‘चांद कुल्लवी‘ के जन्मदिवस पर अकादमी ने मनाया राज्य स्तरीय साहित्यिक कार्यक्रम
हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा 3 अप्रैल, 2024 को गेयटी थिएटर,शिमला में लाल चंद प्रार्थी के जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कंवर, सचिव भाषा-संस्कृति, हि.प्र. सरकार उपस्थित रहे। इन्होंने प्रार्थी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अकादमी द्वारा प्रकाशित प्रार्थी जी का उर्दू गज़लों का संग्रह ‘बुजुदो अदम‘ पुस्तक के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण किया। कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक में वज़नदार शे‘र हैं जिनमें से उन्होंने चुनिंदा शे‘र
Read more