खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में युवा अवश्य लें भाग : इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 01 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि विद्यार्थी जीवन एवं युवावस्था में खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे न केवल युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है, बल्कि उनकी ऊर्जा भी सकारात्मक कार्यों में लगती है और वे नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रहते हैं। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बड़सर में छात्र संगठन एनएसयूआई के सांस्कृतिक समारोह ‘आगाज-2023’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का

Read more

किन्नौर जिला के वांगतू व टापरी में थोक/परचून लाभांश दुकानदारों का किया गया निरीक्षण

निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर चंदू लाल नेगी ने आज यहां बताया कि जिला के निचार उपमण्डल के तहत भावानगर, वांगतू व टापरी में थोक/परचून लाभांश एवं मूल्य सूची प्रदर्शित करने के संबंध में निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकतर सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा सब्जियों व फल के मूल्य में सूची प्रदर्शित न करने तथा निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय मूल्य वसूले जाने के लिए हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के अंतर्गत अनियमित्ताओं के कुल 28 निरीक्षण किए गए जिसमें 10 व्यापारियों द्वारा मूल्य सूची प्रदर्शित न करने के लिए 100 किलोग्राम

Read more

उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 1 दिसम्बर – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिसम्बर को ज़िला ऊना के प्रवास पर होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रातः 9ः30 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ विभिन्न शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। उपमुख्यमंत्री दोपहर बाद 3ः30 बजे माउंट कार्मल स्कूल रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Read more

CM ज़िला ऊना में करेंगे 287.70 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास 

ऊना, 1 दिसम्बर – मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिसम्बर को ज़िला ऊना के प्रवास पर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ज़िला ऊना के लिए करोड़ों रूपयों की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को प्रातः 11ः30 बजे पुलिस ग्राउंड झलेड़ा में पहंुचेगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12ः35 बजे पुराना बस स्टैंड में ऊना व गगरेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 287 करोड़ 68 लाख 47 हजार 900 रूपये कुल 18 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे। जिसमें 274 करोड़ 92 लाख 19 हजार

Read more

03-04 दिसम्बर 23 को 22 के.वी पुराने व नए किन्नौर फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल टापरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी पुराने व नए किन्नौर फीडर में मरम्मत कार्य के चलते वांगतू, पानवी, जानी, रामनी, चगांव, टापरी, पूनंग, उरनी, मीरू, यूला, चोलिंग, किल्बा, रूनंग, सापनी, बटूरी व नए सांगला फीडर के ब्रुआ उपकेंद्र तथा रिकांग पिओ के पुराने तथा नए फीडर में 03 तथा 04 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि खराब मौसम के कारण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते

Read more

सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश पुरुष टीम हुई रवाना

हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा सीनियर बास्केटबॉल हिमाचल प्रदेश टीम (पुरुष) के लिए 24 नवंबर से नाहन, सिरमौर में आयोजित अभ्यास शिविर 1 दिसंबर 2023 को समाप्त हो गया। यह टीम 3 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक लुधियाना में आगामी 73वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। टीम के कोच सुशील कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को आधुनिक कोचिंग शैली में अभ्यास कराने के लिए कड़ी मेहनत की। पंकज कुमार टीम के कप्तान के रूप में हिमाचल प्रदेश सीनियर बास्केटबॉल टीम (पुरुष) का नेतृत्व करेंगे। टीम के 12 सदस्य दल में पंकज कुमार (कप्तान), विशाल शर्मा, अभय धडवाल, सौरव

Read more

विधायक विनय कुमार ने नए बस रूट को दिखाई हरी झंडी, पूरी हुई लोगों की दशकों पुरानी मांग

रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के 3 पंचायतों के लोगो की माँग को पूरा करते हुए आज रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने सरकारी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस बस सेवा शुरू होने से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। दरअसल खेगवा सियूँ रिडली सड़क का पूर्व की सरकार के समय में उद्घाटन हो गया था मगर लोगों को यहां पर बस सेवा नहीं मिल पाई थी जिसका खामियाजा आज तक यंहा की स्थानीय जनता निजी वाहनों में अत्यधिक पैसे भुगतान कर भुगत रही थी। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि पूर्व की सरकार

Read more

विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी बारे प्रेरित करने के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घणाहट्टी, शिमला के 9वीं से 12वीं कक्षा के 60 विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी और प्रेरित करने के लिए संयुक्त रूप से विभाग के परिसर में मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर आईटी, प्रबंधक, विकास ने विभाग की उल्लेखनीय परियोजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन में उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में अवगत करवाया। एचपीएसईडीसी की सलाहकार स्वास्तिका स्वैन ने किशोरों के लिए करियर विकल्पों और डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदारी बनाए रखने

Read more

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली 3 सड़कों का किया भूमि पूजन

शिमला, 30 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि पूजन एवं एक सड़क का लोकार्पण किया। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत थरोला में 17 किलोमीटर लम्बे “मराथू-थरोला” सम्पर्क मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क के स्तरोन्नत कार्य पर लगभग 17 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत पांदली में “पांदली-पुंगरिश-चैथला” सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया, जिस पर लगभग 11 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। शिक्षा

Read more

आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दरें निर्धारित, डीसी ने जारी की अधिसूचना

ऊना, 30 नवम्बर – जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम अधिनियम के तहत जिला दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए ज़िला ऊना में आवश्यक वस्तुओं की अधिकतम बिक्री दरें तय की हैं। अधिसूचना के अनुसार अब ज़िला ऊना में बकरी व भेडा मांस की अधिकतम बिक्री 500 रूपये प्रतिकिलो, सूअर मीट 250 रूपये, चिकन ब्रायलर 220, जीवित चिकन 150 तथा ड्रैसड चिकन 210 रूपये प्रतिकिलो के भाव बेचा जा सकेगा। जबकि मछली का मूल्य मत्स्य विभाग द्वारा तय दर के अनुसार ही रहेगा। इसके अलावा दूध 60 रूपये लीटर, पनीर 320 रूपये किलो तथा दही के लिए 70 रूपये

Read more

ज़िला ऊना में खुलेंगी 7 अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें: डीएफसी

ऊना, 30 नवम्बर – जिला ऊना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 7 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही है। यह जानकारी देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक, राजीव शर्मा ने बताया कि ऊना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लमलैहड़ी वार्ड 1, मलूकपुर वार्ड 2, अरनियाला लोअर वार्ड 2 तथा अरनियाला अप्पर वार्ड 6 में दुकानें खोली जानी हैं। इसके अतिरिक्त हरोली विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड वार्ड 1 व हरोली वार्ड 6 में खोली जा रही हैं। जबकि बंगाणा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हटली केसरू में भी एक उचित मूल्य की दुकान

Read more

मैसर्ज ए.जे. इन्फ्रास्ट्रक्चर, कालाअम्ब में भरे जायंगे 34 पद

नाहन, 30 नवम्बर।  सिरमौर जिला के कालाअम्ब स्थित मैसर्ज ए.जे. इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 34 पदों की भर्ती के लिए 5 दिसम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित बनायें। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कंपनी द्वारा 6 पद क्वालिटी कंट्रोल में भरे जाने है जिसके लिए शैक्षिक योग्यता पॉलटेक्नीक डिप्लोमा (मैकेनिकल) रखी गई है तथा प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Read more

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अम्ब स्कूल के निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

ऊना, 30 नवम्बर – लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की समीक्षा करने निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की और कार्यस्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में 247.54 लाख रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के बनने से विद्यार्थियों को बिना किसी कठिनाई से अपनी तैयारी करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माणकार्य में तीव्रता लाने

Read more

5 व 6 दिसम्बर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

शिमला 30 नवम्बर – जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय, शिमला द्वारा 5 व 6 दिसम्बर, 2023 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कालीबाडी हॉल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के प्रत्येक खंड से इच्छुक प्रतिभागी भाग लेने के लिए विभिन्न शर्तों के आधार पर 05 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे तक अपनी टीम/प्रतिभागी सहित कालीबाड़ी में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी/टीम राज्य स्तरीय युवा उत्सव

Read more

थानेधार के लिए ट्रैफिक प्लान किया अधिसूचित, आम जनता को जाम से मिलेगी निजात

शिमला 30 नवम्बर – जिला दंडाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उप मंडल कुमारसैन के अंतर्गत उप तहसील थानेधार में आम जनता को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक प्लान अधिसूचित किया है। उन्होंने बताया कि थानेधार में आम जनता को आए दिन ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में उपमंडल दण्डाधिकारी कुमारसैन एवं एसएचओ कुमारसैन द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने के बाद वाहनों की पार्किंग के लिए स्थानों को चिन्हित किया गया है जिससे की आम जनता को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। ट्रैफिक प्लान के

Read more

15 दिसंबर तक गेहूं की फसल का बीमा करवा सकते हैं हमीरपुर के किसान

हमीरपुर 29 नवंबर। प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि इत्यादि से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ रबी सीजन 2023-24 के दौरान भी उठाया जा सकता है। इसी योजना के तहत वर्तमान रबी सीजन में गेहूं की फसल के लिए जिला हमीरपुर की सभी तहसीलें और उपतहसीलें अधिसूचित की गई हैं। जिला के किसान 15 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। जिला हमीरपुर में इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन शर्मा, उपनिदेशक डॉ. सुरेश धीमान

Read more

स्वस्थ बच्चों से ही किया जा सकता है एक स्वस्थ भारत के सपने को साकार:डॉ. आर.के.अग्निहोत्री

बच्चों को आंत्र कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर द्वारा आज राष्ट्रीय कृमि रोग मुक्ति दिवस के अवसर पर बाल राजकीय व. मा. पा. हमीरपुर  से  इसका शुभारम्भ  किया गया। डॉ आर के अग्निहोत्री मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर ने  इस अवसर पर  पाठशाला के बच्चों को अल्बेनडाजोल  की दवाई खिलाकर इसकी शुरुआत की। कृमि रोग मुक्ति दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए डॉ आर के अग्निहोत्री ने बताया कि हमारे देश के बच्चों में कुपोषण एक गंभीर समस्या है और इस  और इस कुपोषण की एक मुख्य वजह बच्चों में आंत कृमि संक्रमण है।

Read more

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ जिला के सभी पात्र बच्चों एवं युवाओं तक पहुंचना चाहिए। इससे कोई भी पात्र बच्चा एवं युवा छूटना नहीं चाहिए। बुधवार को यहां हमीर भवन में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता खो चुके बच्चों एवं 27 वर्ष तक के युवाओं का सम्मानजनक एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के

Read more

कांगड़ से शुरू हुआ हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ

ऊना, 29 नवम्बर – नशामुक्त ऊना अभियान के तहत विकास खण्ड हरोली की ग्राम पंचायत कांगड़ से हर घर दस्तक अभियान का आरम्भ सीडीपीओ पूनम चौहान ने किया।  उन्होंने कहा कि युवाओं को नशामुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन व जनता का एक साथ मिलकर कार्य करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसकी पहुंच हर गांव, हर घर तथा हर जन तक सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो-दो कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और प्राइमरी

Read more

वन मित्र भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसंबर तक

हमीरपुर 29 नवंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये आवेदन पत्र संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमा करवाने होंगे। वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से आरंभ की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग के वेबसाइट या अपने निकटतम वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

Read more