना पकड़ा जिसमें संबंधित व्यापारी से 68 हज़ार 160 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार कर चोरी के 11 अन्य मामलों से 1 लाख, 97,000

Read more

एसडीएम ने हर घर दस्तक मुहिम के तहत लोगों को किया जागरूक

ऊना, 20 अक्तूबर – ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत कुठार कलां और रामपुर में शुक्रवार को नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक मुहिम को शुरू किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत एसडीएम ऊना विश्वा मोहन देव चौहान, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं साथ मिलकर हर घर द्वार पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के स्टीकर चस्पां किया। एसडीएम ने नारी शक्ति से मुलाकात करते हुए इस अभियान में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वह प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे तथा

Read more

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऊना, 20 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाहरवीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला ऊना के 71 आपदा मित्रों ने भाग लिया। जिला उपायुक्त ऊना द्वारा इन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया किट भी प्रदान की जाएगी। आपदा मित्र गृह रक्षा विभाग के साथ मिलकर आपातकाल परस्थितियों में प्रशासन की सहायता करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन को समुदाय में धरातल स्तर पर मजबूती

Read more

राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में हिमाचल के सात खिलाड़ी दिखाएंगे दम

हिमाचल प्रदेश कुराश खेल की सात सदस्यी सिनियर टीम छतीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। उज्बेकिस्तान देश के पांरम्पारिक मार्शल आर्ट जोकि एक तरह का द्वंद्व युद्व कौशल खेल है जिसमें हिमाचल प्रदेश एम्चोयर कुराश एसोसियशन, सिनियर टीम कोच मुनीष कुमार की अगुवाई में वीरवार को रवाना वीरवार को रवाना हो गई है। हिमाचल प्रदेश कुराश खेल संघ के प्रधान डा सुरेन्द्र कुल्ला ने बताया कि सात सदस्यी टीम में अनिल 90 किलोग्राम, विद्यानंद 73 किलोग्राम, शिवांग पठानिया 66 किलोग्राम, सूर्या 73 किलोग्राम, मुनीष कुमार 65, लक्की 60 किलोग्राम, व आषीश 65 किलोग्राम भार वर्ग

Read more

आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात

आईजीएमसी के 24 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर रखने व कोविड कर्मियों के मुद्दे पर आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू का एक प्रतिनिधिमण्डल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से ओक ओवर में मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों व कोविड कर्मियों को न्याय देने की मांग मुख्यमंत्री से की। आईजीएमसी कॉन्ट्रेक्ट वर्करज़ यूनियन सुरक्षा कर्मी यूनियन अध्यक्ष देवराज बबलू ने कहा कि आईजीएमसी में अंग्रेजों के ज़माने के काले कानून आज भी जारी हैं। यहां हायर एन्ड फायर नीति जारी है व कानून का गला घोंट कर 31 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी

Read more

“इंतकाल दिवस” पर सिरमौर में 30 और 31 अक्तूबर को होंगे भूमि के इंतकाल -सुमित खिमटा

नाहन 20 अक्तूबर-सिरमौर जिला में 30 अक्टूबर व 31 अक्टूबर 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जायेगा। इंतकाल दिवस पर सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर भूमि के इंतकालों का निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुए जिला के सभी लोगों से आग्रह किया है कि 27 अक्तूबर तक इंतकाल हेतू वांछित दस्तावेज संबंधित पटवारी के कार्यालय मे जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि समय पर इंतकाल दर्ज कर राजस्व अधिकारी द्वारा तस्दीक किया जा सके I सुमित खिमटा ने “इंतकाल दिवस” के आयोजन के लिए सिरमौर जिला में चिन्हित

Read more

दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर जल्द शुरू होंगी बस सेवाएं: अग्निहोत्री

ऊना, 20 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दी। मुकेश अभिनेत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा, माता नैना देवी तथा बाबा बालक नाथ जैसे अनेक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां पर वर्ष भर लाखों की

Read more

शिक्षा मंत्री ने रोहडू में किया अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां रोहडू उपमण्डल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के सभागार में अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-4 का शुभारंभ किया, जोकि 20 से 23 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरद्वार पर उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू छात्राओं की उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं और इस कड़ी के

Read more

कारीगरों को अपने हुनर व प्रतिभा को विश्वमंच पर दिखाने के मिलेगें अवसर: महेंद्र धर्माणी

शिमला : देश की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा “पीएम विश्वकर्मा” योजना प्रारम्भ करने से पारम्परिक और ग्रामीण कारीगरों के हुनर को नई दिशा और गति मिलेगी। केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई इस योजना से देश के लाखों कारीगर लाभान्वित और कुशल होगें। यह बात केबिनेट मंत्री धनसिंह रावत व महेंद्र धर्माणी ने “पीएम विश्वकर्मा” योजना पर आयोजित कार्यशाला के बाद प्रैस वार्ता में कही। उन्होनें कहा कि भारत की पारम्पारिक कला और कारीगरों को अपने हुनर और प्रतिभा को विश्वमंच पर दिखाने के अवसर प्राप्त होगेें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र धर्मानी ने कहा कि इस योजना

Read more

कृषि व पशु सखियों को बनाया जा रहा है “धरती का डॉक्टर”

आज अनिल शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में 60 कृषि तथा पशु सखियों को मृदा परीक्षण किट “धरती का डॉक्टर” के बारे में 3-3 दिनों का 2 अलग-अलग समूहों में पतंजली के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये कृषि तथा पशु सखियाँ गाँव-गाँव में जाकर मृदा की जाँच करेंगी तथा मृदा में जिस भी प्रकार की पोषक तत्वों की कमी है जान पाएंगे व उस

Read more

हिमाचल का काला अध्याय, आश्वासन के बाद 167 जेई बर्खास्त: बिंदल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर के एक बहुत बड़ा अन्याय पूर्ण कदम उठाया है। इस विषय को लेकर 2022 में चुनाव में घर घर जाकर, सड़कों पर अनेकों-अनेंकोे रैलियां की। उन्होनेे कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रीगणों ने इन कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की घोषणाएं की, ना केवल घोषणाएं की अपितु चुनावों के दौरान गारंटियां भी की कि पहली कैबिनेट के अंदर हम इन 4700 कर्मचारियों को विभाग में मर्ज कर देंगे। जब विभाग के कर्मचारी लगातार कांग्रेस की सरकार

Read more

21, 28 अक्तूबर व 05 नवम्बर को 66 के.वी अकपा-पूह फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पूह पी.सी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 के.वी अकपा-पूह सिंगल सर्किट ट्रांसमिशन लाईन में मरम्मत कार्य के चलते सुन्नम वैली, पूह, हंगरंग वैली, खाब, नमज्ञां, डूबलिंग व समस्त स्पीति खण्ड में 21, 28 अक्तूबर तथा 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Read more

नहीं रहे कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष श्री जबर सिंह, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर कांग्रेस के स्तम्भ एवम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष श्री जबर सिंह जी आज हमारे बीच में नहीं रहे। भगवान इनको अपने श्री चरणों में जगह प्रदान करें। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनन्द परमार ,रूपेंद्र ठाकुर नरेन्द्र तोमर, विजय ठाकुर, संजय चौहान, विनेश राणा, अनिल शर्मा, समेत सभी कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शोक व्यक्त किए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना कि की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे

Read more

बधियाना में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत

हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार देर शाम को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरोह के गांव बधियाना में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कई जनसमस्याओं का निवारण मौके पर ही कर दिया और अन्य जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले बधियाना में पहुंचने पर गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गांववासियों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई सराहनीय निर्णय ले रहे

Read more