सभी सैक्टर आफिसर अपने-अपने मतदान केन्द्रों का समय पर निरीक्षण करें-सुमित खिमटा
नाहन, 27 फरवरी। लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज मंगलवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हेतु निर्धारित दिशा निर्देश पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सभी सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन के दृष्टिगत सभी सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट अपने दायित्व का निर्वहन गंभीरतपूवर्क करें। उन्होंने कहा कि पोलिंग
Read more