राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की पूह ग्राम पंचायत का दौरा कर जन-समस्याएं सुनीं

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत पूह का दौरा किया तथा आम जनमानस की जन-समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त हुई सभी उचित मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को पूह विकास खण्ड के तहत लंबित पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों से लोग लाभान्वित हो सकंे। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया

Read more

रेणुका मेले में स्वयं सहायता समूहों के खूब बिक रहे हैं स्थानीय उत्पाद

नाहन, 23 नवम्बर।  अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय के करीब 20 स्टाल स्थापित किये गए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन स्टालों में स्थानीय उत्पादों में खूब रूचि दिखा रहे हैं और खरीददारी कर रहे हैं। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड़ सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर लगने वाले इस प्रकार के स्टालों से जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आय

Read more

हमीरपुर के छात्र लविश शर्मा का भारतीय सेना में अधिकारी प्रक्षिक्षण के लिए चयन, सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट

सेना मुख्यालय द्वारा जारी की गयी मेरिट लिस्ट के अनुसार (अखिल भारतीय वरीयता क्रमांक 57) केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के पूर्व छात्र लविश शर्मा (जमा दो सत्र 2021-22) का चयन भारतीय सेना के अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान (टी. ई. एस. – 50 कोर्स) लिए हुआ. जिससे विद्यालय में जश्न का माहौल है तथा अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उत्साहित हैं. लविश चार साल के सैन्य एवं अकादमिक प्रशिक्षण के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में तैनात होंगे. लविश शर्मा की पढाई केंद्रीय विद्यालय नादौन एवं केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में संपन्न हुई. इन्होने कक्षा दसवीं केंद्रीय विद्यालय नादौन से तथा जमा दो (विज्ञान) की

Read more

30 तक बंद रहेगी सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क

हमीरपुर 23 नवंबर। बड़सर उपमंडल में सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 नवंबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर यातायात 30 नवंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान वाहन चालक कुरपड़ी चौक से शास्त्रीनगर, चकमोह वाया सरला चौक घंगोट सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Read more

विकास खंड ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, अरनियाला लोअर के वार्ड 2 व अरनियाला अप्पर के वार्ड 6, विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1  व हरोली के वार्ड 6 और विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत हटली केसरू

Read more

नादौन में 43 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक होटल: आरएस बाली

नादौन 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पर्यटन विकास निगम के होटल के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसमें पर्यटकों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। होटल का निर्माण कार्य अतिशीघ्र आरंभ करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। वीरवार को सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने से पहले आरएस

Read more

जनता की जेब पर बोझ बड़ाकर आमदनी बड़ा रही कांग्रेस सरकार:डॉ बिंदल

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के नेता अब सरकार द्वारा लिए गए लोन की सफाई देने पर आ गए हैं, पर वह भी ठीक तरह से दे नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने एक आरटीआई लगाई थी जिसमें खुलासा हुआ था की सरकार बनने के बाद अक्तूबर माह तक हिमाचल सरकार ने 10300 करोड़ का ऋण लिया है। उसके बाद 800 करोड़ का ऋण और ले लिया गया है। अगर हम देखें तो वर्तमान सरकार 1000 करोड़ रुपए

Read more

हरोली-रामपुर पुल के समीप 3 करोड रुपए से बनेगा ट्रैफिक पार्क – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 23 नवम्बर – हरोली विधानसभा क्षेत्र को सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्र को सुंदर, आकर्षित व सुरक्षित बनाया जा सके। इस कड़ी में हरोली रामपुर पुल के दोनों ओर के क्षेत्र को पर्यटक सुविधा परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली रामपुर पुल के समीप बनने वाले ट्रैफिक पार्क स्थल के निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रोड़ा में बनाए जा

Read more

जिला दंडाधिकारी ने चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू ट्रैफिक प्लान की जारी की अधिूसचना

ऊना, 23 नवम्बर – चिंतपूर्णी क्षेत्र में मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए और माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात योजना तैयार की गई है ताकि यातायात को कम करने के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 117 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चिंतूपर्णी मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए ऑटोमेटड टैªफिक कंट्रोल बैरियर स्थापित करने की

Read more

सड़क दुर्घटनाओं के डाटा के अध्ययन के बाद उठाएं प्रभावी कदम: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर 23 नवंबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को यहां हमीर भवन में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी वर्गों और विशेषकर युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित करने एवं इन्हें दुरुस्त करने, यातायात नियमों के बारे में लोगों

Read more

नेशनल हाईवे और अन्य लंबित कार्यों में लाएं तेजी : अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर 23 नवंबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला हमीरपुर में चल रहे नेशनल हाईवे के कार्य, मेडिकल कालेज और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने ये निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न इनफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी नेशनल हाईवे के कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की

Read more

जिला ऊना में मछली पालन की आपार संभावनाएं

ऊना – किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पशु पालन के साथ-साथ मत्स्य पालन को बढ़ाना देने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है ताकि मछली पालन व्यवसाय से किसानों/मत्स्य पालकों को आर्थिक लाभ मिल सके। जिला ऊना में मछली पालन व्यवसाय की आपार संभावनाएं है जिसे जिला के लोगों के लिए मछली पालन का व्यवसाय काफी लाभकारी सिद्ध हो रहा है। खेती करने वाले किसान भी मत्स्य पालन व्यवसाय को अपनाकर अपनी आर्थिक को सुदृढ़ करके आत्मनिर्भर बन रहे है। जिला ऊना के बंगाणा ब्लॉक के गांव चौकी मन्यिार की रेशमा देवी ने

Read more

दिशा के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का समय पर कार्यन्यवन सुनिश्चित बनाएं : सासंद प्रतिभा सिंह

मंडी संसदीय क्षेत्र से सासंद व जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं को लेकर आयोजित ‘दिशा’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करे ताकि इन योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति की जानकारी समय-समय पर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सांसद आदर्श ग्राम योजना

Read more

‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के केन्द्रीय जिला प्रभारी ने नाहन में की बैठक

नाहन | सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 तक चलने वाले ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत‘‘ कार्यक्रम के तहत गत सांय  कार्यक्रम के केन्द्रीय जिला प्रभारी डा. प्रमोद कौशिक (आईआरएस) ने सभी सम्बन्धित विभागों के प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में इस  कार्यक्रम के सम्बन्ध में विभागवार विस्तार से चर्चा की और सभी विभागों को इस आयोजन के दौरान ग्रास रूट लेवल तक केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। डा. प्रमोद कौशिक ने कहा कि यह अभियान सभी स्थानों पर एक साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने

Read more

सुख आश्रय योजना के तहत जिला में चिन्हित किए गए हैं 182 मामले

ऊना| मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जिला के 182 अनाथ बालक-बालिकाओं के मामलों को चिन्हित किया गया है। चिन्हित किए गए 48 अनाथ बच्चों के मामले आर्थिक सहायता के लिए प्रदेश सरकार को भेजे गए हैं। जिला में सुख आश्रय योजना के तहत स्वीकृत किए गए 13 मामलों में लगभग 9.42 लाख रूपये की राशि अनाथ बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए वितरित की जा चुकी है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने खंड ऊना के 31 अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करने के उपरांत दी। राघव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री

Read more

भोरंज और नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 29-30 को

हमीरपुर| जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर की निजी कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड 29 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में और 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 21 से 37 वर्ष तक की आयु के दसवीं-बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त योग्यता रखने वाले युवा, जिनके नाम किसी भी रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत हों, वे हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित 29 नवंबर को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज

Read more

नादौन में आयोजित किया जाएगा ‘ईट राइट मेला’ : एडीसी

हमीरपुर|आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने तथा इन अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने हेतु प्रेरित करने के लिए नादौन के रामलीला मैदान में ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी। इस मेले के आयोजन को सफल बनाने तथा इसकी रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को एडीसी मनेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, युवा सेवाएं एवं खेल, भाषा, कला एवं संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Read more

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ

नाहन, 22 नवम्बर। सिरमौर जिला का ऐतिहासिक व उत्तर भारत में ख्याति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारम्भ आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। इस अवसर पर उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी साथ रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने गिरि नदी के तट पर भगवान परशुराम की पालकी को कांधा दिया और शोभा यात्रा में भाग लिया तथा इसके पश्चात उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने रेणुका स्थित रेणु मंच में 6

Read more

लैब तकनीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर 21 नवंबर। स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन ग्रेड-2 के 29 पद बैच वाइज आधार पर भरे जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के पदों के लिए जून 2016 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र हैं। सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग, दिव्यांग, एससी, एसटी और ओबीसी के पदों के लिए जून 2023 बैच और एससी बीपीएल के लिए जून 2022 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय

Read more

कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वाहल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

हमीरपुर 21 नवंबर। राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया, जिसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मंे प्रदेश सरकार शिक्षा और अन्य सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक बदलाव के लिए कई सराहनीय निर्णय ले रही है। प्रदेश सरकार के इन निर्णयों के काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा

Read more