विनय कुमार ने बिरला स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया

नाहन 20 जनवरी। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश के अनाथ बच्चों की मदद के लिए क़ानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है।   विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।     उन्होने कहा कि प्रदेश के

Read more

गणतंत्र दिवस समारोह के बेहतरीन आयोजन के लिए मिलकर तैयारी करें सभी विभाग

शिमला 20 जनवरी – शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के बेहतरीन आयोजन के लिए सभी विभाग मिलकर तैयारी करें। यह निर्देश अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने आज यहाँ बचत भवन में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी को दूर-दूर से लोग और पर्यटक समारोह को देखने रिज मैदान आते हैं इसलिए परेड और झांकियां बेहतरीन होने चाहिए। उन्होंने विभागों को अपने विभाग की झांकियों को प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए ताकि झांकियों के माध्यम से

Read more

धुंध के चलते जिला के सभी प्राइमरी, मिडल व सकैंडरी स्कूलों के खुलने व बंद होने की समयसारणी तय

ऊना, 20 जनवरी- ऊना जिला में सभी सरकारी व निजी प्राइमरी, मिडल व सकैंडरी विद्यालयों का समय सुबह 10.00 से बाद दोपहर 3ः00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश

Read more

नाहन शहर में चरमराई बिजली व्यवस्था, सरकार ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का किया था वायदा

नाहन: सिरमौर जिला भाजपा की मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने नाहन शहर में चरमराती बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि नाहन शहर में आए दिन बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है सुबह-शाम कहीं घण्टों के कट लग रहे हैं जिससे सर्द मौसम के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की समस्या को लेकर ना तो स्थानीय प्रतिनिधि और ना ही बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी गंभीर है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सुक्खू सरकार ने वायदा किया था कि

Read more

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किन्नौर में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्पूर्ण देश व प्रदेश सहित किन्नौर जिला में 19 जनवरी से 24 जनवरी, 2024 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मैहता की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में बताया गया तथा बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मैहता ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की

Read more

भोरंज में गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 23 को

हमीरपुर 19 जनवरी। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवा भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों

Read more

भोरंज में कई शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर 19 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले वह कई विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन भी करंेगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह हैलीकॉप्टर के माध्यम से करीब 11ः15 बजे जाहू पहुंचेंगे और वहां औद्योगिक क्षेत्र और जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह करहा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वह सम्मू ताल में लगवाल्ती-बमसन पेयजल योजना, भुआणा नाला पुल और लोक निर्माण

Read more

विक्रमादित्य सिंह ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत तकलेच में सुनी जन समस्याएं

शिमला| 19 जनवरी| लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तकलेच में जन समस्याएं सुनी और उनका निवारण किया। इस दौरान 67 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से अधिकतर का उन्होंने मौके पर निपटारा किया और शेष के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का लक्ष्य वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का लेखा लेकर लोगों के बीच प्रस्तुत करना और लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा करना है। रामपुर विस क्षेत्र में हो

Read more

एडवेन्चर टूरीजम मेंले की गतिविधियां बिलासपुर में पर्यटन की नई सम्भावनाए-धर्माणी

बिलासपुर 19 जनवरी 2024- एडवेन्चर टूरीजम मेंला बिलासपुर नगर में साहसिक पर्यटन की सम्भावनाआंे को नया मुकाम प्रदान करेगा। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मन्त्री राजेश धर्माणी ने आज डमली पंचायत क्षेत्र में आयोजित साहसिक गतिविधियों का शुभारंम्भ करते हुए विचार  व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को यहां वर्ष भर चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि कुल्लू मनाली जाने वाले पर्यटक को हम इन गतिविधियों के माध्यम से आकर्षित करगें वही यूवाओें को रोजगार प्राप्त होगा तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने स्थानीय उत्पाद बेचने के लिए भी प्रयुक्त स्थान  भी मिलेगा। क्षेत्र में वर्ष भर

Read more

सुजानपुर में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का शुभारंभ

सुजानपुर 19 जनवरी। बेटियां मानवता की अमूल्य धरोहर हैं। सभ्य समाज की इस सांझी विरासत को सहेजना, उसे विकास के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करना तथा लैंगिक भेदभाव रहित विकासोन्मुखी सामाजिक व्यवहार परिवर्तन की नींव रखना प्रत्येक सभ्य नागरिक का नैतिक दायित्व है। सुजानपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने यह आह्वान किया। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक गतिविधियों की शुरुआत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना के प्रति नागरिक प्रतिबद्धता की शपथ से शुरू की गई। सुजानपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत घरों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम

Read more

23 जनवरी को कमलाड़ में आयोजित होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम

नाहन, 19 जनवरी। ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ के तहत 23 जनवरी को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और सम्बधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों आरम्भ कर दी हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए आज नाहन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यों और प्रबंधों पर विस्तृत

Read more

राम मंदिर का निर्माण नहीं है बल्कि सांस्कृतिक भारत का उदय : बिंदल

शिमला, डाॅ0 बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन भारत वर्ष के 1000 साल के सांस्कृतिक इतिहास का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन है जब 500 साल के संघर्ष के बाद हजारों-हजारों बलिदानों के बाद श्री राम जन्म स्थान पर श्री अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर का निर्माण व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि ये केवल राम मंदिर का निर्माण नहीं है बल्कि सांस्कृतिक भारत का उदय है। सैंकड़ों वर्षाें तक नरेन्द्र भाई मोदी के इस योगदान को देश स्मरण करेगा। 1947 में देश को राजनीतिक आजादी मिली

Read more

भारतीय रिजर्व बैंक ने एमएसएमई उद्यमियों के साथ की बैठक

ऊना, 19 जनवरी – भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के वित्तीय समावेशन और विकास विभाग (वि.स.वि.वि.) ने शुक्रवार को गगरेट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों हेतु टाउन हॉल में वित्तीय साक्षरता के प्रसार, एमएसएमई के त्वरित विकास को सुगम बनाने व एम.एस.एम.ई. से संबन्धित मुद्दों के समाधान के उद्देश्य सेएम.एस.एम.ई. उद्यमियों के लिए गगरेट में बैठक का आयोजन किया। बैठक मंे भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला के सहायक महाप्रबंधक आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि टाउन हॉल बैठक का उद्देश्य एम.एस.एम.ई. ग्राहकों को ऋण संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना एवं बैंकरों और उद्यमियों को एक साथ लाकर उनके

Read more

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली, हस्ताक्षर अभियान चलाया

हमीरपुर 19 जनवरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला हमीरपुर में 19 से 24 जनवरी तक कई गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान के पहले दिन शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करने और बेहतर शिक्षा को सक्षम करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ शपथ ग्रहण समारोह और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 19 जनवरी से 24 जनवरी तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में  प्रतिदिन

Read more

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने खंड स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश

बिझड़ी 19 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बिझड़ी खंड के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इसलिए, सभी अधिकारी विकासात्मक परियोजनाओं का खाका तैयार करें, ताकि इनके लिए नए बजट में धनराशि का प्रावधान करवाया जा सके। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा

Read more

केवी सलोह में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 19 जनवरी – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय सलोह में स्कूल इंटरवेंशन के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए नशा मुक्त अभियान के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय सलोह स्कूल में बच्चों और अध्यापकों के साथ नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से संवाद किया गया जिसमें अध्यापकों एवं बच्चों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा बच्चों ने इस संवाद में अपने-अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान बच्चों को लाइफ स्किल्स जैसे पीर प्रेशर, गो फूड ग्रो फूड

Read more

भैरा में स्कूल इंटरवेंशन के तहत बेसिक ड्रग एजुकेशन पर बच्चों को किया जागरूक

ऊना, 19 जनवरी – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शुक्रवार को अंब ब्लॉक के राजकीय उच्च विद्यालय भैरा में स्कूल इंटरवेंशन के तहत स्वस्थ खाएं स्वस्थ रहें तथा हाउ टू से नो और बेसिक ड्रग एजुकेशन पर सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान सेशन में 8वीं कक्षा के लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया जिसमें छात्रों के साथ पीर प्रेशर, गो फूड ग्रो फूड तथा ग्लो फूड और हेल्थी हैबिट्स बनाम अनहेल्दी हैबिट्स बारे बताया गया। नशा मुक्त ऊना अभियान की ओर से साहिल ने छात्रों को बताया कि यदि कोई रिस्क भरी परिस्थित हो तो कैसे खुद को

Read more

22 जनवरी को ईसपुर में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

ऊना, 19 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन ग्राम पंचायत ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठक भी आयोजित होगी। राघव शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर आम लोगांे की समस्याओं के निदान, लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ आम लोगांे तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा

Read more

25 जनवरी को डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित होगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

ऊना, 19 जनवरी – जिला में 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला, उपमंडल व बूथ स्तर पर किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय ऊना में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रहेगी, जिसका मूल उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण व इससे अधिक की आयु के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज़ करवाने के साथ निर्वाचनों में

Read more

रा.व.मा.पा. ददाहू की छात्राओं द्वारा माता पद्मावती कॉलेज में किया शैक्षणिक भ्रमण

माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्रों को हेल्थ केयर से जुड़ी विभिन्न जानकारियां सांझा की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की हेल्थ केयर की अध्यापिका रीना ठाकुर ने ने बताया कि इस दौरान 9 th से 12 th तक की हेल्थ केयर वोकेशनल की 69 छात्राओं को माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग में भ्रमण के लिए लाया गया है। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्य श्रीमती रिजी गीवर्गीस ने छात्रों को स्वास्थ्य से संबंधित शिक्षा के बारे में जागरूक किया। छात्रों

Read more