मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है हर मतदाता की सहभागिता

शिमला शहर की स्वीप टीम ने ‘सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ संजौली में अपना “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व मतदाता सहभागिता” अभियान चलाया। जिसमें ’63-शिमला शहरी ‘ विधानसभा की स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ० सुरेश कुमार ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जाने वाले इस विशेष कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को फॉर्म नंबर 6 ,6(क),7 व 8 की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बहुत उत्सुकता के साथ चार्ट व पेंटिंग बनाकर तथा नारा लेखन कर मतदान का संदेश दिया।        नोडल अधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग

Read more

रघुनाथपुरा पाठशाला ने 5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक पंचायत को किया बिक्री- कंचन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में आज व्यास इको क्लब के द्वारा एकत्रित 5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रघुनाथपुरा को सौंप दिया गया। यह जानकारी पाठशाला की व्यास इको क्लब प्रभारी टीजीटी विज्ञान कंचन वाला ने प्रदान की। उन्होने बताया कि व्यास इको क्लब के समस्त विद्यार्थियों द्वारा सिंगल उपयोग प्लास्टिक मई माह  की एक से 20 दिनांक तक इकट्ठा किया गया था और कुल एकत्रित 5 किलो प्लास्टिक आज 22 मई को ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा को सौंप दिया गया। उन्होने बताया कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि पाठशाला के आसपास के

Read more

नादौन उपमंडल में उड़न दस्ते ने जब्त की दो गाड़ियां, दोनों गाड़ियों के माध्यम से बांटी जा रही थी मुफ्त दवाईयां

हमीरपुर 22 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिला में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल ऐप पर शिकायत मिलते ही तुरंत हरकत में आई नादौन विधानसभा क्षेत्र की एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वैड टीम) ने राजनौण धनेटा के पास एक संस्था हंस फाउंडेशन की गाड़ी को जब्त कर लिया। गांव बूणी में भी इसी संस्था की एक अन्य गाड़ी जब्त कर ली गई। भारत निर्वाचन आयोग

Read more

हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे दिन भी जारी रही होम वोटिंग

हमीरपुर 22 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 12-डी फार्म भरकर घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले जिला हमीरपुर के 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया के दूसरे दिन भी मोबाइल मतदान टीमों ने पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान करवाया। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों के दौरान कुल 456 लोगों ने मतदान किया। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 388 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 68 रही। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 420 लोगों ने मतदान किया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक

Read more

दो दिन में साढ़े 1400 से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

ऊना, 22 मई। ऊना जिले में बीते दो दिन में साढ़े 1400 से अधिक वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में 21 मई से आरंभ हुई होम वोटिंग प्रक्रिया में मोबाइल पोलिंग टीमों ने  2 दिन में कुल 1471 वोटरों से मतदान कराया है। इस मुहिम में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1022 और 449 दिव्यांग वोटरों ने अब तक मतदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की विशेष टीमें मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता

Read more

निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम्स और मतदान केंद्रों का निरीक्षण

हमीरपुर 22 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने बिलासपुर जिले के श्री नैनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र और झंडूता विधानसभा क्षेत्र तथा हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम्स और कुछ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हांेने सहायक निर्वाचन

Read more

जंगलों को आग से बचाने में करें सहयोग – डीएफओ ऊना

ऊना, 21 मई। डीएफओ ऊना सुशील कुमार ने जिले वासियों से जंगलों को आग से बचाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वनों में आग लगने की किसी भी घटना का पता चलते ही तुरंत वन विभाग को सूचित करेें। अपनी घासनी में भी खरपतवार को जलाने के लिए आग लगाने से पहले इसे लेकर विभाग को सूचना देें। उन्होंने बताया कि मौजूदा सीजन में ऊना जिले में जंगलों में आगजनी की 37 घटनाएं हुई हैं, जिसमें 499 हेक्टेयर वन भूमि चपेट में आई है और करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है।

Read more

पीठासीन, सहायक पीठासीन व मतदान अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल 23- 24 मई को

ऊना, 21 मई। लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों को लेकर तैनात किए गए मतदान कर्मियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 23-24 मई को होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र(एससी) में नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 23 मई को तथा मतदान अधिकारियों की 24 मई को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब, 42 गगरेट निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल 23 मई को और पोलिंग अधिकारियों की 24 मई

Read more

व्यय पर्यवेक्षक ने किया उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण

हमीरपुर 21 मई। लोकसभा क्षेत्र 3-हमीरपुर के उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने मंगलवार को सभी उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी मनेश यादव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक और अकाउंटिंग टीमों के सदस्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. कुंदन यादव ने उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को चुनावी खर्चे की गणना के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के चुनावी खर्च वाले रजिस्टर की कम से कम तीन

Read more

85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

हमीरपुर 21 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 12-डी फार्म भरकर घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले जिला हमीरपुर के 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया मंगलवार से आरंभ हो गई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मतदान प्रक्रिया के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन में मोबाइल मतदान टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगी। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में

Read more

माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया का गहनता से करें अवलोकन-जंग बहादुर

लोकसभा चुनाव-2024 के सफल आयोजन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में 100 माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसके लिए उन्हें पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ दायित्व को निभाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर आगामी 01 जून, 2024 को मतदान के दिन मतदान आरम्भ होने से 1 घंटा पूर्व मतदान केंद्र पर पहुंचकर

Read more

रंग लाए ऊना जिला प्रशासन के प्रयास, जलग्रां टब्बा वासियों ने खत्म किया धरना प्रदर्शन

ऊना, 21 मई। ऊना जिले के जलग्रां टब्बा के वार्ड 5 के निवासियों में रेलवे ओवर ब्रिज की अटकी मांग को लेकर व्याप्त रोष को समाप्त करने तथा उन्हें मतदान में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला प्रशासन के प्रयास रंग लाए हैं। प्रशासन की पहल पर वहां लोगों ने लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का धरना प्रदर्शन आज मंगलवार को समाप्त कर दिया तथा मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का ऐलान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल के निर्देश पर प्रशासन की ओर से एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने संबंधित

Read more

इंजीनियरों को समझाई ईवीएम-वीवीपैट तैयार करने की प्रक्रिया

हमीरपुर 21 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों के आवंटन के बाद ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग यानि ईवीएम-वीवीपैट को मतदान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया में नियुक्त होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षित अभियंताओं एवं सहायक अधिकारियों के लिए मंगलवार को जिला परिषद के हॉल में एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर टेªनर इंजीनियर विजय चौहान ने प्रशिक्षित इंजीनियरों एवं सहायक अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024

Read more

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को किया जागरूक

शिमला, 21 मई || लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन आयोग, शिमला द्वारा चलाये जा रहे ‘सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे रा.व.मा.पा. मशोबरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के अध्यापकों, बच्चों व स्थानीय व्यापारियों तथा जनता को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी । 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जनसमूह को मतदान करके भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक किया। स्वीप टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान के

Read more

स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में 22 मई को होगा 68 वि.स. क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान

शिमला 21 मई || लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आईटीआई चौड़ा मैदान में स्टेट क्लीयरेंस सेंटर स्थापित किया गया है, जहां 22 मई, 2024 को 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान होगा। यह जानकारी आज यहां रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक के दौरान स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में की जाने वाली गतिविधि को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 68 विधानसभा क्षेत्रों के 4 श्रेणी के कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान स्टेट

Read more

निगरानी टीमों ने और सघन किया जांच अभियान

ऊना, 21 मई। ऊना जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जतिन लाल के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय निगरानी टीमों ने जांच अभियान को और अधिक सघन कर दिया है। वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल व उड़न दस्ते हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वहीं, जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले एवं जिले से बाहर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच कर पचास हजार से ज्यादा की नकद राशि, शराब, नशीले पदार्थ, मादक द्रव्य एवं हथियार तथा अन्य प्रतिबंधित चीजों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा

Read more

SDM सलीम आज़म की अध्यक्षता में पीजी कॉलेज नाहन में अधिकारियों ने किया मतगणना पूर्वाभ्यास

नाहन 21 मई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम की अध्यक्षता में आज डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 4 जून, 2024 को नाहन विधानसभा क्षेत्र-56 की मतगणना के दौरान तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कर्मियों को मतगणना के दौरान किए जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से करें। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 121 मतदान केन्द्र हैं जिसमें मतगणना के लिए 8 टेबल लगाए जाएंगे तथा

Read more

व्यय पर्यवेक्षक ने बंगाणा में राजनीतिक उम्मीदवारों और अधिकारियों के साथ की बैठक

ऊना, 21 मई। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा उप चुनावों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने मंगलवार को बंगाणा में प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनितिक दलों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चुनावी व्यय की निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा पालन तय बनाने को कहा। बैठक में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तथा व्यय निगरानी के लिए गठित दलों के सदस्य उपस्थित रहे। व्यय निगरानी दल पूरी सजगता से करें कार्य मीनू विष्ट ने निष्पक्ष

Read more

कसुम्पटी विस क्षेत्र की 23 मई सायं सत्र की रिहर्सल अब 24 मई को प्रातः 10 बजे

शिमला 21 मई – सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक उपायुक्त गोपाल चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि 62-कसुम्पटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात जिन कर्मचारियों की रिहर्सल 23 मई 2024 को सुबह के सत्र में होनी थी उसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है तथा यह रिहर्सल 23 मई को सुबह के सत्र में ही 10 बजे से होगी। केवल 23 मई को शाम के सत्र में 2 बजे होने वाली रिहर्सल अब 24 मई 2024 को सुबह के सत्र में 10 बजे से होगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के चुनाव हेतु 62-कसुम्पटी

Read more

बिलासपुर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थाओं ने एकदिवसीय नुक्कड़ सभाओं का किया आयोजन

बिलासपुर 21 मई || जिला में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थाओं ने एकदिवसीय नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। मंगलवार को शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपने आसपास के क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। नुक्कड़ सभाओं का मुख्य उद्देश्य जिला बिलासपुर के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने बताया कि 21 मई 2024 को जिला बिलासपुर के सभी शिक्षण संस्थानों को अपने आसपास के क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं के आयोजन के लिए स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी के माध्यम

Read more