अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया-सुमित खिमटा

नाहन, 18 नवम्बर। उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका जी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 22 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 तक परम्परागत ढंग से आयोजित किया जा रहा है। सुमित खिमटा बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से आज शनिवार को उन्होंने शिमला में भंेट कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है। उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष

Read more

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतू चलाया जा रहा विशेष अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी

ऊना, 18 नवम्बर – मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर दिनांक 18 व 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सभी छूटे हुये व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज करवाने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए थे अथवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज

Read more

शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर के युवाओं को सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका : मेजर जनरल के.पी.सिंह

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर दिनांक 18 नवम्बर से 24 नवम्बर 2023 के बीच किया जाएगा। मेजर जनरल के. पी. सिंह, वी एस एम ने भर्ती रैली का शुभारंभ करते समय उपस्थित सभी अधिकारी व अन्य पदो का स्वागत किया। उन्होंने अवगत कराया कि इस अग्निवीर भर्ती रैली में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवा सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया की कुल 2355 युवा इन जिलों से भर्ती में भाग लेंगे उनको यहां भर्ती के दौरान शारीरिक योग्यता परीक्षा,

Read more

युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान- एसएचओ

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बुढबार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएचओ बंगाणा विनोद कुमार ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत बुढ़वार में अभिभावकों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल

Read more

नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिका – मुकेश ठाकुर

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलोह में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। मुकेश ठाकुर ने बताया कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पाते हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के

Read more

स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में सामान्य वर्ग के 9 पद 6/2016 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4 पद 6/2023 बैच, एससी श्रेणी में 5 पद 6/2023 बैच, एससी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी में 2 पद 6/2022 बैच, एसटी श्रेणी में 2 पद 6/2023 बैच, ओबीसी के 3 पद, ओबीसी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी से 2 पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों

Read more

उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

ऊना, 18 नवम्बर – उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 20 नवम्बर को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सोमवार 20 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे बाथू पहुंचेगे यहां पर एचपीबीडीपीआईएल के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे। तदपश्चात 2.50 बजे दुलैहड़ में बल्क ड्रग पार्क की 15 एमएलडी जलापूर्ति योजना, 3.30 बजे गोंदपुर के बीडीपी हेतू जलापूर्ति योजना स्त्रोत तथा सांय 4.10 बजे पंजुआना के बीडीपी के प्रशासनिक ब्लॉक के लिए जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे।

Read more

सिरमौर में दिनांक 20 से 25 नवम्बर तक सम्पन्न होगी जे.बी.टी. के की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग

नाहन, 18 नवम्बर। उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, जिला सिरमौर कर्म चंद ने बताया कि सिरमौर जिला में जे.बी.टी. की विभिन्न श्रेणीयों के 86 पदों को अनुबन्ध आधार पर बैचवाइज भर्ती की काउंसलिग 20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक आयोजित की जायेगी। उप निदेशक ने बताया कि भर्ती काउसंलिग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित की गई है। काउसंलिंग स्थानीय अवकाश यानि 22 नवम्बर 2023 को भी जारी रहेगी।

Read more

शास्त्री अध्यापकों की बैचवाईज भर्ती प्रक्रिया पर रोक

नाहन, 18 नवम्बर। उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्म चंद ने बताया कि निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार शास्त्री अध्यापक सी. एंड वी. वर्ग के पद को बैच वाईज आधार पर भरने हेतु भर्ती प्रक्रिया जो 17 नवम्बर से 18 नवम्बर 2023 रखी गई थी उसे प्रशासनिक कार्यों से आगामी आदेशों तक रोक दिया गया है। उन्होेंने बताया कि शास्त्री अध्यापक के पद बैच आधार पर भरने हेतु भर्ती प्रक्रिया का संशोधित शैडयूल विभाग द्वारा भविष्य में अलग से जारी किया जाएगा।

Read more

नशे के खिलाफ सरकार और समाज को मिलकर लड़ने की आवश्कता : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में नशे के प्रति बढ़ती हुई प्रवृत्ति अत्यंत घातक है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश, युवाओं की दृष्टि से बहुत बड़े नुकसान की ओर अग्रसर है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल में दो लाख व्यक्ति नशे से प्रभावित है। यह एक बहुत बड़ी संख्या है। हिमाचल प्रदेश में साढे तीन प्रतिशत लोगों का ऐसे नशे में लिप्त होना गंभीर संकेत देता है और इसके प्रति गंभीरता हमें दर्शाने की आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश में नशा कहां से प्रवेश कर रहा

Read more

पीएम मोदी को धन्यवाद, हमारे पास हवाई कनेक्टिविटी है : कश्यप

शिमला : भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला हवाई अड्डे से (शिमला से अमृतसर) नियमित रूप से चलने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली से शिमला फ्लाइट के बाद अब अमृतसर शिमला फ्लाइट भी शुरू हो गई है, इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश और शिमला को बड़ा लाभ होगा। इस कार्य के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष

Read more

बिलासपुर में शीतकालीन तैयारियो की समीक्षा बैठक का आयोजन

बिलासपुर 18 नवंबर 2023| जिला मुख्यालय में सर्दियों के मध्य नजर अतिरिक्त उपायुक्त डा. निधि पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को शीतकालीन तैयारी की समीक्षा के लिए लाइन विभागों के अधिकारियों के साथ  बैठक की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग को अपनी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अन्य संबंधित विभागों को किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने और सुचारू सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मशीनरी को तैयार रखने का निर्देश दिए।  उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित

Read more

सुरेश कुमार ने की हमीरपुर में बिजली बोर्ड के मुख्य अभियन्ता का कार्यालय खोलने की मांग

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होेंने इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा जिसमें उन्होंने हमीरपुर में बिजली बोर्ड के मुख्य अभियन्ता का कार्यालय खोलने की मांग की। सुरेश कुमार ने अवगत करवाया कि हमीरपुर के लोगों की यह चिरप्रतीक्षित मांग है क्योंकि बिजली बोर्ड के मुख्य अभियन्ता का कार्यालय वर्षों से मण्डी में कार्यरत है जिस कारण हमीरपुर के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मण्डी में कार्यरत

Read more

जिला परिषद की साधारण बैठक 21 नवम्बर को

शिमला, 18 नवम्बर – जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 21 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद शिमला सचिव ने कहा कि इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और गत बैठक के लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला की ग्राम पंचायतों की मनरेगा की शैल्फों को पारित करना तथा अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है। इस बैठक में समस्त जिला परिषद सदस्य एवं जिला भर से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

Read more

प्रदेश की 870 सहकारी सभाओं का किया जाएगा डिजिटीलकरण – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 17 नवम्बर – सहकारी सभाएं क्षेत्र को समृद्धि करने में अहम रोल अदा करती हैं। सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत हिमकैप्स काॅलेज बेढ़ड़ा में 70वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के राज्य स्तरीय सहकारी समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज समय है जब हमें सहकारिता व उसके इतिहास के बारे में विशलेषण करना होगा ताकि पता चल सके की हमने कहा से आरंभ किया तथा और कहां पहुंच चुके

Read more

भाजयुमो के लिए राजनीति मिशन, प्रोफेशन नहीं : खन्ना

शिमला : भाजपा प्रदेश प्रभावी अविनाश राय खान ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए राजनीति मिशन है प्रोफेशन नहीं उन्होंने कहा कि जब युवा भाजपा के साथ जुड़ता है तो भाजपा की शक्ति बढ़ती है और युवाओं से भाजपा को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यहां की युवा शक्ति भारत और पूरे विश्व का नेतृत्व कर रही है। इसी प्रकार युवा मोर्चा भी भाजपा की रीड है और आने वाला भविष्य है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की कार्यबल में वृद्धि हुई है। आज

Read more

हिमाचल प्रदेश को जल्द बनाया जाएगा हरित ऊर्जा सम्पन्न राज्य – विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 17 नवम्बर- लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां मरीना होटल में कंफेडेरशन ऑफ इंडियन इन्डस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश इक्नॉमिक सब्मिट में हिमाचल को हरित ऊर्जा से परिपूर्ण राज्य बनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गत दिनों आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने रिकॉर्ड समय में सड़क, पुल आदि को बनाने का कार्य पूरा किया है। उन्होंने बताया कि जिला शिमला के अंतर्गत ठियोग में वैली ब्रिज का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया, जिससे की ऊपरी शिमला के सेब बहुल क्षेत्र से सेब को समय

Read more

नाहन में 70वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह आयोजित

नाहन, 17 नवम्बर। अखिल भारतीय 70वें सहकारी सप्ताह के अवसर पर आज शुक्रवार को जिला स्तरीय सहकारी दिवस का आयोजन हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक सिरमौर के मुख्यालय परिसर नाहन में आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सिरमौर के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दि बर्मा ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित बर्मा पापड़ी के स्कूल के बच्चों ने सहकारी गान से की, तत्पश्चात स्वच्छता कार्यक्रम पर विशेष नाटक प्रस्तुत किया गया। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नाहन भास्कर कालिया ने इस अवसर पर सहकारी बंधुओं को संबोधित करते हुए सहकार

Read more

शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

हमीरपुर 17 नवंबर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में प्रस्तावित शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार ये साक्षात्कार स्थगित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैचवाइज भर्ती के संबंध में अगले आदेशों के बाद ही साक्षात्कार की नई तिथियांे की सूचना जारी की जाएगी।

Read more

5 करोड़ 88 लाख रुपये से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन

हमीरपुर 17 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के सही पोषण और इनकी पाठशाला पूर्व शिक्षा के लिए कई सराहनीय कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने और निजी भवनों में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से भवन निर्माण के प्रयास भी किए जा रहे हैं। जिला हमीरपुर में भी 49 आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों पर लगभग 5 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों

Read more