5 करोड़ 64 हजार रुपये के अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान:डाॅ. धनी राम शांडिल

शिमला, 05 मार्च| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5 करोड़ 64 हजार रुपये का अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है ताकि आमजन को इन सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने दंत चिकित्सा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया तथा मरीजों

Read more

जुब्बल-नावर-कोटखाई विस.क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध:शिक्षा मंत्री

शिमला, 05 मार्च| शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने प्रवास के दूसरे दिन कोटखाई क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जनकल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किये। रोहित ठाकुर ने 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत गुम्मा के अंतर्गत हुल्ली, कुफ्फर, कनलोग एवं साथ लगते क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल योजना और गुम्मा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्तरोन्नत किये गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने गुम्मा स्थित प्रगतिनगर में 44 लाख 18 हजार रुपये की

Read more

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन सभी टीमों को नियमों से करवाया अवगत

शिमला, 05 मार्च| शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में आयोजित हो रहे एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया  गया। आज प्रतियोगिता के संदर्भ में सभी टीम कप्तानों के साथ बैठक का आयोजन कर आपस में समन्वय स्थापित किया गया। इस अवसर पर एशियन राफ्टिंग फेडरेशन के तकनीकी कमीशन निदेशक मसीमो एवं रेस निदेशक हादी गाजी असगर द्वारा सभी टीम के कप्तानों एवं कोचों को नियमों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी उपलब्ध की गई। इसी दौरान आज रेस कोर्स की भी स्थापना की गई तथा यह दिन अधिकतर टीम के सदस्यों का

Read more

आईटीआई में अल्प अवधि के निशुल्क कोर्सों के लिए आवेदन 18 तक

हमीरपुर 05 मार्च। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम आईटीआई हमीरपुर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4.0 के तहत अल्प अवधि के 5 और निशुल्क कोर्स आरंभ करने जा रही है। इन कोर्सों के लिए 18 मार्च तक आईटीआई हमीरपुर में पंजीकरण करवाया जा सकता है। आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि इन कोर्सों के लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इन पांच कोर्सों में से तीन कोर्स सिलाई-कढ़ाई से संबंधित हैं, जबकि एक कोर्स इलेक्ट्राॅनिक्स (सोलर एलईडी टैक्निशियन) और एक कोर्स आईटी-डाटा एंट्री आॅपरेटर

Read more

सांसद सुरेश कश्यप ने किए 15000 करोड़ से अधिक के काम, कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह : नंदा

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस पर्वक्ता का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल दुष्प्रचार में ही विश्वास रखती है और बिना जानकारी बयान बाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि शायद उनको दिखता नहीं है पर भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप ने 15000 करोड रुपए से अधिक के कार्य अपने संसदीय क्षेत्र में करवाए हैं अगर हम इसको गिनने लग जाए तो बहुत बड़ी सूची है पर लगता है कि समय आ गया है कि हमें कुछ उदाहरण उनके समक्ष रखने पड़ेंगे। उन्होंने कहा की आईआईएम धौलाकुआं जिला सिरमौर स्वीकृत राशि 309 करोड़, मेडिकल कॉलेज

Read more

आईटीआई में आयोजित हुए रोजगार मेले में 28 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

ऊना, 5 मार्च – आईटीआई ऊना में मंगलवार 5 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मैसर्ज़ टाटा मोटर्स लिमिटेड सनंद जीआईडीसी अहमदाबाद, मैसर्ज़ टीवीएस मोटर्स लिमिटेड नालागढ़, मैसर्ज़ जीएमपी प्राईवेट लिमिटेड मोहाली, मैसर्ज जीएसके इंटर नेशनल प्राईवेट लिमिटेड झाड़माज़री बद्दी व मैसर्ज़ लिव गार्ड लिमिटेड मुबारिकपुर ने कैम्पस ड्राइव में हिस्सा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ई अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में भिन्न-भिन्न आईटीआई के 46 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिसमें 28 प्रशिक्षुओं का चयन कम्पनियों द्वारा नियमित व एनएपीएस के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि कम्पनियों

Read more

हमीरपुर में बस स्टैंड के शिलान्यास के साथ करोड़ों के उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर 05 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को हमीरपुर में करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके तथा उसके बाद शिलान्यास एवं जनसभा स्थल का निरीक्षण करके सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और पक्का भरो बाईपास चैक के पास बस स्टैंड का शिलान्यास करेंगे। यहीं पर ही वह लोक निर्माण विभाग और पशु पालन विभाग की आवासीय कालोनियों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री वन स्टाॅप सेंटर भवन रकड़ियाल, जिला कल्याण अधिकारी

Read more

जीवन में खेल भावना सर्वोपरि-हर्ष वर्धन चौहान

नाहन, 5 मार्च । उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि जीवन में खेल भावना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत अधिक मायने नहीं रखती है बल्कि खेल गतिविधियों में भाग लेना मायने रखता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए। उद्योग मंत्री आज मंगलवार को नाहन के ऐतिहासिक चौगान में डायनेमिक युवा मंडल द्वारा आयोजित चौथे सिरमौर क्रिकेट कप-2024 के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित खिलाडियों को सम्बोधित कर रहे थे। हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि इस

Read more

पीजी कॉलेज नाहन में इतिहास विभाग के द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

डॉ. वाई एस परमार राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय नाहन में इतिहास विभाग के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इतिहास विभागाध्यक्ष बी आर ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज, उपप्राचार्या डॉ उत्तमा पांडे व सहायक आचार्य इतिहास डॉ पंकज चांडक द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा की गई। तत्पश्चात सत्र 2023-24 में इतिहास विभाग के द्वारा आयोजित की गए विभिन्न गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। इस समारोह के दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें टीम सिंधु की रवीना, संजना व तनुजा प्रथम रहीं। वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं के विजेताओं जैसे इतिहास

Read more

लेख राम एंड कम्पनी, सोलन ने सिरमौर जिला की 6 शराब इकाईयां 78.41 करोड़ में की अपने नाम

नाहन 05 मार्च। जिला मुख्यालय नाहन के डीआरडीए हॉल में आज सिरमौर की 6 शराब इकाईयों की नीलामी 78 करोड़ 41 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 5 बजे तक चली। जिनमें नाहन-कालाअंब, ददाहू-राजगढ, खजूरना-बहराल, नैना टिक्कर-जमटा, बद्रीनगर-शिलाई व पुरूवाला-गोविन्दगढ इकाईयां लेख राम एंड कम्पनी, सोलन के पक्ष में गई। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा की देख-रेख में यह नीलामी की गई। छः यूनिट का आरक्षित मूल्य 78 करोड़ 40 लाख 30 हजार 4 सौ 58 रुपये निर्धारित किया गया था। अतिरिक्त उपायुक्त कर एवं आबकारी साउथ जोन विवेक कुमार, उपायुक्त राज्य कर एवं

Read more

गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा दशमेश रोटी बैंक :- विनय कुमार

नाहन : – जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब में आज दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से 58 जरूरतमंद निर्धन गरीब परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरण किया गया है। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए इस सामाजिक कार्य का हिस्सा बनकर गुरुद्वारा परिसर में शीश नवाया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दशमेश रोटी बैंक गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन समाज सेवा में कार्य कर रहा है आज जो लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है घर में

Read more

पूर्व मुख्यमंत्री YS परमार की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़’ का यूथ विंग 04 मार्च से लेकर 07 मार्च 2024 तक चंडीगढ़ में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहा है। जिसमें ट्राई सिटी के कॉलेज एवं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की काफी सारी टीमें क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट हिमाचल प्रदेश के निर्माता स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार की याद में मनाया जा रहा है, जिनकी बदौलत आज हिमाचल प्रदेश विश्व में एक अलग पहचान रखता है। यूथ विंग के अध्यक्ष किरणेश चौहान एवं उनकी समस्त टीम के साथ सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष फकीरचंद चौहान एवं महामंत्री जतिन तोमर एवं एडवोकेट दिनेश चौहान

Read more

मोदी सरकार के कार्यकाल में एंटी नारकोटिक्स एजेंसियों ने 12,000 करोड़ रुपये की 12 लाख किलोग्राम ड्रग्स की नष्ट : शाह

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज ड्रग्स के खतरे से निपटने में मोदी सरकार की सफलता के बारे में तीन वीडियो जारी किए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट और वीडियो की एक श्रृंखला जारी की। अपने एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि नार्को-ट्रेड के प्रति मोदी सरकार की कठोर अप्रोच के प्रभावी परिणाम सामने आए हैं और इसके कारण गिरफ्तारियों की संख्या और ज़ब्त की जाने वाली ड्रग्स की मात्रा में वृद्धि हुई है। एक अन्य पोस्ट में केंद्रीय

Read more

मुख्यमंत्री 04 मार्च को रिज से करेंगे एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का शुभारम्भ

शिमला 03 मार्च | मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 04 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान से एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का शुभारम्भ करेंगे। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन पनदोआ में सतलुज नदी पर 04 से 09 मार्च 2024 तक किया जा रहा है जिसमें लगभग 20 टीम के 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन शिमला के सहयोग से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में सुरक्षा और बचाव प्रोटोकॉल का

Read more

शिक्षा मंत्री 04 और 05 मार्च को जुब्बल क्षेत्र के प्रवास पर

शिमला 03 मार्च – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 04 और 05 मार्च 2024 को जुब्बल क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 04 मार्च को धार में पशु औषधालय का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात, दोची में ग्राम पंचायत मंढोल, कथासु, कोट-काइना, बराल और धार के विभिन्न क्षेत्रों में शेष बचे घरों के लिए दोची से कोट-काइना (स्टेज-2) उठाऊ जल आपूर्ति परियोजना का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात रोहित ठाकुर जुब्बल में जल शक्ति विभाग के जल

Read more

मुख्यमंत्री मानते है जी गुटबाजी है, रेवड़ियां बांट गुटबाजी को बांधने का प्रयास : संदीपनी

शिमला , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप ने भारद्वाज ने कहा की मुख्यमंत्री का यह बयान कि 80 फीसदी कांग्रेस एक साथ है और बाकी 20 फीसदी में भी कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर हमसे नाराज हैं, साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी और सरकार में गुटबाजी है। साथ ही बार-बार अपने विधायकों को काला नाग खेना अशोभनीय है। बात केवल गुटबाजी की नहीं है पर इस पूरे प्रकरण में जनता पीड़ित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और कैबिनेट रैंक को रेवड़ियों की तरह बांट रही है, कांग्रेस के दो विधायकों नंदलाल

Read more

चुने हुए जन प्रतिनिधियों को काले नाग की संज्ञा देना अनुचित : डॉ राजीव बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू का वरिष्ठ नेताओं के प्रति काले नाग वाला जो बयान है वह बहुत ही  अशोभनीय है। उन्होने कहा की राजनीति के अंदर मतभेद हो सकते हैं और राजनीति में विभिन्न प्रकार के मनभेद भी हो सकते हैं परंतु जो लोग जनता के प्रतिनिधि के नाते चुनकर के आए और हजारों भाई बहनों की वोट लेकर आए, उनके प्रति हिमाचल प्रदेश के सर्वोच्च स्थान के ऊपर बैठा हुआ व्यक्ति सार्वजनिक इस प्रकार का बयान दे यह बहुत चिंताजनक है। उन्होंने कहा की

Read more

प्रदेश की जनता में प्रजातंत्र विरोधी भाजपा के प्रति भारी रोष- सोलंकी

नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी ने भाजपा को प्रजातंत्र विरोधी करार देते हुए देश के लिए बड़ा खतरा बताया है। तो वही बागी विधायकों को पार्टी के साथ की गई गद्दारी को लेकर सोलंकी ने कहा जो अपनी जननी के साथ धोखा कर सकते हैं वह आम जनता को क्या बख्शेंगे। सोलंकी ने कहा कि इन बागी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा आज उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता इन्हें गद्दार कह रही है। सोलंकी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार धन बल और एनफोर्समेंट एजेंसियों

Read more

राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड ने मनरेगा मज़दूरों की गैर कानूनी तौर पर रोकी है वित्तिय सहायता – भूपेंद्र

मुख्यमंत्री एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू की अध्यक्षता में शिमला में उनके कार्यालय में हिमाचल प्रदेश राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड की 44वीं बैठक आयोजित की गई।हालांकि ये बैठक 29 फ़रवरी को रखी गई थी लेकिन प्रदेश सरकार पर छाए संकट के कारण ये नहीं हो पाई और यह बैठक जल्दबाजी में केवल रस्मअदायगी के रूप में ही हुई और लंबित मुद्दों पर निर्णय नहीं हो सके। बोर्ड सदस्य व सँयुक्त ट्रेड यूनियन सँघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह, इंटक की हेमा तंवर, बीएमएस के प्रदीप कुमार, एटक के जगदीश भारद्धाज और टीयूसीसी से रविन्द्र कुमार

Read more

होली मेले में हो परंपराओं और भव्यता का समावेश: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 02 मार्च। जिले की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार 23 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव के लिए जिला एवं उपमंडल प्रशासन तथा उत्सव की आयोजन समिति ने सभी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को यहां हमीर भवन में जिला एवं उपमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के होली उत्सव की अपनी एक अलग पहचान है। इसके आयोजन में हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं

Read more