सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा सेना भर्ती का प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी. रामपुर बुशहर मे आयोजन : कर्नल पुष्विंदर कौर

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर दिनांक १८ नवम्बर से २४ नवम्बर २०२३ के बीच किया जाएगा। ये भर्ती अग्निवीर जी डी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए होगी जिसमें शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा सम्मिलित होंगे। ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने युवाओं से आवाहन किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में

Read more

22 करोड़ से पूरा होगा सरस्वती नगर-शराचली सड़क का स्तरोन्नत कार्य – शिक्षा मंत्री

शिमला, 13 नवंबर –  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती नगर-शराचली सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया, जिसका निर्माण कार्य लगभग 22 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जाएगा। ग्राम पंचायत थाना के गांव भरोट में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरस्वती नगर-शराचली सड़क क्षेत्र की जीवन रेखा कही जाती है जिसका स्तरोन्नत कार्य अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसके पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव के उपरांत विधानसभा क्षेत्र की

Read more

डीसी ने परिवार सहित बाल आश्रम के बच्चों संग मनाई दिवाली

सुजानपुर| उपायुक्त हेमराज बैरवा और उनकी धर्मपत्नी ज्योति बैरवा ने रविवार को सुजानपुर के बाल आश्रम के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां, पटाखे और अन्य उपहार देकर दिवाली की खुशियां मनाई। हेमराज बैरवा और ज्योति बैरवा ने बच्चों के साथ काफी समय बिताकर दीपों के पर्व की खुशियां साझा कीं। उपायुक्त ने बाल आश्रम के प्रभारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी से बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं और त्योहारी भत्ते (फेस्टिवल अलाउंस) के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, करियर काउंसलिंग

Read more

नंदा ने दागे सवाल, कांग्रेस प्रवक्ता सच कब बोलेंगे

शिमला : भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल पर पलटवार करते हुए कहा की कांग्रेस प्रवक्ता ने जिस प्रकार से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी की है वो अति निंदनीय है। उन्होंने कहा हम केवल कांग्रेस से सवाल पूछना चाहते थे की क्या आपने डीजल 7 रु महंगा नही किया ? क्या आपने डिपो में दालें महंगी नहीं की ? क्या आपने महिलाओं को 1500 रु प्रति माह दे दिए ? क्या आपने युवाओं को 1 लाख नौकरी दे दी ? देश में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त

Read more

दिवाली उत्सव के दौरान पटाखे जलाने का समय रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित, ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति

शिमला| जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां एक आदेश पारित करते हुए दिवाली उत्सव के दौरान पटाखे जलाने का समय रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार दिवाली उत्सव के दौरान ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति दी गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग शिमला के निर्देशानुसार इस वर्ष त्योहारी सीजन दीवाली के दौरान सिर्फ दो घंटे रात्रि 08 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखों जलाने की अनुमति दी गई है। आदेशानुसार किसी भी उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 188 और लागू अन्य प्रावधानों के तहत

Read more

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

शिमला| अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की तैयारियों को लेकर आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) रामपुर निशांत तोमर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान मेला समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया ताकि मेले का सफल आयोजन संभव हो सके। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि मेले में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए। माननीय राज्यपाल करेंगे मेले का शुभारंभ 11 नवम्बर, 2023 को माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल प्रातः 11 बजे रामपुर

Read more

कांग्रेस को नहीं दिखता मोदी द्वारा किया गया विकास : कश्यप

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस के नेता पूरे प्रदेश में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं और केवल मात्र अपनी वहा वही और केंद्र सरकार को कोसने का कार्य कर रहे हैं। फिजुलखर्ची और केंद्र सहायता का राग गाने वाली प्रदेश सरकार यह बताएं कि खुद वह सरकार में रहते हुए कितनी फिजुलखर्ची कर रहे हैं, हम जानना चाहते हैं कि ओएसडी, पॉलिटिकल एडवाइजर, कैबिनेट रैंक के नेताओ की नियुक्तियों, अनावश्यक बोर्ड में सदस्य बनना, सीपीएस की नियुक्तियों पर कितना खर्च हो रहा है। क्या इस खर्चों से प्रदेश की आर्थिक हालात

Read more

समान दृष्टिकोण से सुनिश्चित होगा सम्पूर्ण प्रदेश का विकासः रोहित ठाकुर

शिमला|शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के बलसन क्षेत्र में हुली महासु संपर्क मार्ग के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया। संपर्क मार्ग का स्तरोन्नत कार्य लगभग 13 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जाएगा। वन विश्राम गृह बानकुफर में बखोल, महासु एवं प्रेमनगर पंचायतों के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। इसी सोच के तहत पूरे प्रदेश में एक समान दृष्टिकोण से विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके लिए समय-समय पर उचित कदम प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आज

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ईआरओज के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के संबध में की समीक्षा बैठक

शिमला|जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आरम्भ किया गया है जिसके तहत 27 अक्टूबर से जिला शिमला में भी 18-19 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ की गई है जो 09 दिसम्बर 2023 तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में जनसंख्या के आधार पर

Read more

जिला में कर चोरी के पकडे़ गए 76 मामलों से वसूले 20,82,742 लाख रूपये – विनोद सिंह डोगरा

ऊना| राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा चल रहे त्यौहारी सीज़न के दौरान जिला में सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि माह सितम्बर व अक्तूबर के दौरान विभाग की निरीक्षण टीमों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कर चोरी के 76 मामले पकडे़ गए जिससे 20 लाख 82 हज़ार 742 रूपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इन मामलों में 13 मामले सोना-चांदी की कर चोरी के थे। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम

Read more

जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर तक

ऊना| – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं उनकी काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। उपनिदेशक ने बताया कि 20 नवम्बर को ऊना रोजगार कार्यालय से संबंधित, 21 नवम्बर को अम्ब रोजगार कार्यालय, 22 नवम्बर को हरोली तथा 23

Read more

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

शिमला| क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राफिक डिजाइनर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एम.ए. (डीई, कोरल, फोटोशॉप तथा वेब डिजाइनर) तथा वेतन 15000 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑफिस मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नॉलेज) तथा वेतन 10,500 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑफिस क्लर्क पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नाॅलेज) तथा वेतन 6000 रुपये है तथा ट्रेनी (पार्ट टाइम)

Read more

गारंटियां पूरा होने का इंतजार कर रही जनता,फेल हुई कांग्रेस की हर गारंटी : राकेश गर्ग

नाहन : हिमाचल प्रदेश की जनता पिछले 10 महीने से कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटीयों को पूरा होने का इंतजार कर रही है ।यह बात सिरमौर जिला भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने यहां जारी एक बयान में कही। राकेश गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को गारंटीयां देकर वायदा किया था कि सत्ता में आकर इन सभी गारंटीयों को कांग्रेस पूरा करेगी। राकेश गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है वहीं कांग्रेस के नेता अब लोगों को कोई जवाब नहीं दे

Read more

युवा नेता ओपी ठाकुर को जिला बिलासपुर प्रभारी की कमान

जिला सिरमौर युवा कांग्रेस युवा नेता, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर को प्रदेश युवा ने अब नए सिरे से जिला बिलासपुर का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले ओपी ठाकुर को जिला चम्बा का प्रभारी बनाया गया था और उन्होंने जिला चंबा में संगठन के लिए बेहतरीन कार्य के चलते अब संगठन ने उन्हें जिला बिलासपुर में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। ओपी ठाकुर ने जिला बिलासपुर का प्रभारी बनाने के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस नेतृत्व व प्रदेश युवा कांग्रेस नेतृत्व का आभार प्रकट किया है तथा कहा कि संगठन ने जो

Read more

आभा आईडी के लिए अपना आधार मोबाईल से लिंक अवश्य करें-डा. अजय पाठक

नाहन, 9 नवम्बर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक के बताया गया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की ‘‘आभा’’ आईडी बना रही हैं। किन्तु मोबाईल से आधार लिंक न होने के कारण इस कार्य में बाधा आ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आग्रह है कि वह अपने आधार को अपने मोबाइल से लिंक करवायें ताकि उनकी आभा आईडी बन सके। उन्होंने कहा कि आधार को फोन से लिंक करवाने पर उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं में भी मिलता रहेगा। डा. अजय पाठक ने लोगों से अनुरोध किया है

Read more

रेणुका जी मेले के दौरान मांस मछली के विक्रय पर प्रतिबंध

नाहन 9 नवम्बर। 22 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 तक आयोजित किये जा रहे अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में मांस मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यहां जारी एक आदेश में कहा गया है कि मेला क्षेत्र रेणुका जी एवं गिरि नदी के दायें हिस्से में ददाहू की तरफ, गिरि नदी में पार्किंग स्थल, गिरि पुल से संगड़ाह की तरफ तथा ददाहू से नाहन की ओर मेले के दौरान किसी भी प्रकार की मांस व मछली विक्रय की दुकानें नहीं लगेंगी तथा उपरोक्त क्षेत्रों में मांस व

Read more

ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हमीरपुर 09 नवंबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी न करने वाले उचित मूूूल्य की दुकानों के विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में अभी तक 76 प्रतिशत राशन कार्डधारकों का प्रमाणीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कई उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता ई-केवाईसी नहीं कर रहे हैं। अरविंद शर्मा ने बताया कि विभाग ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने ऐसे विक्रेताओं को आगाह करते

Read more

वोकल फॉर लोकल को दे बढ़ावा : नड्डा

शिमला : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का जो लक्ष्य लिया और उस लक्ष्य के लिए हमारे दैनिक जीवन में हम किस प्रकार से आत्मनिर्भर भारत को आगेे बड़ा सकते हैं इसके ऊपर हमें सक्रिय कार्य करना है। इसके लिए बहुत सी योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक निवेदन सबसे रखा है, कि दीपावली से लेकर छठपूजा तक जो भी हम सामग्री लेते हैं वो सभी प्रोडक्टस हम लोकल मारकेट से खरीदें। इससे लोकल फॉर वोकल को बड़वा मिलेगा। उन्होंने कहा कि

Read more

मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग: अनीष कुमार

हमीरपुर 09 नवंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को ग्राम पंचायत कक्कड़ में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त

Read more

उपमुख्यमंत्री ने रावमापा दुलैहड़ में 72 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

ऊना, 9 नवम्बर – राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर अध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीयवासियों द्वारा उनका ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में शामिल होने से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने रावमापा दुलैहड़ परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। लगभग 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस दो मंजिला भवन में कुल आठ क्लास रूम बनाए गए हैं। समारोह में छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों को संबोधित

Read more