वाहन मालिक 31 दिसम्बर तक 10 प्रतिशत जुर्माने सहित जमा करवा सकते हैं टैक्स – आरटीओ

ऊना, 23 दिसम्बर – आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन जैसे गुड कैरिज़ व्हीकल, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज़ व्हीकल्स में ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब-7 व8 सीटर, मैक्सी कैब – 9 व 12 सीटर, कॉन्टैªक्ट कैरिज़ बसें और प्राइवेट सर्विस व्हीकल में एजुकेशनल व्हीकल, मिनी बस 30 सीटर और बड़ी बसें 30 सीटर से ऊपर वाले सभी वाहनों का बकाया टैक्स क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक मात्र 10 प्रतिशत जुर्माना राशि के साथ जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार

Read more

उपायुक्त ने लिया शिमला विंटर कार्निवल की तैयारियों का जायजा

शिमला 23 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ 25 से 31 दिसंबर 2023 तक आयोजित किए जा रहे शिमला विंटर कार्निवल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 दिसंबर 2023 को दोपहर 2 बजे करेंगे। इस दौरान क्लचरल परेड का आयोजन होगा जिसमें एनजेडसीसी पटियाला तथा प्रदेश के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जिलों के लोक नृत्य, पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों तथा पारम्परिक ठोडा लोक नृत्य के कलाकार पारम्परिक वेशभूषा में भाग लेंगे। इसके पश्चात लगभग

Read more

शीत ऋतु के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर की एडवाइजरी

नाहन 23 दिसम्बर दृजिला सिरमौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने कहा कि घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवाएं/शीतलहर एवं घना कोहरा/धुंध पड़ने के आसार देखे जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने आम जनमानस से अपील कि है की अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। शीतलहर और धुंध खतरनाक साबित हो सकती है। घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सम्बन्धी सूचना व सलाह के लिए स्थानीय समाचार पत्रों,

Read more

सिरमौर जिला में साल-2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, डी.सी. ने जारी किए आदेश

नाहन, 23 दिसंबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिले में साल-2024 के लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय पारंपरिक मेलों एवं त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। आदेश के अनुसार कमरऊ, शिलाई तहसील व रोनहाट उप-तहसील में माघी त्यौहार के लिए 12 जनवरी को, पॉंवटा साहिब तहसील व माजरा उप-तहसील में हौला मोहल्ला के लिए 26 मार्च को, नाहन में त्रिलोकपुर मेला चैत्र व राजगढ़ तहसील और नौहरी उप-तहसील में बैसाखी मेला के लिए 16 अप्रैल को, पच्छाद तहसील व नारग उप-तहसील में वामन द्वादशी मेले हेतु 16 सितंबर को, पांवटा साहिब तहसील

Read more

जिला शिमला में काम कर रहे प्रवासी श्रमिक अनुदानित खाद्यान्न हेतु बनवाएं राशन कार्ड

शिमला 23 दिसंबर – जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 लागू है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा अंत्योदय व प्राथमिक गृहस्थियों को अनुदानित दरों पर गन्दम/आटा व चावल उपलब्ध करवाए जा रहे है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्देश जारी किए गए है कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत राशन कार्ड बनाकर भारत सरकार की योजना का लाभ प्रदान किए जाए। अतः उपरोक्त के संदर्भ में जिला शिमला में काम कर

Read more

हर घर दस्तक मुहिम के तहत ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जा रहा जागरूकता संदेश – डॉ निखिल ठाकुर

ऊना, 23 दिसम्बर – हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत चन्दपुर में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई जिसकी अध्यक्षता वेटरनरी अधिकारी हरोली डॉक्टर निखिल ठाकुर ने की। उन्होंने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की जिला प्रशासन द्वारा चलए जा रहा नशा मुक्त ऊना अभियान बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य विभाग आने वाले समय में नशे से बीमार मरीजों के उपचार का पूरा प्रबंध कर रहा है किसी ने भी नशे से सबंधित जानकारी या इलाज करवाना है तो वो हमारे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नम्बर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी

Read more

पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ – एडीसी

ऊना, 23 दिसम्बर – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की खरीद के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ अनुदानित ब्याज दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि योजना के आरंभ में जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को योजना से संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 158 ग्राम पंचायतों के प्रधानों

Read more

स्टांप ड्यूटी में दस गुना बढ़ोत्तरी करना गलत निर्णय: चेतन बरागटा

हिमाचल सरकार ने भूमि खरीद पर स्टांप ड्यूटी में संशोधन कर,स्टांप ड्यूटी को दस गुना बढ़ाकर प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने का कार्य किया है। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने कही,उन्होंने कहा जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है,इस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बिना सोच समझ के गलत निर्णय लिए है। गौरतलब है कि अब पुरुषों को 50 लाख पर छह प्रतिशत और इससे अधिक की खरीद पर आठ प्रतिशत स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा जनरल पावर आफ अटार्नी (जीपीए) शुल्क को 100 से 1000, 150 से 1500 और

Read more

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नोडल स्वास्थ्य अधिकारियों नियुक्ति

नाहन 23 दिसम्बर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत समूची चुनावी प्रक्रिया के दौरान निवारक उपायों के लिये जिला व निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर नोडल स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार जिला स्तर पर स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. निसार अहमद, 55-पच्छाद निवार्चन सभा क्षेत्र के लिये खण्ड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिये खण्ड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डॉ मनीषा अग्रवाल, 57-श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लिये खण्ड चिकित्सा अधिकारी स्नेराह डॉ. अतुल भारद्वाज, 58-पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के

Read more

सिरमौर जिला में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित देश में कोविड के मामलों पर चर्चा रहा मुख्य मुद्दा

नाहन 23 दिसम्बर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने वर्चुयल मीटिंग के माध्यम से जिला में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में सभी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल अफ़सर एवं बी.पी.एम. वर्चुअल माध्यम से जुड़े। देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा एवं मामलों से निपटने की तैयारी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा। इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने सभी को रैट टेस्टिंग बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए। साथ ही प्रत्याशित कोविड मामलों के लिये अस्पतालों में आइसोलेशन बेड तैयार रखने के भी निर्देश दिए। डॉ. अजय पाठक ने

Read more

किसानों, मजदूरों का सुन्नी बाँध हाइड्रो परियोजना में किसानों की तेरह व मजदूरों की दस मांगों को लेकर विशाल धरना

हिमाचल किसान सभा व सीटू के बैनर तले सैंकड़ों किसानों मजदूरों ने सुन्नी बाँध हाइड्रो परियोजना में किसानों की तेरह व मजदूरों की दस मांगों को लेकर विशाल धरना दिया। किसानों व मजदूरों ने सुबह से शाम तक रित्विक कम्पनी कार्यालय के बाहर डेरा जमाए रखा। आंदोलन नौकरी से गैर कानूनी तरीके से निकाले गए आठ मजदूरों की बहाली के उपरांत ही समाप्त हुआ। किसान सभा व सीटू ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों मजदूरों की मांगें शीघ्र पूर्ण न हुईं तो आंदोलन तेज होगा। रैली को राकेश सिंघा, विजेंद्र मेहरा, कुंदन लाल शर्मा, भीमी राम शर्मा, अमित कुमार,

Read more

23 को बड़ू और लालहड़ी, 26 को दुलेहड़ा और डुग्घा में दी जाएगी ईवीएम की जानकारी

हमीरपुर 22 दिसंबर। आम लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के लिए 30 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भी ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शित की जा रही है। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि प्रशिक्षित अभियंताओं की टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिन्न भिन्न स्थानों पर ईवीएम-वीवीपैट के बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 23 दिसंबर को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बडू और महिला मंडल भवन लालहड़ी, 26 दिसंबर को सामुदायिक

Read more

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 1 से 5 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन – एसके कालिया

ऊना, 22 दिसम्बर – सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर तक थी। परन्तु किन्ही कारणों से बहुत से भूतपूर्व सैनिक इसके लिए आवेदन तय समय में नहीं कर पाये थे। ऐसे में केन्द्रीय सैनिक बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इस योजना के लिए वेबसाईट को पुनः 1 जनवरी से 5 जनवरी तक खोला जाएगा ताकि छूटे हुए भूतपूर्व सैनिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए ऑनलाईन केन्द्रीय सैनिक बोर्ड

Read more

उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से ली राजस्व अदालत की बैठक

शिमला, 22 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारियों के साथ राजस्व अदालत की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आमजन के लिए राजस्व मामलों के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार पार्टेशन, इंतकाल के मामलों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है ताकि ग्रामीण लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने तहसीलदार, कानूनगों एवं पटवारी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि ग्रामीण लोगों के लंबित पड़े मामलों का निपटारा संभव हो सके।

Read more

शिमला विंटर कार्निवल में होंगे हिमाचल संस्कृति के दर्शन

शिमला 22 दिसम्बर – भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला प्रशासन शिमला, नगर निगम शिमला तथा पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान् में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक आयोजित किए जा रहे शिमला विंटर कार्निवल के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। यह जानकारी भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित ने देते हुए बताया कि 25 दिसम्बर को शिमला विंटर कार्निवल का आगाज क्लचरल परेड से होगा जिसमें एनजेडसीसी पटियाला तथा प्रदेश के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जिलों के लोक नृत्य, पारम्परिक लोक वाद्य यंत्रों तथा पारम्परिक ठोडा

Read more

सीएमओ ने कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर जारी की एडवाज़री

ऊना, 22 दिसम्बर – सीएमओ ऊना डॉ संजीव कुमार वर्मा ने कोरोना के नये वैरिएंट जेएन-1 के देश में आने से संभावित स्थिति को मद्देनजर रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि कि इन्फ्लुन्जा जैसी साँस की बीमारियों अर्थात खांसी, जुकाम, गले में दर्द, नाक का बहना, सिर और बुखार के मामले में व कोविड के लक्षण वाले सभी मरीजों को तुरन्त आरटी एंड पीसीआर जाँच करवानी चाहिए ताकि इससे होने वाली गंभीरता से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सीएमओ ने बताया कि प्रदेश में अभी तक इस तरह के

Read more

जिला में निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा मानक क्षमताओं का किया निरीक्षण

बिलासपुर 22 दिसम्बर,2023|उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के निर्देषानुसार जिला में विभिन्न सुरंगों के निर्णाण कार्यों में कर्मचारियों व श्रमिकों के उपयोग में लाए जा रहे पर्याप्त सुरक्षा मानकों की क्षमता के निरीक्षण के लिए गठित कमेटी द्वारा आज अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ0 निधि पटेल की अध्यक्षता में राश्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रेल निर्माणाधीन सुरंगों निरीक्षण किया गया। सुरंग सुरक्षा मानकों के लिए गठित कमेटी ने आज कैंची मोड़ स्थित भारतीय राश्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन एस्केप टनल रेल निर्माण के अन्तर्गत टी-11/पी2 थापना, टी-12/पी1 जाब्बल, टी-14/पी2 कल्लर, टी-15 नई सारली व टी-16 भराड़ी सुरंग का निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त

Read more

लोकसभा चुनाव के संचालनार्थ जिला शिकायत निवारण समिति गठित

नाहन 22 दिसम्बर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए लोक सभा निर्वाचन-2024 के संचालन के लिये जिला शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। व्यय अनुश्रवण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं एडीएम समिति के संयोजक होंगे जबकि परियोजना अधिकारी डीआरडीए और जिला कोष अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। आदेश में कहा गया है कि समिति पुलिस द्वारा प्रस्तुत जब्ती के मामलों में स्वतः संज्ञान लेगी। समिति संज्ञान लेगी कि क्या जब्ती पर कोई एफआईआर हुई है अािवा जब्ती के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है अथवा जब्ती किसी उम्मीदवार, राजनीतिक दल अथवा

Read more

स्वीप से संबंधित गतिविधियां आयोजित करें ईएलसी : एसडीएम

भोरंज 22 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत विभिन्न गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों (ईएलसी) के संयोजकांे के साथ एक बैठक की। इस अवसर पर एसडीएम ने सभी संयोजकों को अपने-अपने संस्थानों में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके नवयुवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप

Read more

डीसी ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश

नाहन 22 दिसम्बर। एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल नाहन में फरवरी माह के अंत तक एआरटी सेंटर स्थापित होने जा रहा है जहां एड्स के मरीजों का उपचार होगा और उन्हें निःशुल्क दवाईंया मिल सकेंगी। एड्स के मरीजों को दवा व उपचार के लिये दूसरे जिलों अथवा राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला में एचआईवी पॉजीटिव के लगभग 71 मामले हैं और इनकी जानकारी को गुप्त रखा

Read more