भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हवलदार सिक्योरिटी के 5 पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौका, 13 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हमीरपुर 01 मार्च। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की पंचकूला इकाई में हवलदार सिक्योरिटी के 5 पदों के लिए 13 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि ये सभी पद केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। 5 पदों में से एक पद ओबीसी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित होगा। आवेदक ने भारतीय सेनाओं में कम से कम 15 वर्ष अपनी सेवाएं दी हों तथा उसकी आयु 43 वर्ष से अधिक न हो। ओबीसी उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 3 वर्ष तक की

Read more

सिपला कंपनी में 39 पदों के लिए साक्षात्कार 5 मार्च को, जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे साक्षात्कार

हमीरपुर 01 मार्च। प्रसिद्ध दवा कंपनी सिपला के बद्दी के प्लांट में विभिन्न श्रेणियों के 12 पद और अप्रेंटिस के 27 पदों सहित कुल 39 भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 5 मार्च को सुबह साढे 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि डिप्टी मैनेजर के लिए एक पद के लिए 23 से 37 वर्ष तक के बीफार्मेसी तथा कम से कम 8 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवार को सालाना साढे 7 लाख से साढे 10 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा। असिस्टेंट मैनेजर

Read more

उपायुक्त ने ली सड़क सुरक्षा पर बैठक

शिमला, मार्च 01 – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा अभियान के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिवहन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा के तहत प्रचार-प्रसार, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, यातायात नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरे, संवेदनशील ब्लैक स्पॉट पर गहनता से विचार विमर्श करें तथा इस दिशा में निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि बहुमूल्य जनों को बचाया जा सके। उन्होंने जिला में पंचायत एवं खंड स्तर पर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता शिविर लगाने पर बल दिया ताकि हर वर्ग को सड़क सुरक्षा पर जानकारी

Read more

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र में किए 07 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

शिमला 01 मार्च – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये। रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील की गरावग पंचायत में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली निहारी कुड़ी मौहली सड़क स्तर उन्नति व उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया तथा 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौणी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। विद्यालय मे आयोजित एक समारोह में शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण

Read more

17 से 28 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – उपायुक्त

ऊना, 1 मार्च – उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 27 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में मैड़ी में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अम्ब को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना को मेला पुलिस अधिकारी

Read more

कांग्रेस की अन्तर्कलह हिमाचल की राजनैतिक अस्थिरता का कारण : महेंद्र धर्मानी

शिमला : हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता जो आज बनी है उसके लिये पूरी तरह से सुखु सरकार व कांग्रेस पार्टी को दोषी व जिम्मेवार मानती है।प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने कहा कि कांग्रेस की अन्तर्कलह, विधायकों की  नाराजगी, मन्त्री द्वारा पीड़ा व दर्द बताना, मंडी के बल्ह के पूर्व विधायक,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष द्वारा  सरकार का विरोध, दर्शाता कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से यहीं आभास होता है कि कांग्रेस में आपकी लड़ाई चरम पर है उनके कारण यह राजनीतिक स्थिति आज प्रदेश में बनी है। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के समय सुखु सरकार के एक

Read more

संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार और शोषण करने वाले शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में नहीं, बल्कि मेहमान नवाजी में : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज शिमला सीटीओ में एक धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी द्वारा संदेशखाली में महिलाओं का यौन शोषण के आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद उसे वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ शाहजहां शेख जिस अकड़ के साथ पेश आ रहा है, उससे अंदाजा लगता है कि जेल के अंदर वह किस ठाठ के साथ रहेगा। साथ ही, उन्होंने हाल ही कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद द्वारा पाकिस्तान के बारे में विवादित बयान देने पर अन्य कांग्रेसी नेताओं

Read more

15 मार्च तक बंद रहेगी खोडपा-ब्याड़ सड़क

हमीरपुर 29 फरवरी। बड़सर उपमंडल में खोडपा-ब्याड़ सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 मार्च तक बंद किया जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि खोडपा-ब्याड़ सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक मार्च से 15 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक सलौणी-जोल-ब्याड़ सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील

Read more

निजी स्कूलों की मान्यता के नवीनीकरण के लिए आवेदन अब 15 तक

हमीरपुर 29 फरवरी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 हिमाचल प्रदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार जिला हमीरपुर के सभी निजी पाठशालाओं के सत्र 2024-25 के लिए मान्यता के नवीनीकरण और 2024-29 के लिए मान्यता हेतु आवेदन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 29 फरवरी से बढ़ाकर अब 15 मार्च कर दिया गया है। उपनिदेशक ने बताया कि मान्यता के नवीनीकरण हेतु वेबसाइट एमर्जिंगहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन emerginghimachal.hp.gov.in  पर लॉग

Read more

आयुर्वेदिक फार्मेसी आफिसर की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर 29 फरवरी। आयुष विभाग में आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर के 5 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के विभिन्न वर्गों से बैचवाइज भर्ती के तहत भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक पद सामान्य वर्ग भूतपूर्व सैनिक आश्रित, 2 पद एससी भूतपूर्व सैनिक आश्रित, एक पद एसटी भूतपूर्व सैनिक आश्रित और एक पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिक आश्रित से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास तथा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का डिप्लोमा या डिग्रीधारक होना चाहिए। जिला

Read more

जिला शिमला में 3 मार्च को 61194 शिशुओं को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

शिमला, 29 फरवरी | अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहाँ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और इस दिशा में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला में 03 मार्च, 2024 को पांच वर्ष तक के सभी शिशुओं को स्वास्थ्य केंद्रों, बूथों एवं मोबाइल टीमों द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला में 643 बूथों, 22 ट्रांजिट एवं 16 मोबाइल टीमों के माध्यम से 61194 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जाएँगी। अभिषेक वर्मा ने

Read more

जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है कांग्रेस: बिंदल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए हैं और उनका निर्वाचन हिमाचल प्रदेश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। हर्ष महाजन राज्यसभा सांसद चुने जाने पर उनको बधाई देने के साथ-साथ बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना मोरल ग्राउंड सत्ता में रहने का खो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि वर्तमान में

Read more

बेसहारा बच्चों का सबसे बड़ा सहारा बन रही है मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

सुजानपुर 29 फरवरी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर की ओर से वीरवार को ग्राम पंचायत रंगड़ में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत एक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना प्रदेश में निराश्रित एवं बेसहारा बच्चों और युवाओं का मजबूत सहारा बन रही है। यह योजना ऐसे बच्चों एवं युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का उचित, सम्मानजनक और न्यायसंगत अवसर प्रदान कर रही है। सीडीपीओ ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के

Read more

ओपटेक आईटीआई में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 26 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक सम्पूर्ण भारत में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका इस वर्ष का विषय है “करो सही शुरुआत बनो वित्तीय स्मार्ट”। इस कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29  फरवरी 2024 को ओपटेक आईटीआई, टकराला मोड़ में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर, भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय से एलडीओ आशीष सांगड़ा, अग्रणी जिला बैंक के मुख्य प्रबन्धक गुरचरण भट्टी , प्रबंधक निदेशक सुशील शर्मा, धर्मपाल धीमान वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता, ऊना , कार्यक्रम संयोजक आकाश भारद्वाज साथ साथ 80 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग

Read more

विज्ञानं दिवस पर विज्ञानं व् गणित प्रदर्शनी का आयोजन

दिनांक 28 फरवरी जिसे पूरे भारत वर्ष में विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है, के पावन अवसर पर पी. एम. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, ऊना (हि. प्र.) में धूमधाम से मनाया गयाI विज्ञानं दिवस पर विद्यालय के 261 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं 58 छात्र-छात्राओं ने गणित के विभिन्न कॉन्सेप्ट्स पर मॉडल्स तैयार कर प्रदर्शित किएI विज्ञानं दिवस पर आयोजित विज्ञान सर्कल्स को अन्य भागों में बांटा गया जिसमें जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के तहत 110 मॉडल्स प्रस्तुत किये गए वहीँ गणित के 20 ओरीगेमी, क्ले माडलिंग, पोस्टर्स एवं मॉडल्स प्रस्तुत किये गए I विज्ञान

Read more

आईटीआई और बागवानी महाविद्यालय में दी वित्तीय जानकारी

हमीरपुर 29 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत वीरवार को आईटीआई हमीरपुर और औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए। इन शिविरों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के प्रबंधक भरत राज आनंद ने विद्यार्थियों को बैंकों की ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, लेन-देन की प्रक्रियाओं और डिजिटल बैंकिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक 26 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक देश भर में  वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है और इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों को

Read more

गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य हेतू निविदाएं 6 मार्च तक आमंत्रित

ऊना, 29 फरवरी – जिला नियत्रंक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं खरीद केन्द्रों से जिला के विभिन्न स्थानों तक गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य के लिए 6 मार्च तक ऑनलाईन निविदाएं आमंत्रित की गई है। उन्हांेने बताया कि निविदाएं 5 मार्च सायं 5 बजे तक ऑनलाईन पॉर्टल http://hptender.gov.in पर अपलोड हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 6 मार्च को प्रातः 11 बजे अतिरिक्त उपायुकत या उनके द्वारा प्राधिकृति अधिकारी तथा गठित समिति के समक्ष खोली जाएंगी।

Read more

सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं देशराज और दिलेराम के घर, अब बिल की कोई चिंता नहीं, सरप्लस बिजली लेगा बिजली बोर्ड

हमीरपुर 29 फरवरी। हिमाचल प्रदेश को अगले दो वर्षों में हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाकर अब आम लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। 80 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के बाद ये लोग अपने घर में ही बिजली पैदा कर रहे हैं। हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बरोहा में भी इसकी एक झलक देखने को मिल रही है। गांववासी देशराज और दिले राम शर्मा

Read more

छात्रसंघ द्वारा वार्षिक कार्यक्रम “सबरंग” का आयोजन

आज दिनांक 28 फरवरी, 2024 को डॉ यशवन्त सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्‌यालय नाहन के छात्रसंघ द्वारा वार्षिक कार्यक्रम “सबरंग” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ नीलकांत ने बताया कि इस कार्यक्रम के का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलन से किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके पश्चात् प्रीति ने भजन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विक्रम का राग जौनपुरी शास्त्रीय संगीत से समां बांधा। आदर्श ने फ्री स्टाइल पॉपिंग से सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में अलग- अलग प्रस्तुतियां देखने को मिली जैसे – हरियाणवी और

Read more

नाहन में साइंस दिवस के उपलक्ष में छात्रों द्वारा विज्ञान मेले का आयोजन

आज दिनांक 28 फरवरी को राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) नाहन में साइंस दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के छात्रों द्वारा विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं विज्ञान से संबंधित माॅडल बनाये। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक भी काफी संख्या में मौजूद रहे एवं उनकी बड़ी सराहना की। श्रीमती वीना सोहेल (साइंस अध्यापिका) का इस मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने इस मेले का अवलोकन करने हुए बच्चों की प्रसंसा की एवं उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षा संवाद का भी

Read more