बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा: इंद्र दत्त लखनपाल
बड़सर| विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस सेवा आरंभ होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा होगी। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्याड़ क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में जल्द ही एक
Read more