लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को संगठित करने में निभाई अहम भूमिका – उपायुक्त

ऊना, 31 अक्तूबर – लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। उपायुक्त राघव शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत निर्माण में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया और पूरे राष्ट्र को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार हुसन चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read more

आईटीआई हमीरपुर में 7 को डैनसो कंपनी लेगी साक्षात्कार

हमीरपुर 31 अक्तूबर। दुनिया भर में कार और अन्य वाहन निर्माता कंपनियों को महत्वपूर्ण उत्पाद जैसे-थर्मल, पावरट्रेन, गतिशीलता, विद्युतीकरण और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इत्यादि प्रदान करने वाली प्रसिद्ध कंपनी डैनसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 7 नवंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस रिक्रूटमेंट साक्षात्कार लेने जा रही है। इसमें चयनित युवाओं को नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई करने का भी सुनहरा मौका मिलेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नेशनल एजुकेशन पालिसी के अंतर्गत यूजीसी से अनुमत कलिंगा विश्वविद्यालय से बी-वीओसी (बैचलर इन वोकेशनल स्टडीज) प्रोग्राम के लिए नामांकित किया जाएगा। बी-वीओसी प्रोग्राम तीन

Read more

अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

हमीरपुर 31 अक्तूबर। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य सरकारी कार्यालय परिसरों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

Read more

मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक – रोहित ठाकुर

30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2023 तक किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2023 के प्रथम दिन मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक होते हैं तथा आपसी सद्भाव व भाईचारा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला किन्नौर की संस्कृति एवं अलौकिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर प्रकृति के सौंदर्य से भरपूर है। जिला किन्नौर अपनी समृद्ध संस्कृति, वेश-भूषा, खान-पान व पहरावे के

Read more

हमीरपुर में टीजीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार 10 नवंबर से

हमीरपुर 30 अक्तूबर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर ने टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय कर दी हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स के 420 पद, टीजीटी मेडिकल के 172 और टीजीटी नॉन मेडिकल के 306 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्ट्स के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार 10 नवंबर को, टीजीटी नॉन मेडिकल के 14 नवंबर और टीजीटी मेडिकल के साक्षात्कार 15 नवंबर को सुबह साढे 10 बजे से लिए जाएंगे। उपनिदेशक ने बताया कि जिला के

Read more

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए प्रबंधों में न रहे कोई कमी: हेमराज बैरवा

नादौन 30 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 3 से 5 नवंबर तक नादौन में आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 31 अक्तूबर तक सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लें। उपायुक्त ने कहा कि चैंपियनशिप का उदघाटन समारोह

Read more

शिमला में सीटू का धरना प्रदर्शन

आईजीएमसी के दो सौ के लगभग सफाई, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा कर्मी, स्टाफ नर्सों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों, मैस कुकों व हेल्परों, लैब टेकनिशियनों व अन्य कोविड कर्मियों तथा 20 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर रखने के मुद्दे पर मजदूर संगठन सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिमला स्थित राजभवन पर मुंह पर काली पट्टियां बांधकर जोरदार मौन प्रदर्शन किया। मजदूर अब आक्रोशित हो गए हैं व उन्होंने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। सीटू ने चेतावनी दी है कि अगर नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों व कोविड कर्मियों को न्याय न मिला तो आंदोलन उग्र होगा। आंदोलन की अगली

Read more

जिला में 100 सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों के लिए होगी भर्ती प्रक्रिया

शिमला, 30 अक्तूबर – एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर के भर्ती अधिकारी अर्पित रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में कंपनी द्वारा 100 पुरुष सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है जिसके लिए 6 से 8 नवंबर तक साक्षात्कार आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 06 नवंबर, 2023 को विकासखंड कार्यालय रामपुर, 07 नवंबर को विकासखंड कार्यालय मशोबरा तथा 08 नवंबर को विकासखंड कार्यालय जुब्बल में आवश्यक दस्तावेज सहित उपस्थित हो सकते है। भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए शारीरिक मापदंड लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी,

Read more

आयातित आतिशबाजी बेचने पर लाइसेंस धारकों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई

शिमला 30 अक्तूबर – उप-मुख्य विस्फोटक नियंत्रक, चंडीगढ़ से प्राप्त भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला शिमला में दीपावली के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक तथा आतिशबाजी रखने एवं विक्रय हेतु अस्थाई बूथ बनाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं ताकि आतिशबाजी परिसर में किसी भी दुर्घटना या अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके। निर्देशानुसार आतिशबाजी के कब्जे और विक्रय के लिए जिला मजिस्ट्रेट किसी अस्थायी दुकान में आतिशबाजी रखने और विक्रय के लिए अस्थायी अनुज्ञप्तियाँ जारी कर सकते है। आतिशबाजी अज्वलनशील सामग्री के बने शेड में रखे जाएंगे जो इस प्रकार से बंद और सुरक्षित

Read more

बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाएं अधिकारी- रामसुभग सिंह

ऊना, 30 अक्तूबर – बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी विकास परियोजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारी तीव्रता लाएं तथा निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को अति शीघ्र पूरा किया जा सके। यह निर्देश मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह ने जिला मुख्यालय ऊना में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दिए। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं, सड़क निर्माण कार्यों तथा विद्युत आपूर्ति के बारे में विशेष रूप से चर्चा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला

Read more

विनोद जोशी ने सीएम राहत कोष में दान दिए 5,100 रूपए

ऊना, 30 अक्तूबर – आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके। इसी कड़ी में विनोद जोशी, न्यू जोशी मेडिकल स्टोर पुराना होशियारपुर रोड़ ऊना ने 51 सौ रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए।

Read more

देवताओं के स्थान पर आग लगी यह कोई शुभ संकेत नहीं: बिंदल

शिमला: प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा में इतना कुप्रबंधन देखने को मिला है, यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश का एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है और इस उत्सव का प्रभाव पूरे प्रदेश और देश पर पड़ता है। यहां कुप्रबंधन होना साफ रूप से दिखता है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल नाम का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है और धरातल पर व्यवस्था तो उलटी दिशा में चल रही है। दशहरे महोत्सव की दिव्यता व भव्यता और पवित्रता पर स्वालिया निशान लगाना सरकार की विफलता

Read more

नाहन में हुआ मास्टरस एवं गाइड कैप्टनस हेतु सप्ताहिक बेसिक एवं एडवांस कोर्स का शुभारंभ

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में स्काउट मास्टरस एवं गाइड कैप्टनस हेतु सप्ताहिक बेसिक एवं एडवांस कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर स्काउट मास्टरस के लिए एन. के मिन्हास एल. टी, रविन्द्र कुमार शास्त्री ए. एल. टी., संजीव अत्रि, बीर सिंह, राजेश कुमार, जगदीश कुमार, डा० इन्द्रजीत सिंह तथा गाइड कैप्टनस हेतु उमा शर्मा ए. एल. टी., श्रीमती पवन बाला, श्रीमती सुषमा अत्रि आदि कोर्स करवाने व सहयोग कर रहे हैं। स्काउट मास्टरस एवं गाइड कैप्टनस के बेसिक एवं एडवांस कोर्स में नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग के विभिन्न जवाहर नवोदय

Read more

छात्राओं के साथ युवाओं की छेड़छाड़ पर ABVP ने मांगी निष्पक्ष जांच

प्रदेश सह मंत्री नैंसी अटल ने एक बयान जारी कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के ज़िला शिमला में कल रात को तीन छात्राओं के साथ चार मनचले युवाओं ने छेड़छाड़ व मारपीट करने वाली घटना सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महिला अधिकारों के लिए हमेशा आवाज़ उठाती रही है और महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं कर सकती। उनका कहना है की हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” के भाव के लेकर चलते है। लेकिन इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं हमारी संस्कृति को ठेस पहुंचाने का काम

Read more

दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए लगेंगे सिरमौर में 5 कैंप-विवेक शर्मा

नाहन, 30 अक्तुबर। सिरमौर जिला में आगामी दिसम्बर माह में पांच स्थानों पर जिला प्रशासन सिरमौर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जायेगा। यह कैंप सिरमौर जिला के शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, चंदोल (पझौता) और श्री रेणुका जी के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित किये जाने प्रस्तावित हैं। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने आज सोमवार को नाहन में कैंप आयोजन सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की है। विवेक शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में

Read more

निदेशक विवेक चंदेल ने दियोली स्थित कार्प फिश फॉर्म का किया निरीक्षण

ऊना, 30 अक्तूबर – निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल ने जिला ऊना के दियोली स्थित कार्प फॉर्म का भ्रमण किया और फार्म पर की जाने वाली मत्स्य गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य ऊना विवेक शर्मा व वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी गगरेट राम सिंह उपस्थित रहे। सहायक निदेशक मत्स्य, ऊना विवेक शर्मा ने फार्म पर किए जाने वाले मत्स्य प्रजन्न की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्प फार्म पर छः प्रकार की मछलियों का प्रजन्न करवाया जा रहा है जिसमें इंडियन मेजर कार्प की तीन प्रजातियों में रोहू, कतला, मृगल

Read more

भोरंज में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 22 नवंबर तक

भोरंज 30 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल खाली 12 पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 22 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र कक्कड़-1 और कनकरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र ठारा, मनोह, मुंडखर तुलसी-1, सम्मू-2, सधरयाण, तरक्वाड़ी-1, जाड़, साहरवीं, रमेहड़ा और गरसाहड़-1 में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी 18 से 35

Read more

शिलाई में आरंभ हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

नाहन; 30 अक्टूबर: उपायुक्त सिरमौर, सुमित खिमटा (भा. प्र. से.) के दिशा निर्देशों अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, शिलाई (पंचायत ग्राम सभा बैठक हाल) में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी, शिलाई अजय कुमार सूद ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिलाई विकास खंड के आसपास की 14 पंचायतों (धारवा, झकाण्डो, द्राबिल, शिरी क्यारी, कान्डो भटनोल, नावना भटवाड़, बान्दली, बेला , बाली कोटी, गवाली, मानल, शिलाई, नाया, कुहंट) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में

Read more

नरेंद्र तोमर ने की खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चाई महडोग में बीती शाम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में नाहन सड़क सुरक्षा कल्ब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर नरेंद्र तोमर ने प्रतियोगिता में उप विजेता एवं विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिमफेड डायरेक्टर राजीव ठाकुर एवं मदन सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। अपने सम्बोधन में नरेंद्र तोमर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नरेंद्र तोमर ने कहा की वे चूड़ेश्वर युवा मंडल चाई महडोग के समस्त युवा

Read more

श्रद्धालु घर बैठे मंगवा सकते है शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी से प्रसाद व मां चिंतपूर्णी का स्वरूप

ऊना, 29 अक्तूबर – विश्व भर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी से श्रद्धालु अब घर बैठे प्रसाद व मां चिंतपूर्णी का स्वरूप मंगवा सकते हैं। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट द्वारा यह नई सुविधा श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है। इस नई सेवा का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय विश्रामगृह में किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने प्रसाद व माँ चिंतपूर्णी के स्वरूप के स्मृति चिन्ह का अवलोकन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को करवाया। वही उनके माध्यम से इस सेवा की शुरुआत करवाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मां चिंतपूर्णी

Read more