विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में खराब पड़े हीटरों को जल्द ठीक करवाए प्रशासन: ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री अविनाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती आई है। इसी के तहत आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अधिष्ठाता अध्ययन को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद ने बताया की स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं दिसंबर माह में होना तय हुआ है। इतनी कड़ाके की ठंड में छात्रों को परीक्षाएं देना कठीन है दूसरी तरफ मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 11

Read more

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब तथा शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

नाहन, 08 दिसंबर। उद्योग संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात की तथा क्षेत्र की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। उद्योग मंत्री ने इनमें से अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये सौंप दिया। इसके उपरांत उद्योग मंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए जहाँ काफोटा तथा शिलाई क्षेत्र के लोग उनसे मिले तथा अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी । इस दौरान उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा,एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, महा प्रबंधक उद्योग

Read more

नशे पर नियंत्रण के लिए उपमण्डल स्तर पर समितियां होंगी गठित- पुलिस अधीक्षक

नाहन 8 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में एनसीओआरडी की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने, पोस्त एवं भांग की अवैध खेती पर निगरानी, स्कूलों और कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग विरोधी जागरूकता को बढ़ाने बारे विस्तृत चर्चा हुई। उन्होने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए उपमण्डल स्तर पर सम्बधिंत विभागों की समीतियों का गठन किया जाएगा जिनके माध्यम से नशे पर पूर्ण रूप से अकुंश लगाया जा सके। उन्होने स्वास्थय विभाग के अधिकारीयों को कहा कि जिला की

Read more

डीएवी किन्नौर की छात्रा अर्निका सिंह ने कलस्टर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

दयानंद एग्लोवैदिक विद्यालय (डीएवी) किन्नौर व शिमला जिला के समस्त विद्यालयों के मध्य इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 05 व 06 दिसम्बर, 2023 को दो दिवसीय कलस्टर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला किन्नौर के डीएवी विद्यालय रिकांग पिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अवसर पर डी.ए.वी विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार वर्मा ने अर्निका सिंह को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों को विभिन्न खेलों से जोड़ा जा रहा है तथा विद्यार्थी जिला तथा राज्य स्तर पर होने वाली विभिन्न खेल

Read more

ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन

दिनाक 08/12/23 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ आर के अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया  जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय जगोता,  डा. अजय अत्री व् डा. राकेश ठाकुर, डा. सुनील वर्मा , खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डा अरविन्द कोंडल, डा ब्रजेश शर्मा, डा अभिनीत शर्मा, डा राज कुमार, जन-शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुरेश शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजेर उपस्थित रहे। डा. अग्निहोत्री ने बैठक में  आयुष्मान भव: अभियान की अब तक की उपलब्धियों का अवलोकन करने के पश्चात् खंड चिकित्सा अधिकारियों को

Read more

स्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान को सुदृढ़ बनाने हेतू बनाई गई रणनीति – विशाल शर्मा

ऊना, 8 दिसम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बीडीओ हाल हरोली ब्लॉक में मेंटर टीचर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्ष एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। समीक्षा बैठक में मेंटर टीचर से पिछले 4 माह में स्कूल लेवल पर आयोजित की गई गतिविधियों और उन गतिविधियों के क्या परिणाम सामने आए उन सब पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी मेंटर टीचर्स ने अपने-अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान मेंटर टीचर्स को यह भी बताया गया कि वे आने वाले समय में कौन-कौन सी गतिविधियां अपने स्कूल स्तर पर कर सकते हैं। बैठक

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में बर्फबारी से निपटने के लिए बैठक आयोजित, शिमला शहर को पांच सेक्टरों में बांटा

शिमला, 08 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में सर्दी के मौसम में बर्फबारी से निपटने की तैयारियों के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला में बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए शिमला शहर को पांच सैक्टरों में बांटा गया है, जिसमें सैक्टर-1 में संजौली, ढली, कुफरी, गलू, नालदेहरा, मशोबरा, बल्देयां, भटाकुफर, मल्याणा व मैहली शामिल है, जिसके प्रभारी उपमण्डलाधिकारी शिमला (ग्रामीण) निशांत ठाकुर होंगे। सैक्टर-2 में ढली-संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, टूटीकंडी क्रॉसिंग, छोटा शिमला, नवबहार, संजौली चौक, भराड़ी, लौंगवुड, कैथु, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, अनाडेल व

Read more

ITI लंबलू में रोजगार, प्रशिक्षण मेला 11 को, 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

हमीरपुर 08 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिक्षुता प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रशिक्षण मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रशिक्षण मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर होकर विभिन्न कंपनियों में एक वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यार्थी को मानदेय भी दिया जाएगा। इसी दिन आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 4 बड़ी कंपनियां विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों को नौकरियां प्रदान

Read more

संस्कृत वं संगीत शिक्षक के लिए साक्षात्कार 11 दिसम्बर को

ऊना, 8 दिसम्बर – केंद्रीय विद्यालय सलोह में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विशुद्ध रूप से अंशकालिक संविदात्मक आधार पर टीजीटी संस्कृत व संगीत शिक्षक के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए केवी सलोह के प्राचार्य नीलम गुलेरियां ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 दिसम्बर को दोहपर 12 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों की पात्रता जानने के लिए केंद्रीय विद्यालय सलोह की वेबसाइट https://santokhgarhsaloh.kvc.ac.in/पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Read more

अब श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह

ऊना, 8 दिसम्बर – अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन डिजाईनिंग टेक्नोलॉजी कांगड़ा के निदेशक डॉ राहुल चंद्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी के थ्री डी स्मृति चिन्ह में मंदिर के गर्भगृह के प्रमाणिक स्वरूप को निफ्टि द्वारा उकारा गया है। इस हस्तशिलिप थ्री डी मॉडल में माता श्री चिंतपूर्णी की सभी  आकृतियांे व वृति चित्रों का प्रमाणिक स्वरूप निफ्टि द्वारा तैयार करके उपलब्ध करवाया जाएगा।

Read more

सिरमौर जोन के निदेशक पद के लिए एक नामांकन प्राप्त, 11 दिसम्बर को होगी जांच

नाहन 8 दिसम्बर। सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं, जिला सिरमौर भास्कर कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीयक, सहकारी सभाएं, हि.प्र०. शिमला द्वारा अनुमोदित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हि. प्र. राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सी० के निदेशक मण्डल का चुनाव 22 दिसंबर, 2023 को निर्धारित किया गया है। जिसके लिए नामांकन भरने की अन्तिम तिथि 7 दिसम्बर, 2023 निर्धारित की गई थी। सिरमौर जोन के निदेशक पद के चुनाव हेतु नियुक्त निर्वाचन अधिकारी कालिया ने बताया कि सिरमौर जोन में केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है। चुनाव कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्र की जांच 11 दिसंबर, 2023 को

Read more

शिमला के वार्ड नं. 24 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान के लिए 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

शिमला 08 दिसम्बर – ‘‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत शिमला शहर के वार्ड नं. 24 स्थान हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान आबंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार, संस्थाएं, ग्राम पंचायत या सहकारी सभा  emerginghimachal.hp.gov.in/sso/investor/register पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन करने के लिए विभाग के जिला कार्यालय या सम्बंधित निरीक्षक के कार्यालय से प्रपत्र-क को प्राप्त कर विभाग के

Read more

09 से 10 दिसंबर तक उपायुक्त कार्यालय व एसएफडीए के लिए यातायात आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से होगी- सुमित खिमटा

नाहन, 08 दिसंबर। जिला दंडाधिकारी अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आदेश जारी किए कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से न्यू इरा स्कूल नाहन तक टाइल्स बिछाने के कार्य के मद्देनजर 09 से 10 दिसंबर तक यातायात की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग के माध्यम होगी। आदेश के अनुसार दिल्ली गेट से कोर्ट कॉम्प्लेक्स, उपायुक्त कार्यालय तथा एसएफडीए हॉल की ओर जाने वाले यातायात को बॉय स्कूल- नया बाजार-कालीस्थान मंदिर- महिमा लाइब्रेरी के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त कोर्ट कॉम्प्लेक्स, उपायुक्त कार्यालय तथा एसएफडीए हॉल से दिल्ली गेट तक जाने वाले यातायात को फायर स्टेशन- सहकारी बैंक- होटल सिटी हार्ट के

Read more

शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए चैक

शिमला 07 दिसम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को आज उनके जुब्बल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विभिन्न व्यक्तियों द्वारा 3 लाख रुपए से अधिक राशि के चैक भेंट किए गए। शिक्षा मंत्री को जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत शिल्ली के प्राउंठी गाँव से राजिंदर नेगी ने 1 लाख 1 हज़ार रुपए, उप तहसील सरस्वती नगर सावडा से कपिल रावत ने 51 हज़ार रुपए, ग्राम पंचायत शिल्ली के प्राउंठी गाँव से राकेश नेगी ने 51 हज़ार रुपए, ग्राम पंचायत झालटा के खरशाल गाँव से इन्दर देव ने 51 हज़ार रुपए और ग्राम पंचायत शिल्ली के जाचली गाँव

Read more

शिक्षा मंत्री ने 3 करोड़ से बने जुब्बल स्कूल के विज्ञान ब्लाॅक का किया उद्घाटन

शिमला 07 दिसम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जुब्बल के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल (छात्र) में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बने विज्ञान ब्लाॅक के भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में छात्रांे के लिए विज्ञान विषयों की प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी। विद्यालय प्रागंण में आयोजित भव्य समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे ग्रामीण परिवेश में

Read more

हर्षवर्धन चौहान शिलाई व पांवटा में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

नाहन 7 दिसम्बर।  उद्योग व आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान अगले दो दिन पांवटा तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। वह 8 दिसम्बर को सायंकाल विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे तथा वहीं पर रात्रि ठहराव होगा। अगले दिन 9 दिसम्बर को उद्योग मंत्री दोपहर एक बजे पांवटा विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा रात को वहीं पर रूकेंगे। वह 10 दिसम्बर को पांवटा से धर्मशाला के लिये रवाना होंगे। उद्योग मंत्री के साथ उनके प्रवास के दौरान ब्लॉक व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी तथा पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Read more

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण

भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने की। शिविर के दौरान 18-19 वर्ष के कुल 42 छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए प्रारूप-6 पर आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के

Read more

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी ने किया अंशदान

हमीरपुर 07 दिसंबर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के लिए अंशदान किया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने उपायुक्त को सशस्त्र सेनाओं का झंडा लगाया तथा उनसे अंशदान प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि हर वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन वीर

Read more

हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग 11 से 22 दिसंबर तक

हमीरपुर 07 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अन्य उपक्रमों और प्रोजेक्टों में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाएं आउटसोर्स आधार पर समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाती है। निगम की सचिव दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि वर्ष 2024 में नई तैनाती के लिए भूतपूर्व सैनिकों की छंटनी हेतु 11 से 22 दिसंबर तक जिलावार स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलावार छंटनी के लिए कार्यक्रम तैयार करके इसे निगम की वेबसाइट एचपीएक्ससर्विसमैन.ओआरजी  hpexservicemen.org पर डाल दिया गया है। दीप्ति मंढोत्रा ने स्क्रीनिंग में भाग लेने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह

Read more

बाल मजदूरी करवाना कानूनी अपराध – कुमलदीप सिंह

ऊना, 7 दिसम्बर – जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग दिल्ली के आदेशानुसार 10 दिसम्बर तक मनाए जा रहे पखवाडे़ के तहत चिंतपूर्णी मंदिर परिसर व बाजार, नकडोह, दौलतपुर चौक, बस अड्डा दौलतपुर, बने दी हट्टी और गगरेट में निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर व्यापार मंडल चिंतपूर्णी के साथ बैठक की और सभी दुकानदारों को बाल श्रम अधिनियम 1986 बारे जागरूक किया तथा बताया कि बाल मजदूरी करवाना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि यदि बाल श्रम कानूनों की उल्लंघना करता है तो उसे 20 से 50 हज़ार तक

Read more