सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 8 को
हमीरपुर 05 दिसंबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए 8 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवा भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों
Read more