आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किए जाएंगे वालंटियर्स: अमरजीत सिंह
हमीरपुर 19 फरवरी। किसी भी तरह की आपदा से निपटने हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वालंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार की जाएगी और इन वालंटियर्स को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आने वाले तीन वर्षों के दौरान प्रत्येक पंचायत में कम से कम 10-20 स्वयंसेवी प्रशिक्षित किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में इनकी सेवाएं ली जा सकें। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर के वालंटियर्स को प्रशिक्षित करने के लिए जिला के
Read more