शिलाई वन परिक्षेत्र में वन मित्र के लिए 30 दिसम्बर तक करें आवेदन

नाहन 14 दिसम्बर। जिला सिरमौर के शिलाई वन परिक्षेत्र में वन मित्र योजना के तहत वन मित्र की भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसम्बर 2023 तक किया जा सकता है, जबकि जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 निर्धारित है। यह जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई ने दी। उन्होंने बताया कि शिलाई बीट, भटनोल, झकांडो, लोजा मानल, खलाण्डों, पनोग, मिला, क्यारी गुंडाह व कोटा पाब बीट में  वन मित्र का एक-एक पद भरा जाएगा जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र वन विभाग की वेबसाइट या वन परिक्षेत्र कार्यालय शिलाई से प्राप्त कर सकते है। प्रक्रिया एवं अन्य

Read more

जिला में 15/12/23 से चलाया जाएगा EVM संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान: तोरूल रवीश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 दिसम्बर, 2023 से जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ई0वी0एम) से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत आम जनता को इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से अपने मत का प्रयोग कर मशीन की विश्वसनीयता के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय किन्नौर, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय निचार तथा अतिरिक्ति जिला दण्डाधिकारी कार्यालय पूह में भी 15 दिसम्बर, 2023 से उक्त प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने जिला की समस्त जनता से

Read more

बिलासपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव

बिलासपुर 14 दिसंबर 2023| जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय बिलासपुर के सौजन्य से 39वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर 2023 तक बहु सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में शुक्रवार को बचत भवन में बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने की। आबिद हुसैन सादिक ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों सहित अधिकारी एवम् कर्मचारियों को ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान बिजली पानी की उचित व्यवस्था

Read more

कोहरे से आम, पपीतें के पौधे होते हैं ज्यादा प्रभावित, बागवान समय रहते बरतें एहतियात: केके भारद्वाज

ऊना, 14 दिसम्बर – सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कोहरे से छोटे तथा बडे़ फलदार पौधे काफी प्रभावित होते हैं। इससे बागवानों को नुक्सान हो सकता है। उन्होंने जिला के बागवानों को कोहरे से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है ताकि फलदार पौधों को कोहरे से बचाया जा सके। उन्होंने बागवानों को शीघ्र कोहरे से बचाव प्रक्रिया को अपनाने का आहवान किया है। उप निदेशक ने बताया कि सर्दी के मौसम में निचले क्षेत्रों

Read more

परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में 23 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर – विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 13 दिसंबर –  लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत खटनोल के गांव पंजयाली में आयोजित जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में लगभग 23 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सुन्नी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लगभग 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए गए।

Read more

नड्डा ने किया थैंक्स, मोदी सरकार राहत के लिए कटिबद्ध : नड्डा

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कल मंगलवार को आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फंड से अतिरिक्त 633.75 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की जुलाई-अगस्त में हिमाचल प्रदेश में भीषण प्राकृतिक आपदा आने के बाद हिमाचल प्रदेश के हालात काफी व्यथित करने वाले थे। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश एवं प्रदेश के लोगों का अत्यधिक नुकसान हुआ था। प्रदेश की जनता के लिए

Read more

3.19 करोड़ रुपये में नीलाम हुई पलाही पुल के आस-पास की रेत-बजरी

सुजानपुर 13 दिसंबर। सुजानपुर-संधोल मुख्य सड़क पर पलाही में मैहली खड्ड के पुल के आस-पास के क्षेत्र में जमा हुई रेत, बजरी और पत्थर की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण कर ली गई। एडीसी मनेश यादव की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में हुई इस खुली नीलामी में 5 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान राजेश सिंह ने सबसे अधिक 3,19,00,000 रुपये की बोली लगाकर खुली नीलामी को अपने पक्ष में किया। इस अवसर पर एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा, नीलामी समिति के अन्य सदस्य और खनन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Read more

मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश

हमीरपुर 13 दिसंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दें। बुधवार को यहां हमीर भवन में इन सेक्टर अधिकारियों की एक कार्यशाला के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी चुनाव में सेक्टर अधिकारियों की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। चुनाव की तैयारियों से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक इन अधिकारियों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती है। हेमराज बैरवा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव

Read more

हाइड्रो प्रोजेक्ट में कामगारों के लिए आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय किन्नौर स्थित रिकांग पिओ द्वारा जिला के पवारी स्थित शोंग-टोंग करछम हाइड्रो प्रोजेक्ट में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 160 कामगारों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। जिला श्रम एवम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने इस अवसर पर उपस्थित कामगारों को विभाग के माध्यम से कामगारों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार श्रमिकों एवं कामगारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है तथा उन्हें हर

Read more

नशा मुक्त ऊना अभियान में आमजन का सहयोग जरुरी – नायब तहसीलदार

ऊना, 13 दिसम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोहरु में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार रमन कुमार ने की। नशा मुक्त ऊना अभियान की शुरुआत करते हुए रमन कुमार ने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरुरी है बिना इसके हम किसी भी अभियान को सफल नही बना सकते। क्योंकि यह सीधा जनता के साथ जुड़ा होता है और अगर जनता का सहयोग ही नहीं मिलता है तो नशे के कारोबारी खुली हवा में इस नशे के जाल

Read more

एडीएम तथा एसडीएम ने किया एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केन्द्र का शुभारंभ

नाहन 13 दिसम्बर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा  ने आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नाहन में आम जनता के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता हेतु एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सिरमौर जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अतिरिक्त

Read more

ज़िला ऊना में बैंको ने सितम्बर 2023 तक बांटे 1362.05 करोड़ के ऋण

ऊना, 13 दिसम्बर – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने बताया कि ज़िला के बैंकों ने सितम्बर 2023 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1362.05 करोड़ के ऋण वितरित किए। उन्होंने बताया कि बैंकों की जमा राशि 13422.88 करोड़ हो गयी है, इसमें 13.29 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 9.58 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4027.78 करोड़ हो गया

Read more

संस्कृत महाविद्यालय फागली में आयोजित किया मॉक अभ्यास

शिमला 13 दिसंबर – आपदा प्रबंधन के तहत जिला प्रशासन शिमला द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से समर्थ अभियान के तहत आज राजकीय नेहरू संस्कृत महाविद्यालय फागली में मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। संयुक्त रूप से चलाए गए मॉक अभ्यास के दौरान लगभग 50 मीटर की ऊंचाई से फ्लाइंग फॉक्स विधि के तहत तीन लोगों को सुरक्षित जमीन पर रेस्क्यू किया गया, जबकि खोज एवं बचाव विधि के तहत 8 लोगों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त दो लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत घर भेज दिया गया तथा 6 लोगों को

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने बसंतपुर वृद्धाश्रम का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

शिमला, 13 दिसंबर| लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज तहसील सुन्नी के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने आवासीय वृद्धजनों को शॉल वितरित किए एवं प्रीति भोज के लिए राशन भी उपलब्ध करवाया। लोक निर्माण मंत्री ने संस्थान में वृद्धों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यहां रहने वालों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम में आगामी सर्दी एवं गर्मी के मध्यनजर सभी कमरों के लिए एसी-कम-ब्लोअर का प्रबंध किया जाएगा ताकि ताकि वृद्धजनों

Read more

मतदाताओं को दी जाएगी ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी

नादौन 13 दिसंबर। आम लोगों को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली के प्रति जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपराजिता चंदेल ने बुधवार को इस अभियान के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि 14 दिसंबर से 30 जनवरी तक आम मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में मतदान केंद्रों पर जागरुक किया जाएगा। एसडीएम ने नादौन विधानसभा क्षेत्र

Read more

फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड डयूटी मीट अणु में 15 से 17 तक

हमीरपुर 13 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 24वीं वन खेल एवं डयूटी मीट-2023 15 से 17 दिसंबर तक हमीरपुर के निकट अणु के खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें विभाग की सभी 10 वृतों, वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सहित कुल 13 टीमें भाग लेंगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर स्थित वन वृत और वन मंडल कार्यालय की ओर से सभी तैयारियांे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड डयूटी मीट-2023 की खेल स्पर्धाएं अणु के सिंथेटिक ट्रैक एवं

Read more

सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग, पर कांग्रेस नेता रैली से गायब : रणधीर

शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा एक साल विफलता और इंतजार का। वर्तमान कांग्रेस सरकार का 1 साल निराशाजनक रहा और इस 1 साल में जनता को अनेकों विफलताएं देखने को मिली, इस सरकार में प्रत्येक वर्ग ने केवल मात्र इंतजार करने का कार्य किया महिलाओं ने प्रति माह 1500 रु, युवाओं ने नौकरियों का, किसान बागबानो ने फसल के दाम  तय करने का और गोबर दूध खरीद का इंतजार किया यहां तक की मंत्रियों ने लंबे समय तक अपने मंत्री पदों का भी इंतजार किया। उन्होंने कहा की मंत्रियों की नियुक्ति

Read more

शिक्षा मंत्री 14 को बटारगलु तथा 15 दिसम्बर को भूतली के प्रवास पर

शिमला, 13 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 व 15 दिसम्बर, 2023 को बटारगलु व भूतली के प्रवास पर रहेंगे। वह 14 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे बटारगलु में कोहलारा-पंचगांव-एंटी रोड के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत वह बटारगलु-टिकरी-सरायं-जुब्बड़ रोड का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वह बटारगलु में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरथाटा तथा पटवार खाना बटारगलु की आधारशिला रखेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं भी सुनेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को शिक्षा मंत्री प्रातः 11.30 बजे भूतली में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और क्षेत्र की जन

Read more

गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी कैंप 17 को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

हमीरपुर 13 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 17 दिसंबर को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इस शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर लोगांे का चैकअप करेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, नाक, कान और गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इसमें अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप तथा मधुमेह की जांच, मोबाइल एक्स-रे, ट्रूनॉट मशीन द्वारा बलगम की जांच,

Read more

उखली में लोगों को दी कानूनी जानकारियां

हमीरपुर 12 दिसंबर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने मंगलवार को ग्राम पंचायत उखली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा की अन्य योजनाओं, मोटर वाहन अधिनियम और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित,

Read more