भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मारकंडा नदी पर पूजन कर मीठे चावल का बांटा प्रसाद

बनकला पंचायत के मारकंडा नदी पर ग्रामीणों को सडक से जोडने के लिए पूर्व  भाजपा प्रदेश सरकार के समय 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा प्रदान की गई से 2 बड़े पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, और आज मोदी जी की सरकार के माध्यम से उपलब्ध धन से सड़क व 2 भव्य पुलों का निर्माण पूर्ण हुआ है। इस ख़ुशी के मौके पर मन की बात कार्यक्रम का उत्सव यहां संपन्न हुआ। कून, नैहरला गांव जो विगत 60-70 सालों से पुल की मांग कर रहे थे। डॉ राजीव बिन्दल के प्रयासों से श्री नरेन्द्र

Read more

2 करोड़ 30 लाख से बनेगा भवन, जल्द कार्य आरंभ करने के दिए निर्देश

शिमला, 26 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग उपमंडल के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के बनने वाले भवन का भूमि पूजन किया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भवन का निर्माण कार्य लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि से पूर्ण किया जाएगा तथा आने वाले समय में भी स्कूल को धन की कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग थी। इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने से यहां के छात्रों एवं लोगों को इसका लाभ मिलेगा।  शिक्षा मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में यहां

Read more

सुख की सरकार लगातार बनती जा रही है दुख की सरकार: बिंदल

सिरमौर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुख की सरकार लगातार दुख की सरकार बनती जा ही है। जिला सिरमौर में विद्युत सप्लाई की स्थिति दयनीय स्तर पर पहुंच गई है। एक-एक दिन में 20-40 बार बिजली के कट लगते हैं। वोलटेज फ्लक्चुऐशन के कारण लोगों के विद्युत उपकरण लगातार खराब हो रहे हैं। पिछले 6 महीनों से निरंतर जनता शिकायतें करती आ रही है परन्तु कांग्रेस की वर्तमान सरकार के उपर जनता की आवाज का कोई असर नहीं है। डॉ बिन्दल ने कहा कि आज प्रातः काल जिला मुख्यालय नाहन की बिजली चली

Read more

केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं पंचायतों के निवासी

नाहन, 24 नवंबर। हिमाचल सहित सिरमौर जिला में चल रही केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न विकास खंडों के तहत जारूगता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा  रहा है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय पंचायतों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहें और केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं। शुक्रवार को सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के तहत केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये।   हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यकर्म के अंतर्गत

Read more

जनसुविधा के लिए रेणुका जी मेले में अस्थायी आधार शिविर स्थापित

नाहन, 24 नवम्बर। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर जनसुविधा के दृष्टिगत सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी आधार शिविर स्थापित किया गया है। यह आधार शिविर 22 नवम्बर से कार्यरत है और मेले के आखिरी दिन यानि 27 नवम्बर 2023 तक कार्यरत रहेगा। इस आधार शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंच कर इसका लाभ उठा रहे हैं और आधार के सम्बन्ध में जानकारी हासिल कर रहे हैं।   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि रेणुका जी मेले के पावन अवसर पर मेले में आने वाले सभी इच्छुक लोग इस अधार शिविर

Read more

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद

ऊना, 24 नवम्बर – कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से जेल वार्डर के 91 पद अनुबंध आधार पर ऑनलाईन भरे जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष जेल वार्डर के 77 पद और महिला जेल वार्डर के 14 पद शामिल है। उनहोंने बताया कि प्रार्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी कारगार एवं सुधारत्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://hpprisions.nic.in/ पर 22 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने

Read more

दिव्यांगता दिवस पर हमीरपुर के एनजीओ भवन में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय समारोह

हमीरपुर 24 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर 3 दिसंबर को हमीरपुर के एनजीओ भवन के प्रांगण में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस समारोह में उपायुक्त हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने बताया कि समारोह में दिव्यांगजनों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा दिव्यांगजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के मौके पर ही यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की

Read more

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में किए 116 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन

शिमला, 24 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 116 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए। शिक्षा मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर (गुम्मा) में लगभग 72 करोड़ रुपए के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। शिक्षा मंत्री ने 28 करोड़ रुपए की लागत से अभियांत्रिकी भवन एवं सभागार का लोकार्पण किया। भवन में 6 ब्लॉक और वर्टिकल एक्सटेंशन शामिल हैं और सभागार में लगभग 600 छात्रों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले

Read more

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पांवटा के दुर्गम इलाके में नष्ट की 4,35,000 रू अवैध लाहन

पांवटा| 24 नवम्बर| डा० युनुस आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमाचल प्रदेश शिमला के निदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया जिसमें सर्व संदीप अत्री, सहायक राज्य कर एवं आबकारी, नाहन, भूपेन्द्र सिंह कश्यप चिरजीव लाल कार्तिक ठाकुर, धनी राम (सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी), सतवीर सिंह व नवाब अली (चपडासी) तथा ओमप्रकाश तथा राकेश (वाहन चालक) द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भटिटया व उनसे जुड़े लोगों को पकड़ने हेतू टोका नगला नामक स्थान जो कि पावटा साहिब जिला सिरमौर में पड़ता है के घने जंगलों में करीब 5 से 6 किलोमीटर अन्दर तक ट्रैकिंग

Read more

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का शिलाई प्रवास

नाहन, 24 नवम्बर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 नवम्बर  और 26 नवम्बर, 2023 को शिलाई और पांवटा साहिब के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 25 नवम्बर को दोपहर 12 बजे शिलाई पहुंचेगे और जन समस्यायें सुनेंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 26 नवम्बर को दोपहर 12 बजे शिलाई से रवाना होकर दोपहर 1.30 पावंटा साहिब पहुंचेगे और सांय 3.00 बजे पांवटा से देहरादून के लिए रवाना होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Read more

बिलासपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन

बिलासपुर 24 नवंबर| जिला मुख्यालय के बचत भवन में शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं सहित जिला में विभिन्न इनफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों जैसे फोरलेन, रेलवे और एम्स बिलासपुर के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।  अनुराग ठाकुर ने सभी अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के अंतिम चार महीने में सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को फोरलेन के कारण क्षतिग्रत लोक निर्माण विभाग की 14

Read more

युवाओं को नशे से बचाने हेतू कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – नवीन कुमार

ऊना, 24 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुठार खुर्द व अबादा वराना में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता निरीक्षक श्रम अधिकारी नवीन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग स्वयं आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकते हैं लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और

Read more

एनडीआरएफ टीम जिला में 4 से 16 दिसम्बर तक अयोजित करेगी सामुदायिक अभ्यास 

ऊना, 24 नवम्बर – प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा 4 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसी कड़ी में

Read more

वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एसडी नेगी का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

किन्नौर जिला के यांगपा-1 गांव से सम्बंधित वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एसडी नेगी का आज उनके पैतृक गांव यांग्पा-1 में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एस डी नेगी सिक्किम प्रदेश के डीजीपी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा वह सिक्किम सरकार में सलाहकार के पद पर भी कार्यरत थे। इस अवसर पर उपस्थित राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि एस डी नेगी पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर

Read more

रेणुका मेले में हुई पारम्परिक बुड़ाह लोकनृत्य की प्रतियोगितायें

नाहन, 24 नवम्बर। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के तीसरे दिन आज शुक्रवार को सिरमौर जिला की पारंपरिक बुड़़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता के द्वारा सिरमौरी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली है। रेणु मंच पर जिला सिरमौर के विभिन्न लोक कलाकारों से सुसज्जित दलों ने बुड़ाह पारंपरिक लोक नृत्य के साथ वाद्य यंत्रों की धुन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और अपनी-अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।   बुड़ाह दल प्रतियोगिता में शिरगुल कला मंच घाटों, बुडाह लोकनृत्य दल सैंज, पारंपरिक लोक नृत्य हानत, गोगा वीर सांस्कृतिक कला मंच पखवान गणोग, गुगा महाराज बुढ़ियात सांस्कृतिक क्लब क्यारका, बुडाह दल

Read more

आबकारी विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित की प्रश्नोत्तरी

हमीरपुर 24 नवंबर। राज्य कर व आबकारी विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभाग के उप आयुक्त कार्यालय हमीरपुर ने स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसका मुख्य उदेश्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के पांच राजकीय महाविद्यालयों हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, बड़सर और भोरंज की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के कार्तिक चौहान व आदित्य की टीम ने प्रथम, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय हमीरपुर की मुस्कान व अक्षिता की टीम ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नादौन की कोमल बन्याल व

Read more

नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत भदौड़ी पंचायत ने कहा नशे को न जिंदगी को हां – बीएमओ संजय मनकोटिया

ऊना, 23 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदौडी में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश भदौड़ी पंचायत के लोगों तक पहुंचाया गया। इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संजय मनकोटिया ने नशे की गंभीरता को बताते हुए कहा कि हम सब कोशिश करें  कि यह नशे की बीमारी हो ही न, हम इसके होने से पहले ही इसे ख़त्म करें और अगर यह बीमारी हो जाती है तो इसका इलाज बहुत लंबा है और ग्रसित व्यक्ति एवं उसके परिवार

Read more

सिरमौर जिला में 01 और 02 दिसम्बर को राजस्व लोक अदालतें लगेंगी-सुमित खिमटा

नाहन, 23 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक व दो दिसम्बर, 2023 समूचे प्रदेश में राजस्व लोक अदालत के रुप में मनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर की सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर उपरोक्त तिथियों में सभी प्रकार के तकसीम व इन्तकालों के लम्बित मामलों की सुनवाई की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने प्रदान की है। सुमित खिमटा ने जिला के सभी लोगो से आह्वान किया है कि उपरोक्त तिथियों को अपने तकसीम व इन्तकालों के लम्बित मामलों के निपटारा हेतु सम्बन्धित एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) से सम्पर्क

Read more

सिरमौर में सात विकास खंडो में केन्द्रीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

नाहन, 23 नवम्बर। ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गुरूवार को नाहन विकास खंड के सैनवाल एवं सलानी कटोला, पावंटा साहिब खंड के कुंजा और नवादा, पच्छाद खंड के नैनाटिक्कर व सादनाघाट, राजगढ़ खंड के दाहन और बोहल तालिया, संगड़ाह खंड के बाऊनल ककोग और मायना, तिरलोधार और शिलाई खंड के शिलाई और बांदली में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जहां स्थानीय लोगों को जनहित में चलाई जा रही विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जैसी नई योजना के बारे में भी विस्तार से

Read more

प्रदेश के हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता : विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 23 नवंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण में तहसील सुन्नी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। भवन का निर्माण कार्य लगभग 2 करोड़ 2 लाख रुपए की राशि से पूर्ण किया गया है। चार मंजिला भवन में क्लास रूम, प्रधानाचार्य कक्ष, स्पोर्ट्स रूम, कंप्यूटर लैब, स्टाफ रूम, परीक्षा हॉल, शौचालय सहित अनेकों सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध होगी। नीन विद्यालय में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन द्वारा आयोजित वार्षिक

Read more