पीएनबी के अधिकारियों ने ताल स्कूल में लगाया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 01 नवंबर। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताल में एक जागरुकता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल ने विद्यार्थियों को बताया कि 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक देश भर में सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर पंजाब नेशनल बैंक विभिन्न शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों में जागरुकता शिविर आयोजित कर रहा है तथा विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को सतर्कता सप्ताह के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी

Read more

जिला ऊना में आयुष विभाग के 75 संस्थानों में प्रदान की जा रही हैं बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं

ऊना – जिला ऊना में आयुष विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप विभाग के अधीन जिला के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा वैलनेस सेंटरों के अलावा जिला मुख्यालय ऊना में संचालित एकमात्र होम्योपैथी सेंटर की ओपीडी में निरंतर वृद्धि हो रही है। आयुष विभाग के स्वास्थ्य संस्थानों में न केवल चिकित्सीय उपचार किया जाता है बल्कि योग, प्राकृतिक खानपान व रहन-सहन के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के बारे में लोगों को प्रेरित भी किया जाता है। इसके अलावा जिला के कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में पंचकर्म व योगाभ्यास की सुविधा

Read more

पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को ऐहतियात के तौर पर आब्जर्वेशन पर रखा है तथा उन्हें आराम की सलाह दी है। सुनील शर्मा ने बताया कि प्रदेश की कमान संभालने के तुरंत बाद से ही मुख्यमंत्री ने लगातार दिन-रात कार्य किया। आपदा के दौरान भी उन्होंने बिना रुके, बिना थके प्रदेश भर का दौरा किया तथा आपदा प्रभावितों का दुख-दर्द

Read more

आनंद शर्मा व धनि राम शांडिल ने किया शिव बावड़ी मंदिर घटनास्थल का दौरा

शिमला, 31 अक्तूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया और इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले लोगों के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बँधाया। आनंद शर्मा ने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस हर प्रकार से प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी

Read more

जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन

हमीरपुर 31 अक्तूबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे दिन भी जिला हमीरपुर की विभिन्न तहसीलों एवं उपतहसीलों में लोगों की जमीन के इंतकाल के मामले निपटाए गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इन दो दिनों के दौरान जिले भर में इंतकाल के कुल 2596 मामलों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील हमीरपुर में दो दिनांे के दौरान 632 मामलों, सुजानपुर में 263, बमसन 130, भोरंज 564, बड़सर 191, नादौन 289, बड़सर

Read more

दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत इंतकाल के 416 मामले निपटाए

ऊना, 31 अक्तूबर – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में राजस्व के इंतकाल संबंधी लंबित पडे़ मामलों का निपटारा करने के लिए 30 व 31 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत 30 व 31 अक्तूबर को राजस्व के कुल 416 इंतकाल संबंधी मामले निपटाए गए। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को ऊना तहसील के तहत 138 तथा उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत 76 इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त 31 अक्तूबर को ऊना तहसील के तहत 150 तथा उप तहसील

Read more

नाहन में इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर किया गया याद

जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी की 39वी पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद परमार ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही नाहन विधानसभा क्षेत्र से स्वर्गीय जबर सिंह चौहान, एवं युवा नेता शिवि चौहान के पिता स्वर्गीय  कुलजीत सिंह चौहान की आत्मा की शांति हेतु मोना रखा गया। इस मौके पर रूपेंद्र ठाकुर, नरेंद्र तोमर, महीपत सोलंकी, अनिल शर्मा, विनेश राणा, इस्तगाफ्फर, रविंदर तोमर, प्रमोद ठाकुर, संजय चौहान, सतेंद्र ठाकुर, महेश ठाकुर,विशाल कंवर कुंजना सिंह, आराधना राणा, बिल्किश बेगम ,तुषार छेत्री विजय ठाकुर कैप्टन

Read more

उप मुख्यमंत्री ने शिमला से हरिपुरधार के लिए चलने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शिमला 31 अक्टूबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आम जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “प्रथम दर्शन सेवा” योजना के तहत आज प्रातः अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा टूटीकंडी से श्री माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार तक चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण एवं उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है

Read more

27 अक्तूबर से 09 दिसम्बर, 2023 तक चलाया जा रहा है फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर से 09 दिसम्बर, 2023 तक चलाया जा रहा है। यह अभियान 68-किन्नौर विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों के माध्यम से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी होगी तथा नागरिक संबंधित क्षेत्र का निवासी हो, ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज किए जाएंगे और मृत/स्थान त्याग चुके मतदाताओं

Read more

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है के अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश द्वारा उपस्थित लोगों को एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Read more

प्रवासी मजदूर के बच्चों की शिक्षा तथा शहरी क्षेत्र में स्वच्छता व सुंदरता का रखें विशेष ध्यान – ए शाइनामोल

ऊना, 31 अक्तूबर – जिला मुख्यालय ऊना में मंडलायुक्त कांगड़ा ए.शाइनामोल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में ऊना जिला में चल रही विभिन्न योजनाओं व कार्यों की प्रगति के विषय में सिलसिलेवार चर्चा की गई। बैठक में राजस्व विभाग में लंबित इंतकाल, तक्सीम, निशानदेही तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित लंबित मामलों को कम करने की दिशा में राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी कि 30

Read more

सरदार पटेल की 148वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

शिमला|31 अक्तूबर, 2023|शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई और लौह पुरुष सरदार पटेल के भारतीय गणतंत्र के गठन में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विधायक ने इस अवसर पर शिमला शहर के स्कूली बच्चों की ‘एकता दौड़’ जोकि रिज मैदान से स्कैंडल प्वाईंट होकर छोटा शिमला तक आयोजित की गई थी, को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Read more

कक्कड़, उहल, जंदड़ू में 3 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 31 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल कक्कड़ के अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन में 3 नवंबर को उपकरणों की मरम्मत एवं आवश्यक रख-रखाव के कार्य के चलते गांव बजरोल, कक्कड़, पलभू, गुब्बर, खनौली, भेरड़ा, उटपुर, पुरली, भटेड़, ननोट, ऊहल, कलोह, पौहंज, सुराह, परनाली, लगदेवी, जंदड़ू, टेला, थाना टिक्कर, कढियार तथा साथ लगते गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन यानि 4 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

सिरमौर जिला के राजगढ़ और संगडाह विकास खंडों में विशेष आधार कैंप

नाहन, 31 अक्तुबर। सिरमौर जिला के राजगढ़ और संगड़ाह क्षेत्र में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा 5 स्थानों पर विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। यह आधार कैंप 7 नवम्बर 2023 तक आयोजित किये जायेंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संगड़ाह विकास खंड के ग्राम पंचायत रणफुआ जबरोग में 28 अक्तूबर से आधार कैंप लगना शुरू हो गया है और यह कैंप एक नवम्बर 2023 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि राजगढ़ खंड के ग्राम पंचायत धांच मनवा में 28 अक्तूबर से 2 नवम्बर दोपहर 2

Read more

काश सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूरे अधिकार दिए होते तो पीओके देश का अभिन्न अंग होता : बिंदल

शिमला, डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। नरेन्द्र भाई मोदी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को कोटि कोटि आभार, जिन्होनें लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का आजादी के लिए योगदान व देश की सैंकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों को भारत के जनमानस तक पहुंचाया और सरदार पटेल जी की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार सरोवर के मध्य बनाकर उन्हें अविस्मरणीय कर दिया। यह प्रतिमा बनाते समय मोदी जी ने पूरे देश से गांव-गांव से, घर-घर से

Read more

उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक

हमीरपुर 31 अक्तूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत जनैहण के गांव जनैहण, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण, ग्राम पंचायत पपलाह के गांव कोट रसेहड़वा, ग्राम पंचायत हणोह के गांव फखड़ूही, ग्राम पंचायत भदरूं के गांव भदरूं, ग्राम पंचायत अमलैहड़ के गांव भवड़ां (सेरा रोड), ग्राम पंचायत धलोट के

Read more

नवोदय में 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 7 तक

हमीरपुर 31 अक्तूबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौंवीं एवं 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 7 नवंबर कर दी गई है। ये ऑनलाइन आवेदन सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन cbseitms.nic.in पर किए जा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 नवंबर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नौंवीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई 2009

Read more

पंचायतों के 5 खाली पदों के लिए मतदान 5 को: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 31 अक्तूबर। जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में 5 खाली पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत बलोह और विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत जोल-पलाही में प्रधान पद, विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत चारियां दी धार और लग-कढियार में उपप्रधान पद और विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत कमलाह के वार्ड नंबर-2 के सदस्य के लिए मतदान करवाया जाएगा। मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कुछ आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त की ओर से जारी एक आदेश के

Read more

ए.डी.एम. एल.आर वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलवाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

नाहन, 31 अक्तुबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने आज मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान व अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Read more

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपल्क्ष पर सलोह में एकता दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपल्क्ष पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों के द्वारा पटेल जी के जीवन पर प्रेरणादायी भाषण और कवितायेँ प्रस्तुत की गई। तदुपरांत सभी विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों ने एकता शपथ ली। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य व सभी अध्यापकों ने एकता दौड़ में भाग लिया। एकता दौड़ के समन्वयक रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को एकता दिवस का महत्व समझाते हुए बताया कि किस प्रकार सरदार वलभ भाई पटेल ने आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया व उन्होंने किस प्रकार देश की 562 रियासतों

Read more