22 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर होगा आयोजित

नाहन 19 दिसम्बर। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज वरव बायोजेनेज प्राइवेट लिमिटेड काला अंब जिला सिरमौर में 10 पदों को भरा जाना है जिसके लिए 22 दिसंबर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कम्पनी द्वारा भरे जाने वाले पदों का ब्यौरा देते हुए बताया कि प्रोडक्शन केमिस्ट के 4 पदों, एनालिटिकल केमिस्ट के दो पदों, क्यूए केमिस्ट का एक पद भरा जाएगा जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी/बी.फार्मा रखी गई है। उन्होंने बताया कि ब्लिस्टर पैकिंग ऑपरेटर का एक पद तथा ग्रेन्यूलेशन लाइन ऑपरेटर के

Read more

सोलन में तानाशाही , बिना नोटिस तोड़ रहे भवन : तोमर

शिमला, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा सोलन में तानाशाही , बिना नोटिस तोड़ रहे भवन। सोलन में एक विचित्र स्थिति सामने आई है जब प्रशासन नहीं है जनता को नोटिस दिए बिना दुकानें तोड़ने का काम शुरू कर दिया है, क्या यह तानाशाही नहीं है ? सोलन प्रशासन द्वारा तोड़ना फोड़ना मुहिम रंग लाने लगी है। पर जनता के बारे में कोई कुछ नही सोच रहा। तीन दिन पहले प्रशासन की टीम ने निशान लगाकर लोगों को स्वयं ही कब्जा तोड़ने के निर्देश दिए लोगों को नोटिस देने का काष्ठ भी नही दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद

Read more

शिमला शहरी विस क्षेत्र में 11 जनवरी तक आयोजित होंगे ईवीएम/वीवीपैट संबंधी जागरूकता कैंप

शिमला 19 दिसम्बर – उपमंडलाधिकारी (ना.) शिमला शहरी भानु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम/वीवीपैट संबंधी जागरूकता कैंप चलाया जा रहा है, जोकि 11 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर को संस्कृत काॅलेज फागली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली, 21 दिसम्बर को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालूगंज और कार्यालय अधीक्षण अभियंता केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग कैनेडी काॅटेज नजदीक विधानसभा, 22 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल, 23 दिसम्बर को राजकीय उच्च विद्यालय कैंथु और ताराहाॅल स्कूल दरभंगा हाउस कैंथु में जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। इसी प्रकार 26 दिसम्बर

Read more

एसडीएम ने मिनी सचिवालय में स्थापित ईवीएम पर की मॉक पॉल

ऊना, 16 दिसम्बर – लोक सभा चुनाव – 2024 के मध्यनज़र ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल बारे लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने मिनी सचिवालय में स्थापित किए गए जागरूकता बूथ पर ईवीएम के माध्यम से अपना मॉक पोल करके लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी,

Read more

केवी में समझाई ईवीएम-वीवीपैट की वर्किंग, हर बूथ पर भी दी जा रही जानकारी

नादौन 19 दिसंबर। आम लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट मशीन के कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय नादौन में ईवीएम-वीवीपैट मशीन प्रदर्शित की गई तथा सभी शिक्षकों, अन्य स्टाफ और विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपराजिता चंदेल ने बताया कि इस जागरुकता अभियान के तहत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों को कवर करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम एवं रूट चार्ट बनाया गया है। इस कार्यक्रम

Read more

शिमला विंटर कार्निवाल में पर्यटक और स्थानीय लोग हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से होंगे रूबरू – उपायुक्त

शिमला 19 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ 25 से 31 दिसंबर 2023 तक आयोजित किए जा रहे शिमला विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिमला विंटर कार्निवाल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। शिमला विंटर कार्निवाल में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 25 दिसंबर को विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों की कल्चरल परेड करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की महानाटी आयोजित करवाई जाएगी जिसमें सैंकड़ों महिलाएं एक साथ

Read more

पीएम विश्वकर्मा योजना की कार्यशाला 21दिसम्बर को चिंतपूर्णी में होंगी आयोजित : महेंद्र धर्माणी

“पीएम विश्वकर्मा” योजना से पारम्परिक और ग्रामीण कारीगरों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान और कारीगरों को अपने हुनर व प्रतिभा को विश्वमंच पर दिखाने के अवसर मिलेंगे यह बात प्रदेश प्रवक्ता व विश्वकर्मा योजना के प्रदेश सयोंजक महेंद्र धर्माणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि “पीएम विश्वकर्मा” योजना की एकदिवसीय कार्यशाला 21दिसम्बर को चिंतपूर्णी में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश के 12प्रशासनिक जिलों व 68विधानसभा क्षेत्रों से 300प्रतिभागी भाग लेंगे।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल संगठन मंत्री सिद्धार्थन व प्रदेश मंत्री उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

Read more

आम, नींबू और अनार का बीमा करवाएं हमीरपुर के बागवान

हमीरपुर 19 दिसंबर। जिला में इस सीजन के दौरान भी फलदार फसलों का बीमा किया जा रहा है। मौसम आधारित फसल बीमा योजना के दायरे में लाई गई फसलों के बीमे के लिए अंतिम तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि आम की फसल का बीमा 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। इसमें बागवान को प्रति पौधा 15 रुपये का प्रीमियम अदा करना होगा। इसकी एवज में प्रति पौधा बीमित राशि 750 रुपये रहेगी। नींबू प्रजाति की फसलों का बीमा 8 से 14 फरवरी तक करवाया जा सकता है। इसके

Read more

पोषण अभियान की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित

नाहन, 18 दिसम्बर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पोषण अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि जिला में कार्यरत सभी 1486 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पात्र बच्चों और गर्भ धात्री माताओं को समय पर पोषित आहार की आपूर्ति सुनिश्चत बनाई जाये। उन्होने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें ताकि आंगनबाडी केन्द्रों में राशन की आपूर्ति के साथ उसकी गुणवता की जांच सुनिश्चित हो सके। उन्होने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों का निर्माण चल रहा है उन्हे जल्द तैयार किया जाए

Read more

जिला में लिंग अनुपात बेहतर, बढ़ौतरी के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता : सुमित खिमटा

नाहन, 18 दिसम्बर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि जिला सिरमौर में लिंग अनुपात गत वर्ष की अपेक्षा बेहतर हुआ है उन्होने बताया कि वर्ष 2022-23 में यह अनुपरात 978 था वहीं इस वर्ष अभी तक यह अनुपात 1027 है। यद्यपि पहले के मुकाबले वर्तमान में समाज में बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिल रहा है परन्तु हम सभी को मिलकर इस दिशा में और अधिक बेहतर तथा ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। उपायुक्त सिरमौर के सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय कार्यबल समीति की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त

Read more

शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

भोरंज 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने

Read more

डॉक्टरों की टीम ने भैंस के डायफ्रगमेटिक हर्निया का किया सफलतापूर्वक ऑप्रेशन

ऊना, 18 दिसम्बर – उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ विनय कुमार ने बताया कि गतदिवस जोनल पशु अस्पताल बरनोह में भैंस का डायफ्रगमेंटि हर्निया का सफलतापूर्वक ऑप्रेशन किया गया। इस ऑप्रेशन में डॉ राकेश, डॉ निशांत, डॉ शिल्पा व डॉ स्टेफनी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि ऑप्रेशन लगभग 5 घंटे तक चला। उन्होंने बताया कि डायफ्रगमेंशन हर्निया का इतिहास में पहली बार ऑप्रेशन हुआ है। डॉ विनय कुमार ने बताया कि भैंस अब बिल्कुल स्वस्थ्य है। उन्होंने इस ऑप्रेशन का श्रेय कुशल डॉक्टरों की टीम को दिया जिन्होंने ऑप्रेशन सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भैंस

Read more

एजेंसी मैनेजर के 15 पदों हेतू 20 दिसम्बर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

बिलासपुर| 18 दिसम्बर| जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा एजेंसी मैनेजर के 15 पदों हेतु 20 दिसंबर, 2023 को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शॉप नंबर 17/18 बी कोर्ट रोड मैन मार्केट बिलासपुर में 10ः30 से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि उमीदवार की इंटरव्यू के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होनी चाहिए जिसका 2 लाख 50 हजार से लेकर 5 लाख सालाना दिया जाएगा।  इसके अतिरिक्त इंश्योरेंस एवं पीएफ की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 से

Read more

राष्ट्रीय बाल विज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए अभिनव और सुनैना चयनित

बिलासपुर| 18 दिसम्बर| 31वां राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन 2023 राश्ट्रीय तकनीकी संसथान हमीरपुर जिला हमीरपुर में 17 दिसंबर 2023 को सम्पन हुआ। कैबिनेट मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार राजेश धर्माणी ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक व वर्तमान में कॉगड़ा कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी, माननीय मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहाकार श्री सुनील शर्मा जी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पुश्पेंदर वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियों में जिला बिलासपुर के बाल विज्ञानिकों ने

Read more

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए साक्षात्कार

शिमला 18 दिसम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए जिला शिमला हिमाचल प्रदेश में सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए 120 पद निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास से अधिक, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, हाइट 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा उम्मीदवार का वज़न 54 किलो से अधिक होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजांे व रिज्यूम सहित 19 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार

Read more

एसजीपीसी चुनाव हेतू मतदाताओं का पंजीकरण 18 दिसम्बर से 12 जनवरी तक,20 मार्च को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन

ऊना, 18 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिख गुरू द्वारा बोर्ड के चुनाव करवाने के लिए निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी जिसके लिए शैडयूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी चुनावों के दृष्टिगत 18 दिसम्बर से 12 जनवरी, 2024 तक सिख मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 31 जनवरी, 2024 तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित

Read more

किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे 100 सुरक्षा जवान

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने आज यहां बताया कि जिला किनौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 से 19 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 27 दिसम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ व 28 दिसम्बर 2023 को उप रोजगार

Read more

इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब

बड़सर 18 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को टैब वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैब प्रदान करने का निर्णय लिया है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मेधावी बच्चों

Read more

कांग्रेस राज नहीं महंगाई राज चल रहा है : नंदा

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी एवं मीडिया विभाग के संयोजक कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस राज में केवल महंगाई महंगाई और महंगाई का बोल बाला है। जब से वर्तमान सरकार सत्ता में आई है तब से केवल मात्र जनता की जेबों पर ढाका डालने का कार्य किया है। जनता की जेब पर बोझ, कांग्रेस राज में अत्यधिक बोझ डालना कांग्रेस के नेताओं की पुरानी पद्धति है। प्रदेश में डीजल महंगा, दाल , तेल, स्टांप पेपर, रजिस्ट्री फीस, टैक्सी पर टैक्स सब महंगा हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की कांग्रेस राज नहीं महंगाई राज चल रहा है। उन्होंने कहा

Read more

गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य मेले में 1009 लोगों का चैकअप

हमीरपुर|  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रविवार को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर आयोजित किए गए इस स्वास्थ्य मेले में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, नाक, कान और गला रोग और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगभग 1009 लोगों का चैकअप किया। इस स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री कार्यालय में सीईओ (आईटी) एवं ओएसडी डॉ. गोपाल गौतम ने किया। इस अवसर पर डॉ. गोपाल गौतम ने कहा कि आम लोगों को उनके घरद्वार पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध

Read more