थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 तक

हमीरपुर 20 मार्च। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11ः59 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम दिन अधिक भीड़ होने की स्थिति में उम्मीदवारों को दिक्कत हो सकती है। निदेशक ने बताया कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी

Read more

हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : योगी

शिमला, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को 1500 रु नहीं मिलेगा, यह सरकार केवल मात्र हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेताओं ने एक ब्लू फॉर्म भरवारा था और जो फॉर्म भरे गए थे उन महिलाओं को भी आज तक 1500 रु है नहीं मिले। वर्तमान समय में भी जो फार्म कांग्रेस सरकार भरवा रही है वह भी केवल मात्र एक छलावा है, 100% फॉर्म अमान्य करार होंगे क्योंकि परिवार में इन

Read more

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/बलात्कार, शिमला, अमित गंडयाल की अदालत ने आरोपी 25 साल की कठोर कारावास समेत 25,000 रुपये जुर्माने की सुनाई सजा

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/बलात्कार, शिमला, अमित गंडयाल की अदालत ने आरोपी दीपक बटालू को सरकार बनाम दीपक बटालू मामले में आईपीसी की धारा 376, AB of IPC और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर नंबर 43/21 में 25 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है व 2 लाख रूप्ये का मुआवजा भी जारी किया गया। मामले के संक्षिप्त तथ्यः- दिनांक 17.04.2021 को पीड़िता (जिसकी उम्र सात वर्ष थी) अपने घर के पास खेल रही थी दोषी (जोकि पीड़िता के पड़ोस में रहता था) ने पीड़िता को फोन देखने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके

Read more

हरोली में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

ऊना || 20 मार्च || लोकसभा चुनाव.2024 को लेकर व्यवस्थित मतदाताए शिक्षा और चुनावी भागीदारी ;स्वीपद्ध कार्यक्रम के तहत उपमंडल हरोली में मतदाता जागरूकता के मकसद से हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया है। एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने बुधवार को मिनी सचिवालय हरोली से अभियान का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों.कर्मचारियों समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता ने भाग लिया। इस अवसर पर दौरान एसडीएम राजीव ठाकुर ने सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को मतदान में भाग लेकर देश का जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने

Read more

गगरेट में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने के उद्देश्य से गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम अंबोटा के नाग नाथ मंदिर और मावा कोहलां गांव के अंबेदकर भवन में किए गए। बाल विकास विभाग और ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी पावर लिमिटेड तथा हैल्प एज इंडिया के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावों के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान की ताकत से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है। स्वस्थ तथा सशक्त

Read more

शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

20 मार्च || नई दिल्ली || केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा शक्ति पर दिए गए बयान के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सनातन की भक्ति शक्ति में है और देश की प्रत्येक माता और बहन हमारे लिए शक्ति स्वरुप है। कांग्रेस पार्टी शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है और ये ज़्यादा पुरानी बात नहीं है जब हिमाचल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में अपनी जीत को 95% हिंदुओं की हार के रूप में दिखाया था। अनुराग ठाकुर ने कहा, ” हम हिंदू बुराइयों

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

नाहन|| आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जैसा की योजनाओं को तैयार करने, क्षमता विकसित करने, दिशा निर्देशों में जोखिम में कमी को शामिल करने के लिए हित- धारकों हेतु सुरक्षित सीखने के माहौल का निर्माण सुनिश्चित करने की दृष्टि से स्कूल सुरक्षा नीति-2016 पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशा निर्देश तैयार किए हैं। इसी के संदर्भ में आज पी.एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, अग्निशमन सुरक्षा, तथा सुरक्षित स्कूल आपदा प्रबंधन योजना के निर्माण हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पी.एम श्री स्कूल जे. एन. वी., नाहन के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी

Read more

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हि.प्र. राज्य कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से मिला व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए घोषित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से मिलने वाली 1500 रुपये सम्मान राशि को लोकसभा चुनाव के दौरान बदस्तूर जारी रखने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल में पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय चौहान, डॉ कुलदीप सिंह तंवर, राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा, जगत राम, फालमा चौहान, जगमोहन ठाकुर, पार्टी नेता बालक राम, सोनिया सबरवाल, कपिल शर्मा, नवीन कुमार, अंकित दुबे व सुनील वशिष्ठ आदि शामिल रहे। इस विषय पर पार्टी

Read more

होली उत्सव बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 मार्च से अणु के इंडोर स्टेडियम में

हमीरपुर 19 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2024 की बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक अणु के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों के अंडर-17, अंडर-19, सीनियर पुरुष तथा डबल्स वर्ग और वैटरन वर्ग की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 21 मार्च को प्रातः 10 बजे से पहले अणु के इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता के समन्वयक के पास आयु प्रमाण पत्र सहित पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान

Read more

फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधान सभा चुनाव की तरह इस बार भी मातृशक्ति को ठगने का प्रयास कर रही है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी सम्मान निधि के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। यह फॉर्म भी विधान सभा में भरवाए फ़ॉर्म की तरह ही है। सरकार को पहले विधान सभा चुनाव में भरवाए गए फॉर्म का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के समय इसी तरह कांग्रेस के नेताओं ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए और पहली कैबिनेट में प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को यह सम्मान निधि देने

Read more

जिला के सभी महाविद्यालय में नारा लेखन एवं वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

शिमला 19 मार्च || उप-निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र युवाओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के तहत जिला के सभी महाविद्यालयों में नारा लेखन प्रतियोगिता एवं वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय बोली एवं हिन्दी भाषा में आयोजित की जा रही है, जिसकी थीम ‘मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र’ सुनिश्चित की गई है। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों

Read more

एनएचआरसी के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने किया बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण

हमीरपुर 19 मार्च। बाल अधिकारों और बुजुर्गों से संबंधित मामलों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में स्पेशल मॉनीटर के रूप में नियुक्त बालकृष्ण गोयल ने हमीरपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाल आश्रम के रिकॉर्ड की जांच की तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के कमरों, रसोई कक्ष, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, मनोरंजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आश्रम के संचालकों, जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों

Read more

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल – जतिन लाल

ऊना, 19 मार्च।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। उन्होंने संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही प्रतिनिधियों के प्रश्नों-शंकाओं का समाधान भी किया। सुविधा ऐप पर मिलेगी चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति उपायुक्त ने बताया कि चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी

Read more

सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

शिमला 19 मार्च|| लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर सावड़ा में आज उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान की अध्यक्षता में मतदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजीव सांख्यान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और लोकतंत्र में चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में सभी नागरिकों का विशेषकर युवाओं का यह कर्तव्य है कि वह मतदान में हिस्सा लेकर देश की चुनाव प्रणाली में अपना योगदान अवश्य दें। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव की तिथि निर्धारित हो चुकी है, जिसके तहत उन्होंने जुब्बल-नावर-कोटखाई की समस्त जनता से विधानसभा चुनाव की

Read more

लंबलू, गसोता, भीड़ा और अन्य गांवों में आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर 19 मार्च। विद्युत सब स्टेशन मट्टनसिद्ध में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के चलते 21, 22, 23 और 24 मार्च को गांव डुग्घा, दो सड़का, मोहीं, बल्ह ब्राह्मणी, कठल, जमली, तरोपका, बोहणी, लंबलू, बरोहा, भीड़ा, टिक्कर, गसोता, बल्यूट, दखयोड़ा, कोहली, धरोग, चमनेड, समराला और आस-पास के गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 5 बजे तक कुछ समय के लिए बाधित रह सकती है। विद्युत सब स्टेशन के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

इंडी गठबंधन ने शक्ति के विनाश का ऐलान किया है तो भाजपा का एलान शक्ति की उपासना का है : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि रविवार मुंबई में इंडी अलायंस की तरफ से एलान किया गया कि हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना है। अगर उन्होंने शक्ति के विनाश का ऐलान किया है तो भाजपा का एलान शक्ति की उपासना का है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई भी एजेंडा नहीं है, इसलिए उनके नेता बड़े बड़े झूठ बोलते हैं। उसके बाद झूठ को छुपाने के लिए भी नए झूठ बोलते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो अपने झूठ का ठीकरा दूसरों

Read more

ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड

हमीरपुर 19 मार्च। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) के पदों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा 30 मार्च को आयोजित की जाने वाली सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ये एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा पैटर्न से परिचित करवाने के लिए वेबसाइट पर एक मॉक लिंक भी अपलोड किया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि

Read more

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हैं 14,15,724 पंजीकृत मतदाता

हमीरपुर 18 मार्च। उपायुक्त एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों देहरा, जसवां-परागपुर, धर्मपुर, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, नादौन, चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना, कुटलैहड़, झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर और श्रीनैणा देवी जी में इस समय कुल 14,15,724 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 708153 पुरुष और 707556 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा सर्विस वोटर्स की संख्या 23,269 है, जिनमें 556 महिला सर्विस वोटर्स शामिल हैं। अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1784 है, जिनमें

Read more

उपायुक्त ने मैड़ी मेले में किए गए प्रबंधों व व्यवस्थााओं का लिया जायजा

ऊना, 18 मार्च – डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेला में सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न सैक्टरों का निरीक्षण किया तथा किए गए सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के लिए स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए और मेला क्षेत्र में बनाई गई अस्थाई पार्किंग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पड़ोसी राज्यों से मालवाहनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे टैम्पों, ट्रालो, ट्रक्टरों व ट्रकों

Read more

एक दिवसीय आपदा प्रबंधन संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने आज यहां कल्पा खण्ड में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर में स्कूल सुरक्षा ऐप संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञों ने बताया कि स्कूल के बालक -बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग आपातकालीन स्थिति के लिए किया जा रहा है ताकि बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके और स्थानीय लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा सके व सजगता के माध्यम से नुकसान से बचा जा सके। आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञों नरेंद्र कायथ, कुलदीप सिंह, शबनम मेहता व अनुरक्षा ने प्रशिक्षण कार्यशाला में अपने

Read more