आईटीआई हमीरपुर में 7 को डैनसो कंपनी लेगी साक्षात्कार, चयनित युवाओं को नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई का मिलेगा मौका
हमीरपुर 02 नवंबर। दुनिया भर में कार और अन्य वाहन निर्माता कंपनियों को महत्वपूर्ण उत्पाद जैसे-थर्मल, पावरट्रेन, गतिशीलता, विद्युतीकरण और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इत्यादि प्रदान करने वाली प्रसिद्ध कंपनी डैनसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 7 नवंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस रिक्रूटमेंट साक्षात्कार लेने जा रही है। इसमें चयनित युवाओं को नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई करने का भी सुनहरा मौका मिलेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नेशनल एजुकेशन पालिसी के अंतर्गत यूजीसी से अनुमत कलिंगा विश्वविद्यालय से बी-वीओसी (बैचलर इन वोकेशनल स्टडीज) प्रोग्राम के लिए नामांकित किया जाएगा। बी-वीओसी प्रोग्राम तीन
Read more