नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
नाहन 7 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश में 7 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक मनाए जा रहे सशस्त्र सेना दिवस की कड़ी में जिला स्तरीय सेना झण्डा दिवस की शुरूआत जिला मुख्यालय नाहन से की गई। जिला सैनिक बोर्ड के उप निदेशक मेजर दीपक धवन ने उपायुक्त सुमित खिमटा को झण्डा भेंट किया। उपायुक्त ने सशस्त्र सेना निधि के लिये एक सौ रूपये का अंशदान किया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड सुमित खिमटा ने जिला के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सशस्त्र सेना निधि में झंडे के सम्मान में अंशदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निधि में जमा
Read more