हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक बार फिर हुई परीक्षाओं में धांधली: नैंसी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश सह मंत्री नैंसी अटल ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र हितों के साथ साथ समाज हित की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती आई है। इसी के तहत नैंसी ने कहा की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय हमेशा से ही कई प्रकार की धांधलियों में संलिप्त रहता है । इस बार भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एक ऐसे ही कृत्य में संलिप्त पाया गया है ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय अनेक प्रश्नों के घेरे में है विश्वविद्यालय के विधि विभाग की मध्यावधि परीक्षाओं में धांधली विभाग को

Read more

सीटू इकाई सुन्नी बाँध हाइड्रो परियोजना में मजदूरों ने गेट मीटिंग कर यूनियन का किया गठन

हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू इकाई सुन्नी बाँध हाइड्रो परियोजना में मजदूरों ने गेट मीटिंग कर यूनियन का गठन किया। गेट मीटिंग में सैंकड़ों मजदूर शामिल रहे। इस दौरान यूनियन ने दस सूत्रीय मांग पत्र एसजेवीएन कम्पनी, रितविक कंपनी, नारा कम्पनी, मोदी कंपनी, शब्बीर अहमद व अन्य ठेकेदारों के प्रबंधनों को मांग पत्र सौंपे। मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, शिमला ज़िला कोषाध्यक्ष बालक राम, ज़िला उपाध्यक्ष सुनील मेहता, ज़िला सचिव अमित ने कहा कि सुन्नी बांध हाइड्रो परियोजना में श्रम कानूनों की खुली उल्लंघना की जा रही है। परियोजना

Read more

श्रद्धालुओं को नए वर्ष से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में मिलेंगी रहने, खाने सहित अन्य बेहतर सुविधाएं – राघव शर्मा

ऊना, 15 दिसम्बर – आगामी वर्ष से माता श्री चिंतपूर्णी मंे श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में 2019 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हॉटल/रेस्टोरेंट को मंदिर न्यास को हैंड ऑवर किया था। इस हॉटल/रेस्टोरेंट को निर्मित करने के लिए एशियन डिवल्पमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा फंडिंग की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास ने हिमाचल प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर डिवल्पमेंट बोर्ड के माध्यम से इसको पट्टे पर (लीजआउट) दिया है। उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को सचिव भाषा एवं

Read more

स्वनिधि से समुद्वि कार्यक्रम के 5वे चरण में बिलासपुर नगर परिषद को किया गया शामिलः निधि पटेल

बिलासपुर 15 दिसम्बर,2023  स्वनिधि से समृद्वि कार्यक्रम के 5वें चरण में बिलासपुर नगर परिषद को इसमें सम्मिलित किया गया है जिसके अर्न्तत इस योजना के लाभार्थियों के सामाजिक आर्थिक स्थिति के को सबल बनाने का प्रयास किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ0 निधि पटेल की अध्यक्षता में स्वनिधि समृद्वि योजना के क्रियान्वयन बारे बैठक आज बचत भवन में की गई। उन्होंने बताया कि स्वनिधि से समृद्वि एक बहुउदेशीय योजना है जिसके तहत पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों और उनके परिवारों के सदस्यों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जाता है। योजना के तहत रेहड़ी फड़ी वालों और उनके परिवार

Read more

18 को कंजयाण के बजाय जाहू में होंगे ड्राईविंग टैस्ट और पासिंग

भोरंज 15 दिसंबर। एसडीएम कार्यालय भोरंज द्वारा 18 दिसंबर को कंजयाण में निर्धारित ड्राईविंग टैस्ट एवं वाहनों की पासिंग अब कंजयाण के बजाय जाहू के खेल मैदान में होगी। एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट एवं वाहनों की पासिंग के स्थान में बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है। उन्होंने ड्राईविंग टैस्ट के आवेदकों और वाहन मालिकों से टैस्ट एवं पासिंग के लिए जाहू के खेल मैदान में पहुंचने की अपील की है।

Read more

आईएचएम हमीरपुर के छात्रों को नामी कंपनियों में मिला रोजगार

हमीरपुर 15 दिसंबर। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कंपनियों ने संस्थान में दस्तक देनी शुरू कर दी है। भारतीय मिठाइयों और स्नैक्स की जानी-मानी कंपनी बीकानेरवाला के मैनेजर आशीष बिट्ठल की अगुवाई में बुधवार को आईएचएम हमीरपुर पहुंची एक टीम ने अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए साक्षात्कार लिए। बीकानेरवाला कंपनी ने छात्रों को 25 हजार से 28 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पैकेज का प्रस्ताव दिया। इस साक्षात्कार में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 25 छात्रों को ऑन जॉब ट्रेनिंग

Read more

फलदार पौधों को कोहरे से बचाएं, उपनिदेशक ने की अपील

हमीरपुर 15 दिसंबर। सर्दी के मौसम आम, लीची, पपीता, अमरूद, आंवला और नींबू प्रजाति के फल-पौधों को कोहरे के प्रभाव से बचाने के लिए उद्यान विभाग ने जिला के किसानों-बागवानों से विशेष अपील की है। विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम खुश्क बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसी परिस्थिति में कोहरा पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि फलदार पौधों में खासतौर पर आम, पपीता, लीची इत्यादि के पौधों पर कोहरे के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कोहरे से

Read more

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया

किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त-उपायुक्त संजीव कुमार भोट ने की। संजीव कुमार भोट ने जिला के विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारियों को उनके थाने में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार से संबंधित पंजीकृत मामलों का विवरण समिति के सामने पेश करने को कहा व साथ ही, माहवार रिपोर्ट सदस्य सचिव, जिला कल्याण अधिकारी किन्नौर को देने को कहा। उन्होंने उप-पुलिस अधीक्षक किन्नौर से आग्रह किया कि अगर पूर्व में कोई मामला दर्ज

Read more

अधिकारी जिला परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें – एडीसी ऊना

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद हॉल में किया गया। की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिप ऊना महेंद्र पाल गुर्जर के अलावा जिला के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके पश्चात माह सितंबर 2023 में संपूर्ण हुई विशेष बैठक से संबंधित विभिन्न सात प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा जिला परिषद के

Read more

कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवाएं/शीतलहर एवं घना कोहरा/धुंध पड़ने के आसार देखे जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने आमजनमास से अपील कि है की अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। क्यांेकि शीतलहर और धुंध खतरनाक साबित हो सकती है। घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सम्बन्धी सलाह राघव शर्मा ने बताया कि कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर

Read more

आपदा प्रभावितों को राहत राशि प्रदान करने के लिए जिला शिमला में शीघ्र होगा कार्यक्रमः रोहित ठाकुर

शिमला 15 दिसम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आपदा के मद्देनज़र प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसके तहत शीघ्र ही जिला शिमला में कार्यक्रम आयोजित कर प्रभावित लोगों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने यह विचार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेलठी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गत दिनों आई आपदा से कृषि और बागवानी को काफी नुकसान हुआ था, जिसकी भरपाई के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने

Read more

प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध-हर्षवर्धन चौहान

नाहन 15 दिसम्बर। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सिरमौर जिला के ट्रांसगिरि क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गयी लेकिन इस अधिसूचना में अस्पष्टता के चलते प्रदेश सरकार ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्र द्वारा संपूर्ण हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है जिसमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अन्य वर्ग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग ऐसे हैं जो पूर्व में चली आ रही व्यवस्था का हिस्सा बनकर रहना चाहते हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार की अधिसूचना

Read more

बदारन-हरसौर-गारली सड़क पर खर्च होंगे 45 करोड़: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 15 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इससे उन्हें अच्छे संस्कार मिलेंगे तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा और वे नशे जैसी गंभीर समस्या से भी दूर रहेंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि

Read more

वन संरक्षण की एवज में हिमाचल को मुआवजा राशि दे केंद्र: मुकेश अग्निहोत्री

हमीरपुर 15 दिसंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश ने लगभग साढे चार दशकों से वनों के कटान पर पूर्णतयः रोक लगाकर वन एवं पर्यावरण संरक्षण में बहुत बड़ा योगदान दिया है तथा राजस्व का बहुत बड़ा नुक्सान झेला है। केंद्र सरकार को इसकी एवज में हिमाचल को प्रोत्साहन एवं मुआवजा राशि देनी चाहिए। शुक्रवार को यहां अणु के खेल परिसर में तीन दिवसीय 24वीं वन खेलकूद एवं डयूटी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के अमूल्य वन संसाधन से संबंधित इस मुद्दे को प्रदेश सरकार केंद्र के समक्ष उठाएगी। उन्हांेने कहा कि

Read more

भारतीय सेना के शौर्य, अदमय साहस व वीरता की याद दिलाता है विजय दिवस – लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया

ऊना, 15 दिसम्बर – लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि युद्व की पृष्ठभूमि साल 1971 की शुरूआत से ही बनने लगी थी जब पाकिस्तान के तत्कालीन सैनिक तानाशाह याहिया खां ने 25 मार्च 1971 को पूर्वी पाकिस्तान की जन भावनाओं को अपनी सैन्य ताकत से कुचलने का आदेश दिया। इसके उपरांत शेखा मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया। तब वहॉं से बड़ी संख्या में शरणार्थी लगातार भारत आने लगे। जब भारत में पाकिस्तानी सेना के दुर्व्यवहार की खबरें आईं तो भारत पर सेना के जरिये हस्तक्षेप का दबाव पड़ने लगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी चाहती थी कि यह

Read more

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर 30 जनवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान: एसडीएम

ऊना, 15 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को मध्यनज़र रखते हुए विधानसभा क्षेत्र – 44 ऊना में 30 जनवरी, 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि लोक सभा चुनाव- 2024 को लेकर मतदाताओं को ईलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) तथा वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट टेªल बारे विशेष जागरूकता के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित मतदान केंद्र के मतदाताओं से इस विशेष जागरूकता अभियान में शामिल होने का आहवान किया तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी

Read more

11 दिसंबर 2022 से अभी तक केंद्र सरकार से हिमाचल को मिले 3378 करोड़ 9 लाख 65 हजार 384 रु : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 11 दिसंबर 2022 से अभी तक 3378 करोड़ 9 लाख 65 हजार 384 रु केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजे गए हैं, यह राशि वह है जो केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए सीधा अनुभाग की है। अभी इस राशि के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत, पोषण योजना, शिक्षा अभियान जैसी किसी भी प्रकार की सामाजिक, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं जोड़ी गई है। बिंदल ने कहा की भारत सरकार द्वारा अनुभाग हिमाचल प्रदेश को भेजे हैं जिसमे राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि-1 के अंतर्गत 42 करोड

Read more

जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला की अध्यक्षता की तथा जिला के बैंक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक में गत 30 सितंबर को समाप्त हुई वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान तिमाही में इनकी प्रगति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि

Read more

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ददाहू पहुंचे डॉ. राजीव बिन्दल

आज ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ यात्रा के दौरान ददाहू पहुंचने पर डॉ राजीव बिन्दल ने कहा पूरे देश भर में अपने एक अलग अंदाज से चली हुई है। नरेन्द्र भाई मोदी ने देश को श्विकसित भारतश् बनाने का संकल्प लिया है और उस दिशा में गरीब कल्याण की योजनाएं बहुत कारगर सिद्ध हुई हैं। 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं।  80 करोड़ गरीबों को 5 किलो राशन हर माह निरूशुल्क मिल रहा है। 3.5 करोड़ पक्के घर बना कर के एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाकर श्स्वच्छ भारत

Read more

प्रींट मीड़िया तथा इलैक्ट्रोनिक मीड़िया के साथ-साथ सोशल मीड़िया की अहम भूमिका- हर्ष वर्धन चौहान

नाहन 14 दिसम्बर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज अपने जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन में एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क के संपादक व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि उन्हे आज एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क की पहली खबर भेजने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होने कहा कि आज प्रींट मीड़िया तथा इलैक्ट्रोनिक मीड़िया के साथ-साथ सोशल मीड़िया का प्रचलन बढ़ा

Read more