सोशल मीडिया पर कंगना का दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भाजपा विधि एंव चुनाव प्रकोष्ठ के माध्यम से आज भारतीय जनता पार्टी ने मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने वाले नेताओं व फेसबुक पेज़ के विषय में मुख्य चुनाव आयुक्त हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग से शिमला में शिकायत दर्ज करवाइ। इस शिकायत के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को चुनाव आयुक्त के ध्यान में लाया गया व ऐसे नेताओं और सोशल मीडिया पेज़ों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई अम्ल में लाने की मांग की गई। प्रदेश भाजपा चुनाव

Read more

मतगणना के समय बरतें पूरी ऐहतियात और पारदर्शिता: श्याम लाल पूनिया

हमीरपुर 27 मई। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों पर तैनात होने वाले मतगणना सुपरवाइजरों, मतगणना सहायकों और मतगणना सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतगणना के कार्य को पूरी ऐहतियात और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें तथा हर स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें। सोमवार को बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान श्याम लाल पूनिया ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों का

Read more

रक्षा सौदों में दलाली खाने वाली कांग्रेस कर रही सैनिक कल्याण की बात : ब्रिगेडियर खुशहाल

वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस नेता हार सामने देख कर हिमाचल में आकर ऊल जलूल बातें कर रहे हैं कारगिल युद्ध से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक भारतीय जनता पार्टी की मजबूत केन्द्र सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है अग्निवीर योजना पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस नेता बौखला गए है और हिमाचल युवाओं का बरगलाने का काम कर रहे है व आज सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं लोगों को याद है कि जब देश के शहीद सैनिकों के

Read more

मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सुन्नी इकाई बैठक बसन्तपूर में संपन्न

मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सुन्नी इकाई बैठक बसन्तपूर में संपन्न हुई। बैठक में सीटू जिला कोषाध्यक्ष बालक राम,मिड डे मील यूनियन इकाई अध्यक्ष पुष्पा शर्मा महासचिव शीला देवी कोषाध्यक्ष चम्पा देवी,नीलम, निशा, लता,विद्या, अनिल , यशपाल,मनोरमा, मीरा शर्मा, मोहन लाल,चमन शर्मा, सोहन लाल,उषा, सुनीता दयावंती,कमला, कौशल्या, रीता रंजना,आदि सैकड़ों मौजूद रहे। यूनियन ने संघर्ष को तेज़ करने का आह्वान किया है। बालक राम, पुष्पा शर्मा, शीला देवी, चम्पा देवी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिड डे मील वर्करों को पिछले दो महीने का वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो हड़ताल पर जाएंगे। और चुनाव ड्यूटी लगाने

Read more

बिंदल का बड़ा एक्शन, लाहौल स्पीति के 6 पदाधिकारी निष्कासित

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का लाहौल स्पीति पहुंचते ही एक बड़ा एक्शन सामने आया जब उन्होंने जिलाध्यक्ष लाहौल-स्पिति एवं मण्डल अध्यक्ष की संस्तुति पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर 6 पदाधिकारियों की सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। लोबजंग ज्ञालसन प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पलजोर छेरिंग जिला महामंत्री, लक्ष्मण ठाकुर जिला महामंत्री, शमशेर सिंह जिला उपाध्यक्ष, पलदन नामज्ञाल मीडिया प्रभारी और सोनम अंगदुई मण्डल महामंत्री स्पिति को तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया गया। बिंदल ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी

Read more

नादौन और हमीरपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया मतदान

हमीरपुर/नादौन 26 मई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर और 40-नादौन में पोस्टल वोटिंग सेंटर पर मतदान का विकल्प चुनने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 117 में और नादौन के मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 312 पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन दोनों पोस्टल वोटिंग सेंटरों में रविवार से मतदान शुरू हो गया। एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी और एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बताया कि पात्र अधिकारी-कर्मचारी 27 और 28 मई को भी सुबह 9 से सायं 5 बजे तक पोस्टल वोटिंग सेेंटर पर आकर मतदान कर सकते हैं।

Read more

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ली मतदान की शपथ, बुजुर्गों ने मतदान करने का किया आग्रह

शिमला 26 मई -लोकसभा चुनाव 2024 में बुजुर्गों, महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी लोग मतदान के लिए आगे आंए और मतदान प्रतिशत को बढाया जा सके। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिमल अभिषेक वर्मा ने देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सभी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को चुनाव संबंधी शपथ दिवलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय ठियोग तथा ठियोग खण्ड की ग्राम पंचायत बलग,

Read more

Una जिले में 27-28 मई को बंद रहेंगे सभी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल

ऊना, 26 मई. ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 27 और 28 मई को भी बंद रहेंगे. यह निर्णय भयंकर गर्मी और लू के प्रकोप से स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए लिया गया है.जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने रविवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि जिले में हीट वेव के भयंकर प्रकोप से छोटे स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए एहतियातन जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूलों को 27 और 28 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है. आदेश

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक की निगरानी में अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजन

शिमला 26 मई || लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4 शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र (अ.जा.) के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीनों की पहली एवं दूसरी रेंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत आज अनुपूरक ईवीएम मशीनों का आबंटन जिला शिमला के 4 विधानसभा क्षेत्रों

Read more

आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारी-कर्मचारी 26 से 28 तक कर सकेंगे मतदान

हमीरपुर/नादौन 26 मई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर में पोस्टल वोटिंग सेंटर पर मतदान का विकल्प चुनने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 117 में पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि ये अधिकारी-कर्मचारी 26, 27 और 28 मई को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक इस पोस्टल वोटिंग सेेंटर पर आकर मतदान कर सकते हैं। एसडीएम ने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया के अवलोकन एवं निगरानी के लिए अपने-अपने एजेंट नियुक्त कर दें। उन्होंने कहा कि अधिकृत एजेंटों के

Read more

85 प्रतिशत दिव्यांग जनों एवं बुजुर्गों ने घर द्वार पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया अपने मत का प्रयोग

शिमला || लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र (अ.जा.) में 24 मई, 2024 तक लगभग 85 प्रतिशत दिव्यांग जनों एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं ने घर द्वार पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया। यह जानकारी आज यहां 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र में अब तक कुल 6 हजार 683 दिव्यांगजनों एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं ने घरद्वार पर अपने मत का प्रयोग किया है, जिसमें 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक देहरा और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

हमीरपुर 26 मई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने रविवार को हमीरपुर में जिलाधीश अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हमीरपुर में बैठक के बाद श्याम लाल पूनिया ने कांगड़ा जिले के देहरा का दौरा भी किया। देहरा में उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों देहरा और जसवां-परागपुर के

Read more

लेडी गवर्नर द्वारा “शिशु गृह” टूटी कंडी, शिमला का दौरा

माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) श्रीमती जानकी शुक्ल द्वारा 25 मई 2024 (शनिवार) को “शिशु गृह” टूटी कंडी, शिमला (हि० प्र०) का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्यों ने भी भाग लिया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस श्री संजीव कुमार ने दी। उन्होने कहा कि माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा चाहा गया था कि “शिशु गृह” टूटीकंडी में रह रहे बच्चों के साथ कार्यक्रम किया जाये जिसका मुख्य उद्देश्य संस्थान के बच्चों के साथ मिलकर उनका कुशल क्षेम

Read more

मतदान से संबंधित गतिविधियों की निगरानी के लिए तैनात कर्मचारियों का प्रशिक्षण

शिमला, 26 मई || लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदान के दिन पीडीएमएस, एनकोर और वेबकास्टिंग गतिविधियों की निगरानी के लिए तैनात कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने की। अजीत भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव की निगरानी प्रणाली तीन चरणों में आयोजित होगी, जिसमे मतदान से पूर्व की गतिविधि, मतदान के दिवस एवं मतदान के उपरांत की गतिविधियां शामिल रहेंगी। उन्होंने कहा कि निगरानी प्रणाली के लिए नियंत्रण कक्ष बचत भवन सभागार में ही तैयार किया

Read more

राहुल गांधी हिमाचल में आकर मीडिया को दे गए गाली : सुरेश भारद्वाज

शिमला || भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में प्रैस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले कल नाहन और मंडी में रैलियां हुई जिसमें 1 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों में भारी उपस्थिति ने दिखाया कि उनकी लोकप्रियता कभी भी कम नहीं हो सकती । आज राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की नकल करते हुए नाहन को ही रैली के लिए चुना लेकिन चौगान मैदान से बहुत छोटा मैदान चुना गया जिससे भीड़ ज्यादा दिखाई दें। इसके बावजूद, राहुल गांधी ने भाषण में किसी भी कांग्रेस

Read more

बिलासपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली 29 मई को

बिलासपुर 26 मई || जिला बिलासपुर में 1 जून 2024 को होने वाले लोक सभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत में लोगों को जागरूक करने के लिए 29 मई शाम 4:30 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश निर्वाचन आयोग की ओर से हिमाचल के सभी जिलों में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को प्रेरित कर शत प्रतिशत लोग 1 जून 2024 को होने वाले मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। बिलासपुर शहर में 29 मई

Read more

सविंधान का मजाक उडाने वाले दे रहे, सविंधान बचाने की दुहाई : सुखराम चौधरी

नाहन : सिरमौर भाजपा ने आज नाहन के चंबा ग्रांउड में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा को फ्लॉप करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अपने बड़े-बड़े दावों के बाजवूद भीड़ नहीं जुटा पाई। उन्होंने कहा कि इस रैली से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी जरूर ही निराशा हाथ होगी। इस चुनावी रैली से स्पष्ट हो गया है कि इन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या हश्र होने वाला है।राहुल गांधी ने जिस प्रकार अपना भाषण दिया वह किसी स्कूल के बच्चे जैसा प्रतीत हुआ। कांग्रेस ने हमेशा ही संविधान की धज्जियां उ़ड़ाई हैं और जिस प्रकार राहुल गांधी

Read more

30 मिनट के भाषण में मीडिया को कोसते नजर आए राहुल गांधी

नाहन : चुनावी जनसभा को संबोधित करने नाहन पहुंचे राहुल गांधी ने कुल 30 मिनट भाषण दिया. संबोधन के दौरान उन्होंने कई बार मीडिया पर खूब भड़ास निकाली. जिक्र मोदी और अडानी का करते, लेकिन भांडा मीडिया पर फोड़ते। उन्होंने कहा कि अडानी के संरक्षण में मीडिया गोदी मीडिया बन चुका है, जो पीएम मोदी से देश के असल मुद्दों पर सवाल पूछने की बजाय अरबपतियों की रईसी दिखाने में मशगूल हैं। कोई मोदी से पूछता है कि आप आम कैसे खाते हैं तो कोई रईसजादों की शादियां कैसे हो रहीं, वो दिखा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि मीडिया

Read more

परमात्मा से मोदी का डायरेक्ट कनेक्शन : राहुल गांधी

नाहनः कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश के सारे गरीब लोगों की लिस्ट तैयार होगी. हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी, जिनके बैंक खाते में 5 जुलाई को 8,500 रुपये की पहली किस्त आएगी. यानी महिलाओं के खाते में एक साल में एक लाख रुपये आएंगे. 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे. आशावर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों की दिहाड़ी दोगुनी होगी. मनरेगा की दिहाड़ी 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये की जाएगी. नाहन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अडानी

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक ने की ऊना, रोपड़ व होशियारपुर के डीसी व एसपी से ऑनलाइन बैठक

ऊना || लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए शनिवार को चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पुुनिया ने ज़िला ऊना, पंजाब राज्य के ज़िला रोपड़ तथा होशियारपुर के डीसी और एसपी के साथ ऑनलाइन बैठक की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ज़िला की सीमाओं पर स्थित नाकों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी संदेहास्पद व असामान्य स्थिति व गतिविधि बारे आपसी समन्वय स्थापित कर तुरन्त सूचनाएं सांझी की जाएं ताकि अधीनस्थ ज़िला अधिकारी आवश्यक कार्रवाई कर सके। पुनिया ने कहा कि भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न

Read more