शिक्षा मंत्री ने बाघी में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन, सीए सटोर खोलने का दिया आश्वासन
शिमला, नवंबर 15 – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के बाघी में 90 लाख रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है और उपेक्षित व निर्धन वर्गों को इन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का उन्हें चार बार विधायक बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और उनके विश्वास पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाघी में जमीन चयनित करने के बाद सामुदायिक केंद्र खोलने का आश्वासन दिया और इस
Read more