सीमा कन्याल की अध्यक्षता में जिला परिषद बैठक आयोजित हुई

नाहन, 03 नवम्बर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज शुक्रवार को नाहन में जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा एवं जिला परिषद के अन्य सदस्यांे, विभिन्न खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी, शिक्षा आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जिन मदों पर चर्चा की जा रही है उन पर शीघ्र कार्य किया जाना चाहिए ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी

Read more

हमीरपुर के कई क्षेत्रों में 5 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 03 नवंबर। विद्युत उपकेंद्र अणु में 5 नवंबर को उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते हमीरपुर, एनआईटी, नाल्टी, कुठेड़ा, रंगस, हाउसिंग बोर्ड, माइक्रोवेव पक्का भरो और हीरानगर के फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। विद्युत उपकेंद्र अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार और विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उधर, विद्युत सब स्टेशन मट्टनसिद्ध के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि इसी अवधि के दौरान डुग्घा, दोसड़का के कुछ

Read more

SFI की छात्राओं को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने को मांग

sfi द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा 2 नवंबर 2023 को, लगभग 2 बजे, आईआईटी-बीएचयू के दो छात्रों पर परिसर के अंदर मोटरसाइकिल पर तीन गुंडों द्वारा शारीरिक हमला किया गया। गुंडों ने कथित तौर पर परिसर के अंदर बंदूक की नोक पर छात्र के साथ मारपीट की और महिला छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। छात्र इस जघन्य अपराध और प्रशासन द्वारा दिखाई गई असंवेदनशीलता और उदासीनता के विरोध में सामने आए हैं और पीड़ितों के लिए न्याय और एक सुरक्षित और समावेशी परिसर की मांग कर रहे हैं। यह कोई अकेली घटना नहीं है जो बी.एच.यू.

Read more

10 से 12 तक हमीरपुर के मुख्य बाजार में बंद रहेगा ट्रैफिक

हमीरपुर 03 नवंबर। त्योहारी सीजन को देखते हुए हमीरपुर के मुख्य बाजार में 10, 11 और 12 नवंबर को वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि दीपावली पर्व के कारण हमीरपुर शहर के मुख्य बाजार में लोगों की भारी भीड़ रहती है। इसलिए 10, 11 और 12 नवंबर को गांधी चौक से लेकर अस्पताल चौक तक मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतयः पाबंदी रहेगी। पुलिस एवं अग्निशमन वाहनों, गैस और दूध के वाहनों तथा कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

Read more

जीपीडीपी के लिए ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां तय

हमीरपुर 03 नवंबर। जिला की सभी 248 ग्राम पंचायतांे में वर्ष 2024-25 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने एवं पारित करवाने हेतु उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्राम सभाओं की विशेष बैठकों की तिथियां तय कर दी हैं। बैठकों के लिए तय की गई समय सारिणी के अनुसार 16 नवंबर को ग्राम पंचायत अम्मण, बधानी, बफड़ीं, बगवाड़ा, बल्ह बिहाल, बलयाह, बणी, बड़ाग्रां, बड़सर, अघार, अमरोह (भोरंज ब्लॉक), बडैहर, बाहनवीं, अमलैहड़, बदारन, बढेड़ा, बलडूहक, बड़ा, अमरोह (हमीरपुर ब्लॉक), अणु, बजूरी, बनाल और बैरी में ग्राम सभा की विशेष बैठक होगी। 17 नवंबर को ग्राम पंचायत बजड़ोह, बजरोल, बलोह, बराड़ा,

Read more

जिला में प्रवासी कामगारों के पंजीकरण का अभियान जारी- मदन धीमान

बिलासपुर, 3 नवम्बर 2023| पंचायत प्रतिनिधियों व पार्षदों के साथ पुलिस समन्वय बैठक आज थाना परिसर बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्षता उप-पुलिस अधीक्षक मदन धीमान ने की और थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया भी उपस्थित रहे। उप पुलिस अधीक्षक मदन धीमान ने कहा कि क्षेत्र में शांतिप्रिय वातावरण बनाने, प्रवासीयों के पंजीकरण सहित नशे पर अंकुश लगाने में पंचायत व जनप्रतिनिधियों का सहयोग के बिना पुलिस के लिए कठिन है । उन्होंने बताया कि जिला में प्रवासियों के पंजीकरण के लिए नवम्बर माह में एक पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत में रह

Read more

शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में नरैण-घराला-मढारली सम्पर्क मार्ग का किया लोकार्पण

शिमला, 03 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरौंथा में नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित 6 किलोमीटर नरैण-घराला-मढारली सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया और इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आईटीआई टिक्कर में किए जाएंगे नवीनतम कोर्स शुरु उन्होंने बताया कि नावर क्षेत्र में तकनीकी

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बाल आश्रमों में बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाएं तथा बाल उत्पीड़न सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बतायाा कि जिला में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 9 बाल-बालिका आश्रम, एक विशेष दतक ग्रहण एजेंसी एवं एक अवलोकन गृह मौजूद है, जिसमें 366 बच्चों का पंजीकरण किया गया

Read more

जिला में प्रदान की जा रही विशेष सेवाओं में गुणवत्ता लाने के दिए निर्देश:जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला के अस्पताल केंद्रों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि जिलो के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके। राजस्व मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रदान की जा रही विशेष सेवाओं में गुणवत्ता लाई जाए। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्पीलो में रात्रि के समय भी चिकित्सक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में

Read more

आगामी 22 से 27 नवम्बर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला : सुमित खिमटा

नाहन, 3 नवम्बर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का आयोजन इस वर्ष 22 नवम्बर से 27 नवंबर 2023 तक परम्परागत ढंग से धूम धाम के साथ किया जायेगा। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने यह जानकारी मेले के प्रबंधों को लेकर आज शुक्रवार को श्री रेणुका जी के कुब्जा पवेलियन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में सिरमौरी नाइट और

Read more

जिला में आगामी 9 दिसम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें

ऊना, 3 नवम्बर – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क

Read more

थाने में अपना पंजीकरण करवाएं बाहरी कामगार: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 03 नवंबर। जिला में किसी भी तरह की वारदात या अप्रिय घटना को रोकने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी एवं फेरी वालों और अन्य बाहरी कामगारों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी ने बाहरी कामगारों को काम पर रखने वाले उद्यमियों, कारोबारियों, ठेकेदारों, किसानों और अन्य लोगों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कामगारों का फोटो सहित पूरा विवरण देकर नजदीकी पुलिस थाने में पंजीकरण सुनिश्चित

Read more

जगत सिंह नेगी ने राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित मिनि स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, रीती-रिवाज, खान-पान व पहरावे के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव। राजस्व मंत्री ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेलों का सांस्कृतिक महत्व है और विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने में पारम्परिक मेले अत्यंत महत्व रखते हैं। किन्नौर जिला में वर्ष

Read more

2500 करोड़ की परियोजना बदलेगी हिमाचल के पर्यटन की तस्वीर: आरएस बाली

नादौन 03 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को यहां आरंभ हो गई। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने यहां रामलीला ग्राउंड में चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया। इसमें नेपाल, भूटान और कजाकिस्तान के अलावा देश के विभिन्न राज्यों, थल सेना तथा विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों की टीमों के साथ-साथ हिमाचल की स्थानीय टीमों सहित लगभग 24 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिति और नादौनवासियों को बधाई देते हुए आरएस बाली ने कहा

Read more

रूपेंद्र ठाकुर ने किया दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार चीजों के एग्जिबिशन का अवलोकन

जब कुछ कर गुजरने की दिल में तमन्ना हो तो दिव्यांगता भी आड़े नहीं आती। कुछ ऐसा ही नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चे करके दिखा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहारी सीजन को मद्दे नजर रखते हुए स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों ने अपने स्कूल स्टाफ की मदद से वेस्ट मटेरियल से कई प्रकार के आकर्षण गिफ्ट व अन्य उपकरण बनाए है। जो यहां आने वाले लोगों के मन को भा रहे हैं। दिव्यांग बच्चों द्वारा आस्था स्कूल में लगाई गई एग्जीबिशन का अवलोकन करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने

Read more

अपनी मांगो को लेकर विभिन्न संगठनों ने मिलकर ADM सिरमौर को सौंपा ज्ञापन

दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी और अन्य संगठन बाल्मीकि सभा नाहन, हिमाचल कोली समाज, रविदास समाज, सीटू जिला सिरमौर, युवा विकास क्लब, और यूनाइटेड क्रिस्चियन ट्रस्ट के संगठनों ने आज संयुक्त रूप से माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन ADM सिरमौर के माध्य्म से सौंपा। इस प्रतिनिधि मंडल मे बाल्मीकि सभा से प्रदीप सहोत्रा, विजय चोरिया, रविदास समाज से शांति देवी, हिमाचल प्रदेश कोली समाज से संदीपक तोमर, यूनाइटेड क्रिस्चियन संगठन से परवीन सोढा, सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह, युवा विकास क्लब से बिंदु राम, सोनू आकाश, बीरु राम, दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला कमेटी सदस्य राजेश तोमर,

Read more

ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ पोस्टर विमोचन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ‘अमृत महोत्सव वर्ष’ के दिल्ली में 7 से 10 दिसंबर आयोजित हो रहे 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का बृहस्पतिवार को दिल्ली में पोस्टर विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह, अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री तथा अभाविप दिल्ली की प्रदेश सह-मंत्री कु. मीनाक्षी खनाल उपस्थित रहे। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के सभी पक्षों की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने रखी। अखिल भारतीय विद्यार्थी

Read more

सीटू के कार्यकर्ताओं का श्रम विभाग शिमला पर दो घण्टे का मौन प्रदर्शन

आईजीएमसी के दो सौ के लगभग सफाई, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा कर्मी, स्टाफ नर्सों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों, मैस कुकों व हेल्परों, लैब टेकनिशियनों व अन्य कोविड कर्मियों तथा 20 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर रखने के मुद्दे पर मजदूर संगठन सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रम विभाग शिमला पर दो घण्टे तक मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू प्रतिनिधियों व श्रमायुक्त की बैठक हुई जिसमें उप श्रमायुक्त, श्रम अधिकारी व श्रम निरीक्षक मौजूद रहे। सीटू ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। सीटू ने चेतावनी दी है कि अगर नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों व कोविड कर्मियों को

Read more

पीएनबी अधिकारियों-कर्मचारियों ने निकाली सतर्कता जागरुकता रैली

हमीरपुर 02 नवंबर। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य पर वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हमीरपुर शहर में भोटा चौक से गांधी चौक तक जागरुकता रैली निकाली। इस जागरुकता रैली में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच और उप प्रमुख बी भाटिया सहित 30 से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अरविंद कुमार सरोच ने बताया कि देश भर में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जिला हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों

Read more

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान रहेगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

नादौन 02 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान नादौन शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार नादौन शहर में 3 से 5 नवंबर तक की अवधि के दौरान नेशनल हाईवे 70 पर लेबर चौक से कोहला कलूर बिलकलेश्वर महादेव सड़क पर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान रामलीला ग्राउंड नो पार्किंग जोन रहेगा। इसके अलावा जैन मोहल्ला से पत्तन बाजार मार्ग, पैट्रोल पंप से सेरी स्कूल मार्ग और मेन बाजार से चुगाला चौक मार्ग को नो एंट्री जोन घोषित किया गया है।

Read more