Political विज्ञापनों के प्रमाणन का रखें विशेष ध्यान: अमरजीत सिंह
हमीरपुर 26 मई। जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में प्रसारित एवं प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों के प्रमाणन का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के चुनावी व्यय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के विभिन्न खर्चों के अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित होने वाले
Read more