रिश्वत लेने और देने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतू उड़न दस्ते गठित
ऊना, 18 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त, रिश्वत देने और लेने वालों दोनों के विरूद्ध मामले दर्ज करने और ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतू उड़न दस्ते गठित कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी प्रकार की रिश्वत लेने से परहेज करे और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है या
Read more