विद्यार्थी ऋण योजना की राशि मिली, पात्र विद्यार्थी उठाएं लाभ: डीसी
हमीरपुर 07 नवंबर। सालाना 4 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के बच्चों के उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ करके इस महत्वाकांक्षी योजना को इसी सत्र से लागू भी कर दिया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तथा उन्हें तुरंत पहली किश्त जारी करने के लिए उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में भी एक कोष बनाया गया है। इस कोष में प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की राशि प्राप्त
Read more