जिला स्तरीय एन-कोर्ड समिति की बैठक आयोजित, एडीएम ने की अध्यक्षता
शिमला 21 अक्टूबर – अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में जिला स्तरीय एन-कोर्ड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक द्रव्यों के सेवन एवं रोकथाम के दृष्टिगत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और उपस्थित सदस्यों से रोकथाम के लिए सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर अजीत भारद्वाज ने कहा कि इस वित वर्ष के दौरान अभी तक जिला में नारकोटिक्स के 373 मामले दर्ज किए जा चुके है जिसमें 237 मामले चिट्टे के शामिल हैं और 596 संदिग्ध मुल्जिमों से पूछताछ की गई
Read more