एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
भोरंज 04 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर करवाए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत 4 और 5 नवंबर तथा 18 एवं 19 नवंबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का जायजा लेने के लिए शनिवार को एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने मतदान केंद्र परोल-1, परोल-2, तरक्वाड़ी-1, तरक्वाड़ी-2, अम्मण और टूह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिहित अधिकारियों द्वारा भरे गए प्रारूपों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अभिहित अधिकारियों
Read more