लोक नृत्य व पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता का अब 01 मार्च को होगा आयोजन, प्रतिभागी दल 26 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभाग द्वारा प्रति वर्ष सांस्कृतिक दलों तथा वादकों को प्रदेश में प्रदेश से बाहर सांस्कृतिक अवसरों, मेले-त्योहारों व विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु भेजा जाता है। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में दलों के चयन के लिए विभाग द्वारा हर वर्ष जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लोक नृत्य दल को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता व राज्य स्तरीय आयाजनों

Read more

खिलाड़ियों की फिटनेस हेतू इंडोर स्टेडियम में बनाया जाएगा आधुनिक जिम – जतिन लाल

ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इंदिरा खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान की लेवलिंग करवाई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस को बरकरार रखने के लिए स्टेडियम में इंडोर आधुनिक तकनीक युक्त जिम स्थापित किया जाएगा ताकि खिलाड़ी फिट रह सके। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को जिम से संबंधी पुराने समान को नकारा घोषित करके नीलाम करने के निर्देश दिए। जतिन लाल ने बास्केटवाल और बॉलीवाल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बास्केटवाल

Read more

गारंटी 100 रु प्रति लीटर दूध खरीद की, मंजूरी 6 रु बढ़ौतरी की : रणधीर

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अनेक वायदे जनता से किए थे और 10 गारंटियां भी जनता को दी थी और साथ ही कांग्रेस सरकार ने कहा था कि सत्ता में आते ही यह गारंटियां पुरी की जाएगी।  उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार वायदों को तो भूल गई है परन्तु गारंटियों को पूरा करने में

Read more

सशक्त महिला योजना के अन्तर्गत खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन

शिमला |13 फरवरी 2024| आज बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी व जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा सशक्त महिला योजना के अन्तर्गत नगर निगम सामुदायिक भवन समरहिल में खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य लक्ष्य 11 से 18 वर्ष की किशोरियों व 19 से 45 वर्ष की सभी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करके उन्हें संस्थागत समर्थन की सुविधा प्रदान करना है। इस मौके पर स्थानीय पार्षद वीरेन्द्र ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्नेह लता नेगी, जिला बाल संरक्षण इकाई से डाॅ सारना गर्ग संरक्षण अधिकारी, श्रीमती वंदना ठाकुर

Read more

मतदाता जागरूकता अभियान जन-जन तक पंहुचाने हेतू गठित होंगी स्वीप कमेटियां

ऊना, 13 फरवरी – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के साथ 02 विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये। पहले समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत निर्वाचन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, मतदाता जागरूकता अभियान जन-जन तक पंहुचाने हेतु पारस्परिक सहयोग करेंगे जिसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूहों, युवक मण्डलों, समुदाय आधारित संगठनों तथा महिला मण्डलों के सहयोग से स्वीप कमेटियों का गठन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त युवक मण्डलों तथा स्वयं सहायता समूहों की मासिक

Read more

भाखड़ा समेत अन्य परियोजनाओं के विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने के किए जाएंगे प्रयास: राजेश धर्माणी

बिलासपुर| 13 फरवरी 2024|जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में मंगलवार को सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति ने प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास तकनीकी शिक्षा ,व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी के सम्मान नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर वासियों का अभिनंदन स्वीकारते हुए राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल सरकार माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भाखड़ा बांध और प्रदेश के अन्य परियोजनाओं से विस्थापित लोगों की सभी समस्याओं को सुलझाने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के मुद्दे कानूनी पहलू और भावनात्मक पहलू से जुड़े होते हैं विस्थापितों

Read more

हिमकेयर कार्ड जल्द करवायें रिन्यू -डा. अजय पाठक

नाहन, 13 फरवरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने मुख्य मन्त्री हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत सभी कार्ड धारकों से अपने-अपने हिमकेयर कार्ड रिन्यू करने ही अपील की है। उन्होंने कहा कि जिनके हिमकेयर कार्ड रिन्यू होने हैं उन सभी कार्ड धारकों को हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी की तरफ से उनके पंजीकृत मोबाइल पर कार्ड को रिन्यू करवाने के लिए एस.एम.एस. के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता के दौरान हिमकेयर कार्ड रिन्यू नहीं हो पायेंगे। डा. अजय पाठक ने

Read more

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किया एक और बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने एक और बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। कतर में भारत के पूर्व नौसैनिक जिनको फांसी की सजा सुनाई जा चुकी थी, नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप से 8 में से 7 अधिकारी सकुशल भारत पहुंच गए हैं और भारत इसको एक अलग दृष्टि से देख रहा है, आनंदमयी दृष्टि से देख रहा है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भारत आज उस स्थिति पर पहुंचा है जिस स्थिति पर कभी यूनाईटिड स्टेट को देखा जाता था। उनके देश का कोई

Read more

माननीय लेडी गवर्नर ने मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल, शिमला का दौरा

माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) श्रीमती जानकी शुक्ल द्वारा 13 फ़रवरी 2024 को मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल, शिमला का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्याओं द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को गर्म जुराबें व् स्वच्छता किट वितरित की गई। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस श्री संजीव कुमार ने दी। उन्होने कहा कि “अस्पताल कल्याण अनुभाग” राज्य रेडक्रॉस का एक अंग है। अस्पतालों व् आश्रमों में रोगियों के उपचार, बच्चों के कल्याण सम्बन्धी सेवाएं, वस्त्र, दवाईयों व् अन्य प्रकार

Read more

उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं ने 28 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो नहीं मिलेगी गैस

हमीरपुर 13 फरवरी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। इस तिथि तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रसोई गैस उपभोक्ताओं को अगले महीने से सिलेंडर नहीं मिलेगा और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है। हमीरपुर के भोटा चौक स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव ढडवाल ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 28 फरवरी तक इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड की

Read more

राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – उपायुक्त

ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। उन्होंने समस्त राशन कार्ड उपभोक्ताओं से 29 फरवरी, 2024 तक ईकेवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी अभी तक नहीं करवाई है वह शीघ्र

Read more

अनाधिकृत पौधों को मौके पर ही जला कर जिला के बागवानों को नुकसान से बचाया गया

उपनिदेशक उद्यान विभाग जिला किन्नौर भूपेंद्र सिंह ने आज यहां बताया कि उद्यान विभाग व पुलिस विभाग किन्नौर की संयुक्त जांच दल ने जिला के चोरा बैरियर पर जब्त किए गए फलदार पौधों का निरीक्षण किया। यह पौधे जिला कुल्लू से बिना आवश्यक दस्तावेजों के जिला किन्नौर लाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन पौधों की जांच करने के उपरान्त पाया गया कि यह 1342 सेब के पौधे हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला रजिस्ट्रीकरण एवं विनियमन अधिनियम-2015 एवं नियम-2020 के अंतर्गत अनाधिकृत थे। इन पौधों को मौके पर ही जला कर नष्ट कर दिया गया ताकि ये अनाधिकृत पौधे जिला किन्नौर के

Read more

ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक आयोजित

ऊना, 13 फरवरी – जिला मुख्यालय ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला ऊना में विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा मोबाइल टावर स्थापित करने तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जाने के संबंध में किए गए आवेदनों की स्वीकृति के विलंब वारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने राइट ऑफ वे पॉलिसी 2021 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में साडा की बैठक का आयोजन

शिमला, 13 फरवरीः उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने साडा के कार्य क्षेत्र एवं विभिन्न नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि साडा के अंतर्गत जिला में शोघी (आमोद), कुफरी, घनाहट्टी एवं दुर्गापुर तक का क्षेत्र आता है । बैठक में साडा के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यों में उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय

Read more

विधायक चैतन्य शर्मा ने उपायुक्त का जिला कार्यभार संभालने पर किया स्वागत

ऊना, 13 फरवरी – गगरेट विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल को जिला ऊना का पदभार संभालने पर स्वागत कर जय माता भद्रकाली की फोटो, शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। बैठक में जिला के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जिला विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए उपायुक्त की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि गगरेट को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता

Read more

दिव्यांगजनों के लिए 18 से 20 फरवरी तक होगा आंकलन शिविरों का आयोजन

शिमला |13 फरवरी| जिला प्रशासन शिमला द्वारा दिव्यांगजनांे को सहायक उपकरण/सामग्री वितरण के लिए 18 फरवरी से 20 फरवरी, 2024 तक विभिन्न स्थानों पर आंकलन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी शिमला केवल राम चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक उपकरण मैज़र्स एसजेवीएन फाउंडेशन द्वारा सीएसआर प्रोग्राम के अंतर्गत मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे, जिनकी आपूर्ति भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सहायक उत्पादन केन्द्र (एलिम्को) मोहाली पंजाब (भारत सरकार का उपक्रम), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत कार्य कर रहा है, द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को नागरिक

Read more

13 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

शिमला| 13 फरवरी|‘ ‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत शिमला शहर के वार्ड नम्बर 24 स्थान हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, विकास खण्ड ननखड़ी के ग्राम पंचायत थाना ननखड़ी के स्थान खलटुधार, विकास खण्ड रामपुर के ग्राम पंचायत शाहधार के ग्राम रंगोरी वार्ड नम्बर 7 व ग्राम पंचायत शिंगला के ग्राम उमरी वार्ड नम्बर 8, नगर परिषद रामपुर बुशैहर के वार्ड नं0 1 कल्याणपुर, नगर पंचायत चिड़गांव के वार्ड नम्बर 7 खिड़की नाला, विकास खण्ड चैपाल के ग्राम पंचायत जावग-छमरोग के स्थान नावणी, विकास खण्ड रोहडू के ग्राम पंचायत टिक्कर के ग्राम देवरीघाट, विकास खण्ड जुब्बल के ग्राम पंचायत मन्ढोल के ग्राम

Read more

जतिन्द्र सिंह ने स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को भी दिया रोजगार

ऊना – ऊना जिला के रहने वाले जतिन्द्र सिंह ने जमा दो की पढ़ाई करने के बाद मिठाई की डिब्बे बनाने का कार्य शुरू किया। मिठाई के डिब्बे बनाने के दौरान उनके मन में कुछ नया करने की सोच पैदा हुई और उन्होंने पर्यावरण मित्र कैरी बैग बनाने का मन बनाया ताकि खुद का रोजगार शुरू कर अन्य बेरोजगारों युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। जतिन्द्र सिंह ने बताया कि जैसे ही सरकार ने पोलीथीन बंद करने का निर्णय लिया था, 2018 में जतिन्द्र सिंह ने कैरी बैग बनाने की शुरूआत की ताकि लोगों की समस्या का समाधान

Read more

14वी बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने नवें दिन बेचड का बाग में किया जागरूकता कार्यक्रम

नाहन 13 फरवरी। जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमेलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज नवें दिन नाहन उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बेचड का बाग में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय, स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं आम जनता सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बेचड का बाग के समस्त छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से

Read more

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक होगा पंजीकरण

नाहन, 12 फरवरी। भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर,  शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक किया जा सकेगा यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने दी। उन्होने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है । अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की भर्ती संबंधी पात्रता व शर्ते भी www.joinindianarmy.nic.in  वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक हैं जिन्हें उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के

Read more