हार से कभी न घबराएं खिलाड़ी, संघर्ष और मेहनत जारी रखें: कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर 25 अक्तूबर। छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पदक विजेताओं और अन्य सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खेल के मैदान में हार-जीत चलती रहती है। हमें हार से कभी भी नहीं घबराना चाहिए, बल्कि अपना संघर्ष जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष, मेहनत और दृढ़ इच्छाक्ति के बल पर कोई भी मुकाम

Read more

गुन्नुघाट से अस्पताल की तरफ जाने वाले वाहन, दो दिनों के लिए वाया राजकीय कन्या स्कूल चलेंगे-सुमित खिमटा

नाहन 25 अक्तूबर-जिला मुख्यालय नाहन शहर में 28 और 29 अक्तूबर 2023 को दो दिनों के लिए जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले सभी वाहन अब गुन्नुघाट (पुलिस पोस्ट) से वाया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेंगे। इसी प्रकार डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज तथा सर्किट हाउस की तरफ से चलने वाले सभी वाहन इन दो दिनों में वाया हरिपुर मोहल्ला और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय होकर चलेंगे। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह आदेश डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के टीचिंग ब्लाक के निर्माण के

Read more

एडीसी की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला, 25 अक्तूबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 8वीं मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित लगभग 194 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में एफसीए संबंधित अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के स्तर पर लंबित पड़े हुए है। उन्होंने यूजर एजेंसी और विभागों को लंबित एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफसीए से संबंधित मामले अगर वापस या रद्द किए जाने हैं, तो उन मामलों पर समय रहते उचित

Read more

जिला में मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर, 2023 से निरीक्षण के लिए उपलब्ध 25 अक्तूबर, 2023

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजीव पंडित, कांग्रेस पार्टी के अनिल चौहान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सुनिल विशिष्ट, बहुजन समाज पार्टी के राजेश गिल व आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र ने भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन सभी मतदान केन्द्र और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक अधिकारियों के कार्यालयों में समस्त जिला की 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों मंे 27 अक्तूबर, 2023 से उपलब्ध है। उन्हांेने

Read more

4 सांस्कृतिक संध्याओं के साथ किया जाएगा लोक उत्सव का आयोजन

आज नाहन प्रेस क्लब भवन में डायनामिक युवा मंडल नाहन ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें हिमाचल लोक उत्सव 2023 को लेकर जानकारी साझा की गई। डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आयोजन 31 अक्टूबर से 07 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है जिसमें 4 सांस्कृतिक संध्याएँ 04 नवंबर से 07 नवंबर तक आयोजित होगी और इन चारों सांस्कृतिक में प्रदेश व जिला सिरमौरी के नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हिमाचल लोक उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं अपनी प्रतिभा दिखाने को मंच

Read more

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 27 से, एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हमीरपुर 23 अक्तूबर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया 27 अक्तूबर से आरंभ की जाएगी। इस दौरान सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने, अपात्र लोगों के नाम हटाने तथा इन सूचियों की अशुद्धियों को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग भी सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम एवं 38-हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी की तरफ

Read more

मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को होंगे सुन्नी के एक दिवसीय प्रवास पर

शिमला 23 अक्टूबर| मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्टूबर 2023 को सुन्नी के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कल दोपहर लगभग 12:20 पर मेला ग्राउंड सुन्नी पहुंचेंगे और स्थानीय देवता के दर्शन के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व  शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जाखू में विजयादशमी समारोह में लेंगे हिस्सा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 24 अक्टूबर 2023 को सायं लगभग 6:30 बजे जाखू मंदिर में आयोजित विजयादशमी समारोह में हिस्सा लेंगे

Read more

मैदान हो या क्लासरूम, कड़ी मेहनत करें विद्यार्थी: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 23 अक्तूबर। अंडर-19 छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सोमवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर आरंभ हुई। इसमें जिले भर के स्कूलों के एथलीट भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ध्वजारोहण और एथलीटों के मार्चपास्ट की सलामी के बाद विधिवत रूप से इस प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि परिश्रम के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हो या फिर क्लासरूम, विद्यार्थियों

Read more

जिला ऊना में 30 व 31 अक्तूबर को 24 विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे इंतकाल दिवस – उपायुक्त

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के 24 विभिन्न स्थानों पर आगामी 30 व 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न तहसीलों व उप तहसीलों के तहत इंतकाल से संबंधित लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना तहसील के तहत 30 अक्तूबर को पटवार भवन कुरियाला में पटवार वृत्त नारी, चलोला उठवाडा, धमान्दरी, लम्लैहड़ी-1 कुरियाला व डंगेहड़ा तथा पटवार भवन बसाल-1 में पटवार वृत्त टक्का-1, टक्का-2, बडूही बसाल-1, बसाल-2 पनोह से संबंधित इंतकाल के मामले निपटाए जाएंगे। 31

Read more

प्रथम दर्शन सेवा के तहत माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए बस सेवा आरंभ

ऊना, 23 अक्तूबर – चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रथम दर्शन बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करने हेतू यह बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से दो प्रमुख अंतर्राज्यीय धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी और खाटूश्याम जुडेंगे जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वॉल्वो

Read more

फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप 27 अक्टूबर को होगा प्रकाशित – एडीसी

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा तथा यह सूचियां जिला के सभी 516 मतदान केंद्रों के अलावा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने फोटो युक्त मतदाता सूचियां के विशेष पुनरीक्षण-2024 के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में एडीसी ऊना ने जानकारी दी की मतदाता सूचियां को त्रुटि रहित

Read more

चोर दरवाजे से SC,ST,OBC के अधिकारों को खत्म कर रही है कांग्रेस सरकार: आशीष

दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश के राज्य संयोजक जगत राम एवं सह संयोजक आशीष कुमार ने जारी एक प्रेस ब्यान मे आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी भाजपा के मनुवादी एजेंडा को लागु कर रही है। , दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य संयोजका जगत राम और सह संयोजक आशीष कुमार ने कहा की भाजपा सरकार और कांग्रेस के क्रिया कलापों मे कोई अंतर नहीं। ,आशीष कुमार ने कहा की विपक्ष मे रहते हुए कोई भी सरकार हो वो दलित अधिकारों की बात सिर्फ वोट बटोरने के लिए करती है , परन्तु सत्ता मे आने के बाद

Read more

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इन्हें इस रोग से उबरने में मदद करने की जिम्मेदारी ली है। उपायुक्त एवं सोसाइटी के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने इन रोगियों के लिए 6 महीने तक की एक-एक पोषण किट्स सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री को सौंपी। उपायुक्त ने बताया कि रैडक्रॉस सोसाइटी ने पहले भी 10 मरीजों की जिम्मेदारी ली थी और उन्हें भी 6-6 महीने के लिए पोषण किट्स प्रदान

Read more

थानेधार में आम जनता को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक प्लान किया अधिसूचित

शिमला 23 अक्टूबर – जिला दंडाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उप मंडल कुमारसैन के अंतर्गत उप तहसील थानेधार में आम जनता को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक प्लान अधिसूचित किया है। उन्होंने बताया कि थानेदार में आम जनता को आए दिन ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में उपमंडल दण्डाधिकारी कुमारसैन एवं एसएचओ कुमारसैन द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने के बाद वाहनों की पार्किंग के लिए स्थानों को चिन्हित किया गया है जिससे की आम जनता ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। ट्रैफिक प्लान के अनुसार

Read more

हमीरपुर में 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार 27 नवंबर को

हमीरपुर 23 अक्तूबर। बद्दी में वर्द्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चैकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 26 वर्ष तक के दसवीं और बारहवीं पास युवा पात्र हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे। उन्हें पहले महीने दस हजार रुपये का स्टाइफंड, दूसरे महीने 10,200 रुपये और तीसरे महीने से

Read more

शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के लिए 11 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों पर टेट पास शास्त्री या संस्कृत में एमए बीएड एवं टेट पास अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार हेतु सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग में वर्ष 2006 तक के बैच और सामान्य स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में 2007 बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। ओबीसी में 2009 बैच, ओबीसी बीपीएल में 2008 और ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में नवीनत्तम बैच को अवसर मिलेगा। एससी और एससी

Read more

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर के एक छोटे से कस्बे नादौन के बारे मंे कभी यह कहावत प्रचलित थी कि ‘जो आए नादौन तो फिर जाए कौन’ यानि जो एक बार नादौन आता है तो फिर उसका मन यहीं पर रम जाता है। इस कहावत को आधुनिक दौर में भी सार्थक साबित करने और इस खूबसूरत कस्बे के चहुमुखी विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई नई योजनाओं का खाका खींच रहे हैं। जी हां, नादौन में

Read more

क्रिकेट से हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय पहचान : बिंदल

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत और न्यूजीलैंड का मनोरंजक क्रिकेट मैच धर्मशाला में होने जा रहा है। धर्मशाला कि यह पवन धरा जहां एक बहुत विशाल और सुंदर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया, जिसके निर्माण कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लंबे प्रयासो से जुड़े है। आज स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा दर्जा मिला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी धर्मशाला आ रहे हैं और इस महत्वपूर्ण क्रिकेट

Read more

डाइट नाहन में वोटर जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी आयोजित

नाहन| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में सृजन इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब डाइट नाहन द्वारा वोटर जागरूकता के अंतर्गत वोटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गय। डीएलएड प्रशिक्षु एवं संस्थान के प्रवक्ताओं द्वारा वर्ष 2022 से प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को वोटर जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम कराए जाते हैं। इसमें संस्थान के प्रवक्ता एवं प्रशिक्षु शामिल रहते है। इस क्लब में लगभग 25 सदस्य हैं। डॉक्टर संगीता एवं श्रीमती मोनिका वालिया की देखरेख में क्लब के सभी कार्य किए जाते है। आज की वोटर प्रदर्शनी का चुनाव तहसीलदार महेंद्र ठाकुर ने इलेक्शन ऑफिस से आए कानूनगो के साथ अवलोकन

Read more

सीटू कार्यकर्ताओं का शिमला में मौन प्रदर्शन

आईजीएमसी के दो सौ के लगभग सफाई, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा कर्मी, स्टाफ नर्सों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों, मैस कुकों व हेल्परों, लैब टेकनिशियनों व अन्य कोविड कर्मियों तथा 24 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर रखने के मुद्दे पर मजदूर संगठन सीटू कार्यकर्ताओं ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टियां बांधकर जोरदार मौन प्रदर्शन करके धारा 144 तोड़ दी। मजदूर अब आक्रोशित हो गए हैं व उन्होंने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। सीटू ने चेतावनी दी है कि अगर नौकरी से निकाले गए सुरक्षाकर्मियों व कोविड कर्मियों को न्याय

Read more