टौणीदेवी क्षेत्र के कुछ गांवों में 18 और 20 को बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर 16 मई। विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के अंतर्गत कुछ स्थानों पर 18 और 20 मई को विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों को बदलने के कार्य किए जाएंगे, जिस कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि 18 मई को झनिक्कर, बराड़ा, सपनेड़ा, पंजोत, टिक्करी, दरबयार, बगवाड़ा, समीरपुर, संगरोह, अवाहदेवी, बुहाणा, मतलाणा और साथ लगते गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 20 मई को दरकोटी, ठाणा दरोगण, कोट, कलंझड़ी, सराहकड़, कराड़ा, ढनवान, मोहीं, रोपा और साथ लगते गांवों में भी विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकें

ऊना, 16 मई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव को लेकर गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने ऊना में जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सभी से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और ऊना जिले के दो विधानसभा उपचुनावों के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित रहे। बता दें, सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच

Read more

मतदाता जागरुकता के लिए 18 को मुख्य सचिव करेंगे साइक्लोथॉन का शुभारंभ

हमीरपुर 16 मई। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इसी कड़ी में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय हमीरपुर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से 18 मई को साइक्लोथॉन और ‘फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के यूथ ऑरगेनाइजर विवेक वर्मा ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही साइक्लोथॉन का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव

Read more

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 18 को हमीरपुर में करेंगे चुनाव प्रबंधों की समीक्षा

हमीरपुर 16 मई। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 17-18 मई को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार प्रबोध सक्सेना 17 मई शाम को हमीरपुर पहुंचेंगे। 18 मई को सुबह 6 बजे वह मतदाता जागरुकता के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर से साइक्लोथॉन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे वह जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव से संबंधित आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करेंगे। बैठक के तुरंत बाद वह शिमला लौट जाएंगे।

Read more

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो चली है। मण्डी, हमीरपुर, शिमला और धर्मशाला में जो भाजपा के नामांकन के कार्यक्रम हुए उन्होनें कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ा दी है और उनकी बौखलाहट बाहर निकल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश आगे बढ़ रहा है वहीं हिमाचल प्रदेश भी तेज गति से आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक बार यदि नजर दौड़ाई जाए कीरतपुर से मनाली फोरलेन हाईवे पर तो 5-6 टनलो और गोविन्द

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक को चुनाव की तैयारियों से करवाया अवगत

हमीरपुर 16 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने वीरवार शाम को बिलासपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव से संबंधित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा की। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह और जिला के अन्य अधिकारियों

Read more

उच्च न्यायालय के मिड डे मील कर्मियों को बारह महीने का वेतन देने के निर्णय का सीटू जिला कमेटी सिरमौर ने किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा मिड डे मील कर्मियों को बारह महीने का वेतन देने के निर्णय का सीटू जिला कमेटी सिरमौर ने स्वागत किया है व इसे मध्याह्न भोजन कर्मियों के पन्द्रह साल के लंबे न्यायिक संघर्ष की जीत करार दिया है। सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह व महासचिव आशीष कुमार मिड डे मील यूनियन के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार , महासचिव निर्मला, जिला उपाध्यक्ष वीरेंदर ठाकुर , विनीत, खंड सुरला के अध्यक्ष अमरनाथ ने कहा कि मिड डे मील यूनियन सम्बन्धित सीटू द्वारा पिछले पंद्रह वर्षों के दौरान लड़े गए इस न्यायिक मुकद्दमे में अंततः मिड डे मील

Read more

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी शराब निर्माण इकाई भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना करें -सुमित खिमटा

नाहन || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आज बुधवार को सिरमौर जिला के विभिन्न शराब उत्पादक इकाइयों और थोक विक्रेताआंे इकाइयों का निरीक्षण किया। इस संयुक्त निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा और उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमांशु आर. पंवार तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने जिला सिरमौर के सभी शराब निर्माण इकाइयों तथा थोक विक्रेताओं को एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत शराब के विक्रय के सम्बन्ध में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित

Read more

सिरमौर जिला अस्वच्छ शौचालय और मैन्युअल स्कैवेंजर मुक्त घोषित-सुमित खिमटा

नाहन || जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने एक सूचना जारी कर सिरमौर जिला की सभी पंचायतों, नगर पालिका परिषद नाहन एवं पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा किये गये सर्वेक्षण के आधार पर जिला सिरमौर को अस्वच्छ शौचालय और मैन्युअल स्केवेंजर मुक्त घोषित किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यदि जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में मैला उठाने वाले कार्मिक के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 की धारा 11 के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति बतौर मन्युअल स्कवेंजर कार्य कर रहा है तो वह इस सूचना के 15 दिनों के भीतर

Read more

झूठे साबित हुए युवाओं को रोजगार देने के वायदे, लोकसभा चुनाव में सरकार को जवाब देंगे प्रदेश के युवा

नाहन : सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि कांग्रेस के नेता इन दिनों युवाओं के बीच वोट मांगने जा रहे हैं जबकि युवाओं से किया कोई भी वायदा यह सरकार पूरा नहीं कर पाई उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने वायदा किया था कि सत्ता में आते ही सरकार पहले साल में एक लाख युवाओं को रोजगार देंगे मगर 15 महीने के कार्यकाल में एक नौकरी भी यह सरकार नहीं दे पाई और आज युवा प्रदेश में रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है साथ ही यह युवा

Read more

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी शराब निर्माण इकाई भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना करें -सुमित खिमटा

नाहन, 15 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आज बुधवार को सिरमौर जिला के विभिन्न शराब उत्पादक इकाइयों और थोक विक्रेताआंे इकाइयों का निरीक्षण किया। इस  संयुक्त निरीक्षण में  पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा और उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमांशु आर. पंवार तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने जिला सिरमौर के सभी शराब निर्माण इकाइयों तथा थोक विक्रेताओं को एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत शराब के विक्रय के सम्बन्ध में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों की अनुपालना

Read more

16 मई को होगी मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन

शिमला 15 मई – लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आगामी प्रक्रिया के लिए कार्य योजना तैयार की। उन्होंने कहा कि आज नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और उम्मीदवार 17 मई, 2024 तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। बैठक के दौरान 16 मई, 2024 को आयोजित होने वाली मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। दूसरी रेंडमाइजेशन में मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टियों का

Read more

मानव शृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

ऊना, 15 मई। ऊना जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर की गई एक रचनात्मक पहल में मानव शृंखला बनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया. स्वीप कार्यक्रम के तहत आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के मैदान में बुधवार को आयोजित चुनाव जागरुकता कार्यक्रम में बटालियन के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने साथ मिलकर  मानव शृंखला बनाई. इसमें भारत का नक्शा बना कर  ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व; 1 जून को वोट करेगा ऊना का संदेश दिया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल और आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट आकृति शर्मा विशेष तौर पर

Read more

मंगलेट के आने से शिमला और हिमाचल में प्रदेश भाजपा को मजबूती मिलेगी : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष चंद्र मंगलेट का स्वागत में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से भाजपा को शिमला ज़िला के साथ-साथ प्रदेश में भी मज़बूती मिलेगी। आज कांग्रेस की नीतियों के कारण उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका कारण है कि आज कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है। जबकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसे क्षमतावान नेता हैं। जो भारत को आगे

Read more

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आपदा एक अचानक से होने वाली घटना है इसे रोका तो नहीं जा सकता है, परन्तु पूर्व तैयारी एवं समझदारी से हम होने वाले नुक्सान को कम कर सकते हैं। कार्यशाला में मौजूद रहे सभी प्रतिभागियों को अग्निसुरक्षा के नियमों एवं आपदा प्रबंधन एक्ट 2005

Read more

जिला शिमला की पहल, मातृ दिवस पर गर्भवती और धात्री महिलाओं को मतदान करने का दिया निमंत्रण

शिमला 12 मई – लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर और मातृ दिवस के अवसर पर आज जिला शिमला निर्वाचन विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग शिमला की ओर से जिला की सभी गर्भवती और धात्री महिलाओं को 01 जून 2024 को मतदान करने का निमंत्रण पत्र दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिला शिमला की इस पहल के तहत जिला की कुल 6354 गर्भवती और धात्री महिलाओं (जिनके पास सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं) को 01 जून को आवश्यक रूप से अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने

Read more

देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े है, मतगणना हुई नहीं है लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे तो मोदी ही। इसी तरह अभी परिणाम आने में लंबा समय है लेकिन दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में आज होड़ मची है कि शपथ ग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले उनके देश में आए। यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इनकम्बेंसी

Read more

भारत में एक ठग बंधन और इंडी गठ बंधन काम कर रहा है : कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसका एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक, धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। सौदान सिंह हिमाचल के शिमला जिले में शिमला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के समर्थन एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहां 1 जून को मतदान होना है।

Read more

मेडिकल कॉलेज नाहन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस

हर साल 12 मई को “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस” पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। नाहन मेडिकल कॉलेज नर्सिंग की अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने बताया कि आज 12 मई को उन्होंने नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस के जन्म दिवस पर दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बीमारी से उबरने में जितना बड़ा योगदान दवाइयों का और इलाज का होता हैं, उतना ही सही देखभाल का भी होता है जिसके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी नर्स निभाती है और 24 घंटे मरीज की देखभाल में लगी रहती है। उन्होंने बताया

Read more

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को निपटाने का मौका, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाएगी विशेष लोक अदालत

हमीरपुर 12 मई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव असलम बेग ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। असलम बेग ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सर्वोच्च न्यायालय में लंबित अपने मामले का त्वरित निपटारा करवाना चाहता है तो वह उस मामले को 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाने वाले विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है। इस संबंध में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता

Read more