ऊना में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ सामान्य जाति वर्ग द्वारा जातिगत भेदभाव एवं दुर्व्यवहार से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की जिला स्तरीय बैठक ऊना में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ सामान्य जाति वर्ग द्वारा जातिगत भेदभाव एवं दुर्व्यवहार से संबंधित पुलिस विभाग में लंबित अन्वेषणाधीन मामलों, न्यायालय में लंबित मामलों, न्यायालय द्वारा तय किए गए मामलों, पीड़ितों को प्रदान की गई राहत राशि तथा राहत राशि के लिए लंबित मामलों के अलावा विभिन्न कारणों से खारिज किए गए मामलों के विषय

Read more

शिक्षा मंत्री ने 18.37 करोड़ से बनने वाले कोहलाड़ा पंचगांव अंटी मार्ग के विस्तारीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

शिमला 14 दिसम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बटाड़गलु के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र बरथाटा एवं 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पटवार खाना बटाड़गलु का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 18.37 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले कोहलाड़ा-पंचगांव-अंटी मार्ग के विस्तारीकरण कार्य का भूमि पूजन किया तथा बटाड़गलु टिक्करी सरांथ जुब्बड़ मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसके उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि बटाड़गलु में आज हुए विकास कार्यों से स्थानीय

Read more

गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी कैंप 17 को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

हमीरपुर 14 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 17 दिसंबर को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इस शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर लोगांे का चैकअप करेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, नाक, कान और गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इसमें अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप तथा मधुमेह की जांच, मोबाइल एक्स-रे, ट्रूनॉट मशीन द्वारा बलगम की जांच,

Read more

जयराम ठाकुर को भी चलाने है अपनी राजनितिक दूकान: मंत्री हर्षवर्धन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि विपक्ष का काम आलोचना करना है ऐसे में एक साल के कांग्रेस के कार्यकाल को लेकर भाजपा नेता तरह-तरह की बयान बाजी कर रहे हैं और उन्हें भी अपनी राजनीतिक दुकान चलानी है सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।   मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस का 1 साल का कार्यकाल उपलब्धियां भरा रहा है और जो

Read more

मुकेश अग्निहोत्री करेंगे फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड डयूटी मीट का उदघाटन

हमीरपुर 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 24वीं वन खेल एवं डयूटी मीट-2023 15 से 17 दिसंबर तक हमीरपुर के निकट अणु के खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें विभाग की सभी 10 वृतों, वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सहित कुल 13 टीमें भाग लेंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को सुबह साढे 10 बजे अणु के खेल परिसर में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रवास कार्यक्र्रम के अनुसार मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार सुबह ही हमीरपुर पहुंचेंगे और शाम को ऊना रवाना हो जाएंगे। हमीरपुर के वन अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि इस

Read more

सिरमौर में 61 पीड़ितों को 83 लाख से अधिक राहत राशि वितरित: एडीएम

नाहन 14 दिसम्बर। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में बीते तीन सालों के दौरान 57 मामलों के 61 पीड़ितों को 83 लाख 50 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी एल.आर. वर्मा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत वर्ष 2020 से नवम्बर 2023 तक कुल 67 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 40 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 12 का निपटारा हो चुका है। राहत राशि के अलावा पीड़ित

Read more

उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हमीरपुर 14 दिसंबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत जनैहण के गांव जनैहण, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण, ग्राम पंचायत पपलाह के गांव कोट रसेहड़वा, ग्राम पंचायत हणोह के गांव फखड़ूही, ग्राम पंचायत भदरूं के गांव भदरूं, ग्राम पंचायत अमलैहड़ के गांव भवड़ां (सेरा रोड), ग्राम पंचायत धलोट के

Read more

डीसी ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया, वैन को भी दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को जागरुक करने व उन्हें इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए वीरवार से विशेष अभियान आरंभ किया है। इसी अभियान के तहत मिनी सचिवालय हमीरपुर और एसडीएम कार्यालयों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों में चिन्हित स्थानों पर मोबाइल वैन के द्वारा मतदाताओं को जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने वीरवार को मिनी सचिवालय हमीरपुर में रिबन काटकर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया तथा इस कार्य हेतु

Read more

लदरौर में सात दिवसीय NSS कि विशेष शिविर का समापन

उपमंडल भोरंज के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में सात दिवसीय एनएसएस कि विशेष शिविर का समापन वीरवार को हुआ। यह शिविर 8 दिसंबर से शुरू हुआ था। शिविर में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल कौशल विकास निगम के स्टेट को-ओडिनेटर श्री अतुल कड़होता ने शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य राजकुमारी एनएसएस महिला प्रभारी वंदना चोपड़ा व प्रवक्ता मंजुला भारती सहित स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। वहीं मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अतुल कड़ोहता में स्वंयसेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा गुण है, जिसके द्वारा अच्छे और बुरे का ज्ञान

Read more

नशे की सप्लाई के साथ मांग को भी खत्म करेगें- संदीप अग्निहोत्री

ऊना, 14 दिसम्बर – हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत अप्पर पालकवाह  में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता संदीप अग्निहोत्री ने की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने नशा मुक्त ऊना अभियान चलाकर युवा पीढ़ी को नशे से पीड़ित लोगों को बचाने का प्रयास और उज्जवल भविष्य की तरफ एक अच्छा वातावरण बनाने की पहल की है। संदीप अग्निहोत्री ने नशे की गंभीरता को बताते हुए कहा कि हम सब कोशिश करें की नशे की बीमारी हो ही न, यदि यह बीमारी हो जाती है तो इस का इलाज बहुत लम्बा है और ग्रसित व्यक्ति एवं उस

Read more

केंद्र सरकार मददगार सरकार, प्रदेश को मिले 633.73 करोड़ : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की केंद्र सरकार मददगार सरकार। 12 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद करती है। उन्होंने कहा की हिमाचल के लाए कोई कमी नहीं, आपदा में भरे भंडार। केंद्र नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी है, लगातार अग्रिम भूमिका में रहते हुए हिमाचल प्रदेश की मदद की है।

Read more

सरकारी स्कूलों के बच्चे भी प्रतियोगी में करेंगे बेहतर प्रदर्शन: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 14 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समताणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार करने जा रही है और इस दिशा में कार्य आरंभ हो चुका है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल स्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालय विकसित किए जाएंगे तथा एक-एक डे-बोर्डिंग स्कूल

Read more

बच्चों में विकसित करें वैज्ञानिक एवं इनोवेटिव सोच : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) द्वारा शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के सहयोग एवं नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (एनसीएसटीसी) की सहायता से आयोजित किया जा रहा 31वां राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन वीरवार को यहां एनआईटी परिसर में आरंभ हो गया। उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने इस चार दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 600 स्कूली विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित गतिविधियों एवं स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा

Read more

शिलाई वन परिक्षेत्र में वन मित्र के लिए 30 दिसम्बर तक करें आवेदन

नाहन 14 दिसम्बर। जिला सिरमौर के शिलाई वन परिक्षेत्र में वन मित्र योजना के तहत वन मित्र की भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसम्बर 2023 तक किया जा सकता है, जबकि जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 निर्धारित है। यह जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई ने दी। उन्होंने बताया कि शिलाई बीट, भटनोल, झकांडो, लोजा मानल, खलाण्डों, पनोग, मिला, क्यारी गुंडाह व कोटा पाब बीट में  वन मित्र का एक-एक पद भरा जाएगा जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र वन विभाग की वेबसाइट या वन परिक्षेत्र कार्यालय शिलाई से प्राप्त कर सकते है। प्रक्रिया एवं अन्य

Read more

जिला में 15/12/23 से चलाया जाएगा EVM संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान: तोरूल रवीश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 दिसम्बर, 2023 से जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ई0वी0एम) से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत आम जनता को इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से अपने मत का प्रयोग कर मशीन की विश्वसनीयता के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय किन्नौर, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय निचार तथा अतिरिक्ति जिला दण्डाधिकारी कार्यालय पूह में भी 15 दिसम्बर, 2023 से उक्त प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने जिला की समस्त जनता से

Read more

बिलासपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव

बिलासपुर 14 दिसंबर 2023| जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय बिलासपुर के सौजन्य से 39वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर 2023 तक बहु सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में शुक्रवार को बचत भवन में बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने की। आबिद हुसैन सादिक ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों सहित अधिकारी एवम् कर्मचारियों को ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान बिजली पानी की उचित व्यवस्था

Read more

कोहरे से आम, पपीतें के पौधे होते हैं ज्यादा प्रभावित, बागवान समय रहते बरतें एहतियात: केके भारद्वाज

ऊना, 14 दिसम्बर – सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कोहरे से छोटे तथा बडे़ फलदार पौधे काफी प्रभावित होते हैं। इससे बागवानों को नुक्सान हो सकता है। उन्होंने जिला के बागवानों को कोहरे से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है ताकि फलदार पौधों को कोहरे से बचाया जा सके। उन्होंने बागवानों को शीघ्र कोहरे से बचाव प्रक्रिया को अपनाने का आहवान किया है। उप निदेशक ने बताया कि सर्दी के मौसम में निचले क्षेत्रों

Read more

परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में 23 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर – विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 13 दिसंबर –  लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत खटनोल के गांव पंजयाली में आयोजित जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में लगभग 23 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सुन्नी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लगभग 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए गए।

Read more

नड्डा ने किया थैंक्स, मोदी सरकार राहत के लिए कटिबद्ध : नड्डा

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कल मंगलवार को आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फंड से अतिरिक्त 633.75 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की जुलाई-अगस्त में हिमाचल प्रदेश में भीषण प्राकृतिक आपदा आने के बाद हिमाचल प्रदेश के हालात काफी व्यथित करने वाले थे। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश एवं प्रदेश के लोगों का अत्यधिक नुकसान हुआ था। प्रदेश की जनता के लिए

Read more

3.19 करोड़ रुपये में नीलाम हुई पलाही पुल के आस-पास की रेत-बजरी

सुजानपुर 13 दिसंबर। सुजानपुर-संधोल मुख्य सड़क पर पलाही में मैहली खड्ड के पुल के आस-पास के क्षेत्र में जमा हुई रेत, बजरी और पत्थर की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण कर ली गई। एडीसी मनेश यादव की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में हुई इस खुली नीलामी में 5 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान राजेश सिंह ने सबसे अधिक 3,19,00,000 रुपये की बोली लगाकर खुली नीलामी को अपने पक्ष में किया। इस अवसर पर एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा, नीलामी समिति के अन्य सदस्य और खनन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Read more