डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना में एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख तक के ऋण की सुविधा – एडीसी

ऊना, 22 दिसम्बर – हिमाचल प्रदेश में निर्धन परिवारों से संबंधित विद्यार्थी धन अभाव के कारण उच्च पेशेवर शिक्षा से वंचित न रहे इस उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत ऐसे विद्यार्थी जिनकी सालाना पारिवारिक आय चार लाख रुपए तक है तथा वे किसी भी स्तर की उच्च पेशेवर शिक्षक ग्रहण करना चाहते हैं इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि योजना के लिए

Read more

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दसवीं पास, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा इन पदों के लिए पात्र हैं। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए तथा उसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को 16 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो

Read more

जेईई और नीट की क्लास में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर जिला के सरकारी स्कूलों के चयनित मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जेईई और नीट परीक्षा की निशुल्क कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों से संवाद के लिए उपायुक्त ने शुक्रवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों से कोचिंग कक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विद्यार्थियों से भी काफी समय तक बातचीत की और कोचिंग कक्षाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें पूरे आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत एवं

Read more

जिला रोजगार कार्यालय नाहन, उपरोजगार कार्यालय सराहां व राजगढ़ में क्रमशः 27-29 दिसंबर को साक्षात्कार शिविर

नाहन, 22 दिसंबर। जिला रोजगार अधिकारी, नाहन जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि मैसर्ज सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस सेवाएं भारत लिमिटेड (एस.आई.एस.) शाहतलाई, जिला बिलासपुर सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों के करीब 100 पद भरने जा रही है। इन पदों को भरने के लिए सिरमौर जिले के जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 27 दिसंबर बुधवार को, उप-रोजगार कार्यालय सराहां में 28 दिसंबर वीरवार को व उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 29 दिसंबर शुक्रवार को साक्षात्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 37 साल के मध्य होनी चाहिए। शारीरिक

Read more

24 दिसंबर को नाहन शहर में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

नाहन, 22 दिसंबर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नंबर-2 नाहन ने जानकारी दी है कि 24 दिसंबर रविवार को 33केवी गिरिनगर नाहन लाइन व 33केवी/11केवी सब-स्टेशन दो सड़का और वहां से निकलने वाले सभी 11केवी फीडरों पर मुरम्मत कार्य किया जाना है। इस दिन नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक और उसके आसपास के सभी क्षेत्र शंभुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, बांका बाडा औद्योगिक क्षेत्र, मोगिनंद के कुछेक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक बाधित रहेगी। सहायक

Read more

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला मादक द्रव्य नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित

शिमला, 22 दिसंबर – अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने आज यहां रोज़ना हाॅल में जिला मादक द्रव्य नियंत्रण समिति की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवा पीढ़ी में बढ़ते नशे के प्रचलन की रोकथाम के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन नशे का सेवन करने वालों के प्रति सामाजिक व मानवीय दृष्टिकोण के तहत नशा मुक्ति केन्द्रों व पुनर्वास पर विशेष बल दे रही है और जिला पुलिस खुफिया तंत्र के माध्यम से नशे के सौदागरों पर निरंतर कार्यवाही

Read more

सुशाशन दिवस, वीर बाल दिवस, भाजपा समर्थित पार्षदों प्रशिक्षण वर्ग तिथि तय : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना है। भारतीय जनता पार्टी हर मण्डल पर कवि गोष्ठी/सेवा कार्य/फल वितरण/चर्चा संगोष्ठियां आयोजित करेगी। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इस शताब्दी के महानतम नेताओं में शामिल है। इन्होनें भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिमाचल प्रदेश

Read more

जिला में 5,779 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना|अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 53 आंगनवाडी वर्करस तथा 46 आंगनवाडी सहायिकाएं बालक विकास परियोजना में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सितम्बर 23 तक 6 वर्ष आयु तक के 896 बच्चों को जिनमें 649 मुस्लिम, 247 सिक्ख तथा 219 माताओं जिसमें 136 मुस्लिम व 86 सिक्खों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 210 बच्चे जिसमें 182 मुस्लिम तथा 28 सिक्ख पूर्व स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने

Read more

एसजीपीसी चुनावों की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

ऊना|शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने बारे उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी चुनावों के दृष्टिगत 18 दिसम्बर से 12 जनवरी, 2024 तक सिख मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 31 जनवरी, 2024 तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 1 फरवरी तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर

Read more

उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश

ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सुधारने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लिंक रोड जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर स्थाापित करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो सके और यातायात सरल बन सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क सुरक्षा रोड़ मैप को लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड समेरिटन का परिचय

Read more

सुनील शर्मा बिट्टू 23 को करेंगे उपभोक्ता जागरुकता सेमिनार की अध्यक्षता

हमीरपुर 21 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य पर 23 दिसंबर को यहां हमीर भवन में उपभोक्ता जागरुकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस सेमिनार की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि इस सेमिनार में विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थाओं के पदाधिकारी उपभोक्ता के अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

Read more

मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान

नादौन 21 दिसंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘वो दिन’ योजना की जानकारी देते बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि किशोरियों तथा महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं स्वभाविक प्रकिया है जिससे वे भविष्य में एक सशक्त एवं स्वस्थ मातृत्व प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान किशोरियों और महिलाओं को व्यक्तिगत सफाई में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। शिविर के

Read more

बिलासपुर में अनेक पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन, ऐसे करें आवेदन

बिलासपुर, 21 दिसम्बर 23|जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड बिलासपुर हि.प्र. द्वारा फील्ड ऑफ़िसर के 10 पदों हेतू 24 दिसम्बर 2023 को सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड ब्रांच बिलासपुर, हाउस न. 205 बी, नियर सुंदरम फाइनेंस ऑफिस, मेन मार्किट, बिलासपुर हि. प्र. मे 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं पास अथवा ग्रेजुएशन, मासिक मानदेय 17500 रू इसके अलावा रहने की सुविधा, मेडिकल इन्शयोरेंश , पी एफ़ एवं ग्रेचुटी की सुविधा दी जाएगी, उम्मीदवार को दो पहिया वाहन चलाना आता हो तथा वैद्य

Read more

सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आएं महिलाएं

सुजानपुर 21 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘सशक्त महिला’ योजना के तहत वीरवार को भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर एवं जनसंवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सशक्त महिला योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना तथा उन्हें सामुदायिक एवं सामूहिक नेतृत्व के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण एवं

Read more

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में पारंपरिक संस्कृति संवर्धन समिति की बैठक आयोजित

बिलासपुर, 21दिसम्बर 2023| उपायुक्त बिलासपुर एवं अध्यक्ष बिलासपुर कला मंच आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आज बचत भवन में पारंपरिक संस्कृति संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई,  बैठक में उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन परिसर में पेयजल की निर्वाध आपूर्ति हेतु बोरवेल बनाने और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सदस्य सचिव एवं जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी ने समिति को अवगत करवाया कि  बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन के अंतरंग सभागार को सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों हेतु ही आरक्षित करने का प्रावधान है जिस पर

Read more

आउटसोर्स कर्मियों का अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय डीसी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

सैहब सोसाइटी वर्करज़ यूनियन के बैनर तले सैंकड़ों सैहब व आउटसोर्स कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर व नगर निगम प्रशासन की तानाशाही व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नगर निगम कार्यालय डीसी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है। यूनियन ने मांगों को लेकर हड़ताल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, सीटू कोषाध्यक्ष बालक राम, यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह, महासचिव ओमप्रकाश गर्ग, नरेश, पाला राम मट्टू, सुनील, योगेश, भरत, पवन, नरेंद्र, अमित भाटिया, रूपा, पूनम, शारदा, देवी सिंह, सूरत राम, नरेंद्र, राकेश, राहुल, शिव राम, बूटा

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 24 को श्री रेणुकाजी में करेंगे जनसभा

नाहन 21 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार अपनी नई पारी की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र की आराध्य देवी श्री रेणुकाजी के दरबार से करेंगे। वह आगामी 24 दिसम्बर को बाद दोपहर 1.30 बजे ददाहू पहुंचेंगे तथा श्री रेणुकाजी में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि ठहराव मैना बाग में होगा। वह 25 दिसम्बर को मैनाबाग से प्रातः 11 बजे शिमला के लिये रवाना होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विनय कुमार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे चण्डीगढ़ से परिधि गृह नाहन पहुंचेंगे जहां वह जिला अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास

Read more

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजु बाला ने ली शिमला खंड की समीक्षा बैठक

शिमला 21 दिसंबर – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजु बाला ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में अधिकारियों की मंडल स्तरीय बैठक ली। इसमें उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आयोग की डीआईजी व निदेशक (भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी) डॉ सन्मीत कौर, अनुसंधान अधिकारी अरुणाभा भट्टाचार्य तथा बी.के. भोला भी उनके साथ उपस्थित रहे। बैठक में शिमला खंड के जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में अनुसूचित वर्ग के कल्याण को लेकर किए जा

Read more

प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आयोजित होने वालेे नव वर्ष मेला के प्रबन्धों के लिए बैठक का आयोजन

बिलासपुर- 21 दिसंबर 2023- उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में 30 दिसंबर 2023 से एक जनवरी 2024 तक आयोजित होने वालेे नव वर्ष मेला के प्रबन्धों के लिए बैठक का आयोजन मातृआंचल नैना देवी जी के सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर एवं मंदिर आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने की। उन्होंनें मेले के दौरान कानून व्यवस्था को सूचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। एस०डी०एम० श्री नयना देवी धर्म पाल को मेला अधिकारी तथा डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत वोंसरा को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया तथा मन्दिर

Read more

इंडी कांग्रेस नेताओ पर हो कड़ी कार्यवाही, उपराष्ट्रपति का अपमान सहन नही : भाजपा

शिमला, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया उसके उपरांत एडीएम कानून व्यवस्था और राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के महामहिम उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के माननीय सभापति जगदीप धनखड़ का घमंडिया नेताओं ने जिस तरह उपहास किया, वो सिर्फ एक व्यक्ति या पद नहीं बल्कि भारतीय संविधान के अपमान की पराकाष्ठा है। इस अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन परिसर के अंदर ही राज्य सभा के सभापति का अपमानजनक नक़ल करना, घमंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा ठहाके

Read more