केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में बाल–वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य सुनील चौहान ने राष्ट्रीय विज्ञान बाल विज्ञान कांग्रेस में संभागीय स्तर पर भाग लेने वाले छ: विद्यार्थियों- अंशुल ठाकुर, काव्यांश रांगरा, साक्षी, ओजस्विनी, विवेक सोनी और शैली श्री को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की दसवीं कक्षा की ओजस्वी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर गुरुग्राम संभाग का प्रतिनिधित्व किया। इंस्पायर अवार्ड मानक में तीन विद्यार्थियों -दिनेश कुमार,दक्ष सरोच, अनमोल दत्याल ने ऊना में जिला स्तरीय प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय विद्यालय नादौन में आयोजित संकुल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विषय में आठवीं कक्षा की

Read more

शिविर में 113 दिव्यांगों का कृत्रिम अंगो के लिए किया आंकलन

बिलासपुर| जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर कार्यकम के अंर्तगत दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणों को वितरण हेतु परीक्षण शिविर का अयोजन जिला प्रशासन एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर के सौजन्य किसान भवन बिलासपुर में किया गया। शिविर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बिलासपुर , जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बिलासपुर , भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने सहयोग दिया । इस अवसर पर विशेषज्ञों द्धारा दिव्यांगता जांच, चयन, उपकरण तथा कृत्रिम अंग नाप लिया गया । इस शिविर में 113 दिव्यांगों को कृत्रिम अंगो के लिए आंकलन किया गया जिसमे , कृत्रिम अंग 6 , हियरिंग इंपेयर्ड 16

Read more

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस करेंगे डेडिकेटड एईआरओ

हमीरपुर 21 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग सभी नए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है। आयोग ने इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (डेडिकेटड एईआरओ) की तैनाती करने का निर्णय लिया है। जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी डेडिकेटड एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में इन अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने इन्हें डेडिकेटड एईआरओ के कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

Read more

राज्यपाल 22 दिसम्बर को करेंगे रक्तदान शिविर का उद्घाटन

शिमला 21 दिसम्बर – सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसम्बर, 2023 को हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस द्वारा लायंस क्लब, शिमला के साथ मिलकर रेडक्रॉस भवन नजदीक राजभवन, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल द्वारा प्रातः 11ः00 बजे किया जाएगा। रेडक्रॉस के इस पवित्र मिशन में अनेक समाजसेवी संस्थाएं समय-समय पर सहयोग करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो, वह रक्तदान कर सकता

Read more

ग्राम सभा बैठकों के लिये तिथियां निर्धारित

नाहन 21 दिसम्बर। जिला सिरमौर में वर्ष 2024 के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों की तिथियां निर्धारित कर ली गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि ग्राम सभा की बैठकें जनवरी, अप्रैल, जुलाई तथा अक्तूबर माह में आयोजित की जाएंगी। ये बैठकें 7 जनवरी, 7 अप्रैल, 7 जुलाई तथा 2 अक्तूबर को निश्चित की गई हैं। इस संबंध में जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों,, पंचायत सचिवों को ग्राम सभा की बैठकें निर्धारित तिथियों को आयोजित करवाने के लिये कहा गया है।

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत स्पीलो में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया

किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत स्पीलो में कृषि विभाग के आत्मा परियोजना पूह द्वारा एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें कानम, लाबरंग, जंगी, नेसंग, स्पीलो व लिप्पा ग्राम पंचायत के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। किसान मेले में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी व पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष पूह नरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ओ.पी बंसल ने उपस्थित किसानों को विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न किसान हितैषी नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जिला में मुख्यमंत्री खेत

Read more

युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – डॉ निखिल ठाकुर

ऊना| नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत सैंसोवाल में किया गया जिसकी अध्यक्षता वेटरनरी अधिकारी हरोली डॉ निखिल ठाकुर ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत सैंसोवाल में अभिभावकों व ग्रामीणों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर

Read more

लोहारली स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

बिझड़ी| बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अनीमिया और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे मंे जानकारी देते हुए एनआर नेगी ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं स्वभाविक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर किशोरियां एवं महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी शैलजा शर्मा

Read more

भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी- उपायुक्त

ऊना| जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 21 नवंबर से 20 जनवरी तक भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित मामलों को एक विशेष अभियान के तहत समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के एक माह के दौरान जिला ऊना में तक्सीम से संबंधित 406 मामले निपटाए गए हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी एक माह के दौरान

Read more

डीसी ने कक्कड़-उटपुर के लिए निर्धारित किए गैस के दाम

हमीरपुर|जिलाधीश हेमराज बैरवा ने तहसील टौणीदेवी के गांव कक्कड़ में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के अंतर्गत आने वाले गांवांे के उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय कर दिए हैं। ये दाम उक्त गांवों के फोकल प्वाइंट्स तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में जिलाधीश की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गांव कक्कड़, भेरडा और बजरोल में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के 953 रुपये और फोकल प्वाइंट्स तक पहुंचाने के लिए 23 रुपये के अतिरिक्त शुल्क सहित कुल 976 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार गांव गुभर, खनौली, जियाणा,

Read more

उपराष्ट्रपति का उपहास सिर्फ एक व्यक्ति या पद नहीं बल्कि भारतीय संविधान के अपमान : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की जाट किसान परिवार में जन्मे और राजस्थान के गौरव, देश के महामहिम उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के माननीय सभापति जगदीप धनखड़ का घमंडिया नेताओं ने जिस तरह उपहास किया, वो सिर्फ एक व्यक्ति या पद नहीं बल्कि भारतीय संविधान के अपमान की पराकाष्ठा है। इस अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन परिसर के अंदर ही राज्य सभा के सभापति का अपमानजनक नक़ल करना, घमंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा ठहाके लगा कर सार्वजानिक मजाक उड़ाना और एक नामदार युवराज द्वारा उसका वीडियो

Read more

विधायक विनय कुमार बने हिमाचल विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र आज से शुरू हो गया है जोकि 23 दिसम्बर,2023 तक चलेगा। वही हिमाचल विधानसभा के पहले शीत सत्र में रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। विनय कुमार के डिप्टी स्पीकर बनने से रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है वन्ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर सैंकड़ों कार्यकर्ता अपने नेता को बधाई देने धर्मशाला पहुंच गए है। बता दें कि डिप्टी स्पीकर के चयन के लिए धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर और रेणुकजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय

Read more

दशमेश रोटी बैंक ने 50 जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन, सोसायटी द्वारा कम दामों पर किए जा रहे लोगों के टेस्ट, व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं

नाहन|19 दिसंबर|दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के तहत आज नाहन के गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में 40 से 50 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है। इसके अलावा सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहद कम दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया गया है । कुदरत के सब बन्दे चैरिटेबल लैबोरेट्री खोलकर जहां गरीब लोगों के निशुल्क सभी प्रकार के टेस्ट किया जा रहे हैं तो वहीं बेहद कम दामों पर यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं

Read more

23 दिसम्बर को होगा विभिन्न पदों के लिए कैम्पस इटरव्यू का आयोजन- राजेश मैहता

बिलासपुर 19 दिसम्बर, 2023- जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा ट्रेनिंग सेंटर इंस्ट्रक्टर के 3 पदों एवं लैंग्वेज ट्रेनिंग टीचर इंग्लिश के 3 पदों , सिक्योरिटी गार्ड के 28 पदों हेतू 23 दिसम्बर 2023 को 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन इवान सिक्योरिटी फंक्शन्स ट्रेनिंग सेंटर, नियर बहल ऑटो स्टोर, मनाली रोड बामटा चौक, बिलासपुर में किया जा रहा है। उन्होने बताया कि लैंग्वेज ट्रेनिंग टीचर इंग्लिश के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एमए बी.एड इंग्लिश तथा इंग्लिश स्पीकिंग में कुशलता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु

Read more

सीबीएसई के लिंक से डॉउनलोड करें नवोदय परीक्षा के रोल नंबर

हमीरपुर 19 दिसंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु 20 जनवरी को आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के रोल नंबर सीबीएसई द्वारा जारी वेब लिंक से 20 दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि यह चयन परीक्षा 20 जनवरी को सुबह साढे ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जिला हमीरपुर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र एवं रोल नंबर के साथ प्रातः 10 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। ये प्रवेश पत्र एवं रोल

Read more

22 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर होगा आयोजित

नाहन 19 दिसम्बर। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज वरव बायोजेनेज प्राइवेट लिमिटेड काला अंब जिला सिरमौर में 10 पदों को भरा जाना है जिसके लिए 22 दिसंबर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कम्पनी द्वारा भरे जाने वाले पदों का ब्यौरा देते हुए बताया कि प्रोडक्शन केमिस्ट के 4 पदों, एनालिटिकल केमिस्ट के दो पदों, क्यूए केमिस्ट का एक पद भरा जाएगा जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी/बी.फार्मा रखी गई है। उन्होंने बताया कि ब्लिस्टर पैकिंग ऑपरेटर का एक पद तथा ग्रेन्यूलेशन लाइन ऑपरेटर के

Read more

सोलन में तानाशाही , बिना नोटिस तोड़ रहे भवन : तोमर

शिमला, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा सोलन में तानाशाही , बिना नोटिस तोड़ रहे भवन। सोलन में एक विचित्र स्थिति सामने आई है जब प्रशासन नहीं है जनता को नोटिस दिए बिना दुकानें तोड़ने का काम शुरू कर दिया है, क्या यह तानाशाही नहीं है ? सोलन प्रशासन द्वारा तोड़ना फोड़ना मुहिम रंग लाने लगी है। पर जनता के बारे में कोई कुछ नही सोच रहा। तीन दिन पहले प्रशासन की टीम ने निशान लगाकर लोगों को स्वयं ही कब्जा तोड़ने के निर्देश दिए लोगों को नोटिस देने का काष्ठ भी नही दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद

Read more

शिमला शहरी विस क्षेत्र में 11 जनवरी तक आयोजित होंगे ईवीएम/वीवीपैट संबंधी जागरूकता कैंप

शिमला 19 दिसम्बर – उपमंडलाधिकारी (ना.) शिमला शहरी भानु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम/वीवीपैट संबंधी जागरूकता कैंप चलाया जा रहा है, जोकि 11 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर को संस्कृत काॅलेज फागली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली, 21 दिसम्बर को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालूगंज और कार्यालय अधीक्षण अभियंता केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग कैनेडी काॅटेज नजदीक विधानसभा, 22 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल, 23 दिसम्बर को राजकीय उच्च विद्यालय कैंथु और ताराहाॅल स्कूल दरभंगा हाउस कैंथु में जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। इसी प्रकार 26 दिसम्बर

Read more

एसडीएम ने मिनी सचिवालय में स्थापित ईवीएम पर की मॉक पॉल

ऊना, 16 दिसम्बर – लोक सभा चुनाव – 2024 के मध्यनज़र ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल बारे लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने मिनी सचिवालय में स्थापित किए गए जागरूकता बूथ पर ईवीएम के माध्यम से अपना मॉक पोल करके लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी,

Read more

केवी में समझाई ईवीएम-वीवीपैट की वर्किंग, हर बूथ पर भी दी जा रही जानकारी

नादौन 19 दिसंबर। आम लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट मशीन के कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय नादौन में ईवीएम-वीवीपैट मशीन प्रदर्शित की गई तथा सभी शिक्षकों, अन्य स्टाफ और विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपराजिता चंदेल ने बताया कि इस जागरुकता अभियान के तहत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों को कवर करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम एवं रूट चार्ट बनाया गया है। इस कार्यक्रम

Read more