शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीसी ऊना के ताबड़तोड़ फैसले, अवैध गतिविधियों पर कड़ी सख्ती

डीसी ऊना जतिन लाल ने अवैध खनन, देर रात शराब परोसने और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर सख्ती दिखाते हुए तीन बड़े आदेश जारी किए हैं। स्वां नदी व सहायक नदियों में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, बार–क्लब रात 10 बजे तक बंद और डीसी चौक–मैहतपुर रोड पर टिप्परों की आवाजाही बैन कर दी गई है।

Read more

ब्ल्यू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककरू का वार्षिक उत्सव, सुनील शर्मा बिट्टू हुए मुख्य अतिथि

ब्ल्यू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककरू के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में प्रदेश सरकार की नई योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

Read more

जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक व ट्रांसजेंडर समुदाय ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, फैशन शो और टैलेंट हंट बना आकर्षण का केंद्र

जल तरंग जोश महोत्सव में फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समावेशी समाज का सशक्त संदेश दिया। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि दिव्यांगता विचारों में होती है, शरीर में नहीं।

Read more

जल तरंग जोश महोत्सव में रक्तदान शिविर आयोजित, उपायुक्त राहुल कुमार ने स्वयं किया रक्तदान

जल तरंग जोश महोत्सव में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें उपायुक्त राहुल कुमार ने स्वयं रक्तदान किया। लगभग 20 लोगों ने रक्तदान किया तथा स्वास्थ्य जांच और दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर भी आयोजित किए गए।

Read more

राजभवन पर कांग्रेस का प्रदर्शन असंवैधानिक : डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में उत्पन्न संवैधानिक संकट पर जताई गंभीर चिंता

भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राजभवन पर कांग्रेस के प्रदर्शन को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लेने की कोशिश है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और पंचायती राज चुनावों को लेकर बढ़ते संवैधानिक संकट पर गहरी चिंता जताई।

Read more

सफलता के लिए साहस, मूल्य आधारित शिक्षा और दृढ़ निश्चय ज़रूरी : राजेश धर्माणी

राजेश धर्माणी ने डंगार स्कूल के वार्षिक समारोह में कहा कि सफलता के लिए दृढ़ निश्चय, मूल्य आधारित शिक्षा और नशा-मुक्त जीवन जरूरी है। क्लस्टर स्कूलों के 850 विद्यार्थियों वाले समारोह में उन्होंने 20 लाख रुपये से कला मंच निर्माण की घोषणा की और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Read more

चमियाणा पंचायत में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास; ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की बड़ी घोषणाएं

चमियाणा पंचायत में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पंचायत घर, सड़कें, पेयजल योजनाएं, पुल और अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। मंत्री ने नए कानूनगो व पटवार सर्किल सहित कई घोषणाएं कीं।

Read more

कांग्रेस सरकार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था: ऊना हत्याकांड पर भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक कपूर का तीखा हमला

ऊना में युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी की हत्या पर भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में गन कल्चर और गैंगवार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के होटल में हुई वारदात को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया।

Read more

रिलायंस जियो ने देशभर में AI-Powered Enterprise Network लॉन्च किया

Jio ने AI-Powered Enterprise Network लॉन्च किया है जो भारतीय कंपनियों को तेज, सुरक्षित और ऑटोमेटेड डिजिटल कनेक्टिविटी देगा।

Read more

अदानी ग्रीन एनर्जी ने राजस्थान में 2,000 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया

अदानी ग्रीन एनर्जी ने राजस्थान में 2,000 MW का मेगा सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया है, जो भारत की ग्रीन-एनर्जी क्षमता को बढ़ाएगा।

Read more

महिंद्रा लाइफस्पेसेज़ को मुंबई मलाड में 800 करोड़ का पुनर्विकास प्रोजेक्ट

Mahindra Lifespaces ने मलाड में ₹800 करोड़ का पुनर्विकास प्रोजेक्ट हासिल किया है, जिससे मुंबई की हाउसिंग सप्लाई मजबूत होगी।

Read more

TCS को एआई-डाटा सेंटर उद्योग में 1 बिलियन डॉलर का बड़ा निवेश — HyperVault प्रोजेक्ट को गति

TCS को TPG से 1 बिलियन डॉलर का निवेश मिला है जिससे HyperVault AI-डेटा सेंटर व्यवसाय को बड़ी गति मिलेगी और भारत वैश्विक AI infrastructure hub बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Read more

भारत–अमेरिका आर्थिक साझेदारी में तेजी, निवेश-व्यापार विस्तार को नया आयाम

भारत-अमेरिका साझेदारी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। आर्थिक संकेतकों की मजबूती, स्थिर नीतियों और वैश्विक भरोसे ने भारत को शीर्ष निवेश गंतव्य बनाया है। 2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में है।

Read more

अनोखी डाली मेले में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का संबोधन, मेला जिला स्तरीय घोषित करने का आश्वासन

अनोखी डाली मेले के दूसरे दिन लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मेले को जिला स्तरीय घोषित करने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में सड़क, पेयजल व अधोसंरचना से जुड़े कई विकास कार्यों की घोषणा की।

Read more

कर्मचारियों व पेंशनरों की अनदेखी कर रही कांग्रेस सरकार: त्रिलोक कपूर

त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पेंशनरों को महीनों से पेंशन और मेडिकल बिल न मिलने से वे आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत भुगतान करने की मांग की।

Read more

जल तरंग जोश महोत्सव के दूसरे दिन वृद्धजनों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में दिखा जज़्बा

जल तरंग जोश महोत्सव के दूसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया। 100 मीटर व 200 मीटर मास्टर्स सहित विभिन्न दौड़ों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Read more

जल तरंग जोश महोत्सव में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र

जल तरंग जोश महोत्सव-2025 में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉलों ने लोगों का दिल जीता और महिलाओं को बेहतर आजीविका के नए अवसर प्रदान किए।

Read more

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने हेतु जिला बिलासपुर में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिला बिलासपुर में राज्य खाद्य आयोग की अध्यक्षता में पीडीएस खाद्यान्न गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था और योजनाओं की प्रभावी समीक्षा की गई। निरीक्षण, शिकायत निवारण और उपभोक्ता जागरूकता को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए।

Read more

जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं : राजेश धर्माणी

राजेश धर्माणी ने भगेड़ स्कूल क्लस्टर के वार्षिक पारितोषिक समारोह में कहा कि सफलता केवल मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने, स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के चार संकल्प अपनाने की प्रेरणा दी।

Read more

देहरा में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, 4 दिसंबर को धर्मशाला में होगा ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन : डॉ राजीव बिंदल

देहरा में भाजपा संगठनात्मक जिला बैठक में कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा ने 4 दिसंबर को धर्मशाला में विशाल विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज, फायरिंग घटनाएं और बिगड़ी कानून-व्यवस्था जनता को भयभीत कर रही है।

Read more