हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री
ऊना, 8 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसे जमीनी हकीकत में बदलने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिलना आरंभ हो गया है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में 43 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत के विभिन्न 22 विकास कार्यों के विधिवत शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने ने बताया कि आज 33.56 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास तथा 9.64 करोड़ रूपये
Read more