उपायुक्त ने रा.प्रा.पा. छात्रा नाहन के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

नाहन, 29 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला (छात्रा) नाहन में स्थापित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मतदान हेतु की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा भी लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने इस अवसर पर बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के अनुरूप मतदान प्रक्रिया संपन्न

Read more

सभी मतदान अधिकारी एवं कर्मी सेवा भाव, निष्ठा और ईमानदारी से मतदान कार्य संपन्न करें : सलीम आजम

नाहन, 29 मई। एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम की अध्यक्षता में आज बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत आयोजित इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में नाहन विधानसभा के अन्तर्गत नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों को चुनावी अभ्यास करवाया गया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में 14 सेक्टर ऑफिसर और 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी भाग लिया। एसडीएम सलीम आजम ने इस अवसर पर कहा कि लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत मतदान के लिए नियुक्त सभी सभी

Read more

सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता का पालन करें-सुमित खिमटा

नाहन, 29 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सभी राजनैतिक दलों से लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को मतदान होगा और मतों की गणना 4 जून को की जायेगी और 6 जून तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थेे। सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव को

Read more

30 मई व 31 मई को सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूल और आंगनबाडीकेंन्द्र रहेंगे बंद-सुमित खिमटा

नाहन, 29 मई। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में बढ़ती भीषण गर्मी व हिटवेव के चलते ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले जिला के सभी सरकारी, निजी और प्ले स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को 30 मई व 31 मई, 2024 को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उप-निदेशक, उच्च तथा प्रारंभिक शिक्षा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर की अनुशंसा पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Read more

Bilaspur शहर में निकाला फ्लैग मार्च, एसडीएम अभिषेक बोले निर्भिक होकर मतदान करे लोग

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग और डीएसपी मदन धीमान ने पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ बिलासपुर शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस मार्च का मकसद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना है, ताकि चुनाव के समय में लोगों में किसी प्रकार का कोई भय न हो। लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें और वोटर को कोई डरा धमका न सके। उन्होंने चुनाव के मद्देनजर शहर का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने की बात कही। उन्होंने फ्लैग

Read more

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर 29 मई || खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर परविंदर सिंह के निर्देशानुसार विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन पीएससी कलोल में डॉक्टर डेंटल ज्योति की अध्यक्षता किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया की विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आरंभ 2014 में जर्मनी की स्वयंसेवक संस्था द्वारा आरंभ किया गया था। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य  महिलाओं को  महामारी के दौरान अपनी स्वच्छता बनाए रखने के लिए  जागरूक करना है आज भी बहुत सारी महिलाएं मासिक धर्म के दौरान अपनी व्यक्तिगत साफ-सफाई  पर ध्यान नहीं देती और जिसके कारण

Read more

Poling पार्टियों में तैनात सभी कर्मचारी गंम्भीरता व निष्ठा पुर्वक लोकतन्त्र की सुदृढता के लिए कर्तव्य का निर्वाहन करे

बिलासपुर 29 मई || जिला में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों में तैनात सभी कर्मचारी गंम्भीरता व निष्ठा पुर्वक दायित्व के तहत लोकतन्त्र की सुदृढता के लिए कर्तव्य का निर्वाहन करे। जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बिलासपुर सदर के अन्तर्गत बहुउदेषीय सांस्कृतिक परिसर रौडा सैक्टर में पोलिग पार्टियों के अतिंम पूर्वाभाष के दौरान अपने सम्बोधन के निर्देश दिये। उन्होंनें कहा कि पूर्वाभाष कार्यक्रम में पोलिंग पार्टियों द्वारा किये जाने वाले आवश्यकाकार्यों व ध्यान योग्य रखने वाले बिन्दुओं तथा वर्ती जानी वाली साफधानियों के प्रति विस्तृत रूप से जानकरी उपलब्ध करवाई गई। उन्होने विशवास जताया कि सभी अधिकारी

Read more

बिलासपुर शहर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साइकिल व स्कूटी रैली का आयोजन

बिलासपुर 29 मई || बिलासपुर शहर में देर शाम स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को जागरुक कर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए साइकिल और स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने रैली को हरी झंडी देख कर रवाना किया। रैली ने उपायुक्त कार्यालय से होते हुए कॉलेज चौक, गर्ल्स स्कूल से बस स्टैंड और डियारा सेक्टर में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 1 जून 2024 को होने वाले

Read more

मतदान और मतगणना को लेकर ‘ड्राई डे’ का ऐलान

ऊना, 28 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में 1 जून को होने वाले लोकसभा आम चुनाव व 2 विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत जिले में होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर शराब इत्यादि जैसे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मतगणना के दिन 4 जून को भी जिला में ‘ड्राई डे’ रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र, शांति प्रिय एवं सुचारू निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

Read more

ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

ऊना, 28 मई।जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से पूर्व के अंतिम 72 घंटे और 48 घंटे के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरा पालन किया जा रहा है। मतदान का दिन नजदीक होने के चलते चुनाव निगरानी दलों के अभियान को और अधिक सघन किया गया है। जिले में 15 उड़न दस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस

Read more

मंडल आयुक्त राखिल काहलों ने मतदाता जागरुकता वाहन को किया रवाना

हमीरपुर 28 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिला हमीरपुर की मतदान प्रतिशतता में वृद्धि करने के लिए व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान की कड़ी में अब एक मोबाइल वैन के माध्यम से भी आम लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है तथा उन्हें एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंडी की मंडल

Read more

गारंटी पर गारंटी पर अपनी ही नहीं कांग्रेस की गारंटी : राजीव बिंदल

शिमला  : 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश आए और अनेक प्रकार की गारंटियां देकर जनता को भ्रमित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह कह रहे हैं कि खजाना खाली है।हर चुनाव में कांग्रेस कौड़ी के भाव देती है गारंटी, बाद में खजाना खाली होने का रोना रोटी है अब दुबारा कांग्रेस के नेता फिर से नई-नई गारंटियां देने आ गए हैं। पहले 1500 रुपये की गारंटी दी थी, अब 1 लाख

Read more

25 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करवाने के लिए महिला अधिकारी भी तैयार

हमीरपुर 28 मई। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक जून को मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में महिलाओं की भी काफी अच्छी भागीदारी रहेगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि इस बार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच मतदान केंद्रों पर केवल महिला अधिकारी-कर्मचारी ही मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी। इन केंद्रोें की पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के साथ-साथ सुरक्षा कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। मंगलवार को जिला परिषद हॉल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर

Read more

जटेहड़ी और घरथेड़ी ब्राह्मणा में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग ने जारी किए नोटिस

हमीरपुर 28 मई। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जटेहड़ी और घरथेड़ी ब्राह्मणा में अवैध निर्माण कार्यों का कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग के मंडल कार्यालय हमीरपुर के प्लानिंग अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित लोगों को 15 दिनों के भीतर अवैध निर्माण को हटाने तथा संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Read more

भारत की आजादी के 100 वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प : सुरेश कश्यप

शिमला : भारत की आजादी को 2047 में पूरे सौ वर्ष हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उस ऐतिहासिक पड़ाव तक पहुंचने से पहले देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।भारतीय जनता पार्टी लोकसभा सांसद एंव प्रत्याशी सुरेश कश्यप  ने कहा कि  इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने लिए इस अवधि को ’अमृतकाल’ का नाम दिया गया है। एक विकसित राष्ट्र की प्राथमिक कसौटी उसकी आर्थिक प्रगति होती है, इसलिए इस संदर्भ में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की स्थिति पर दृष्टि डालना आवश्यक है। सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्ष 2024 तक, भारत की प्रति

Read more

हीट वेव और प्रचंड गमी को देखते हुए 29 मई से 31 मई तक बंद रहेंगे नाहन क्षेत्र के ग्रामीण स्कूल

नाहन 28 मई- हीट वेव और प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्या के दृष्टिगत एस.डी.एम. नाहन सलीम आजम ने 29 मई से 31 मई 2024 तक नाहन उप मंडल के तहत पड़ने वाले ग्रमीण क्षेत्रों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। एसडीएम सलीम आजम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रचंड गर्मी के कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसी प्रकार अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (लू), कार्डियोवेस्कुलर तथा रेसपिरेटरी सम्बन्धी मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी की संभावनाओं को देखते हुये ऐहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

Read more

जंगल की आग से जला पंप हाउस, हमीरपुर में एक-दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

हमीरपुर 28 मई। जलशक्ति विभाग के हमीरपुर उपमंडल के सहायक अभियंता ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हीरानगर के पास जंगल में लगी आग के कारण जल शक्ति विभाग को भी काफी नुक्सान हुआ है और विभाग के पंप हाउस की तारें एवं अन्य उपकरण जल गए हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि इस कारण हमीरपुर शहर में एक-दो दिन पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है। उन्होंने सभी शहरवासियों से इस दौरान पानी का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करने तथा जल शक्ति विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

Read more

29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगेंगी विशेष लोक अदालत

ऊना, 28 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायादण्डाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि भारत के उच्चतम न्यायालय में विभिन्न लंबित मामलों के निपटान के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव अनिता शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति उच्चतम न्यायालय में लंबित अपने मामलों का निपटान करवाना चाहता है तो वह उस मामले को 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाने वाली विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है। अदालतों में लंबित विभिन्न मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लोक

Read more

कफोटा उप-मंडल के पांच पटवार सर्कलों के स्कूल भी रहेंगे बंद

नाहन-28 मई-एस.डी.एम. कफोटा राजेश वर्मा ने एक आदेश जारी कर कफोटा उप मंडल के तहत पड़ने वाले पांच पटवार सर्कलों के स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई 2024 तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। एस.डी.एम. द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कफोटा उप मंडल के तहत पटवार सर्कल भजौण, सतौन, जामना, शारली-मानपुर और पटवार सर्कल बड़वास के समस्त पब्लिक और प्राईवेट स्कूलों, प्ले स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। एसडीएम द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि उप निदेशक उच्च एवं

Read more

ऊना जिले में 29 से 31 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

ऊना, 28 मई । हीट वेव के प्रचंड प्रकोप के चलते ऊना जिले में 29 से 31 मई तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी और प्राइमरी पाठशालाओं के साथ साथ सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए भी लागू होंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने हीट वेव के चलते छात्रों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्पन्न जोखिमों को ध्यान में रखते हुए और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी कुछ दिन इसी प्रकार की स्थिति रहने के अनुमान को देखते हुए इस संदर्भ में आदेश

Read more