सिरमौर जिला में एक जून को 4,04,662 मतदाता करेंगे अपने मतों का इस्तेमाल : सुमित खिमटा

नाहन, 31 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सिरमौर जिला में संपूर्ण तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 403 पोलिंग पार्टियां 30 मई को अपने-अपने मतदान केन्द्रों में पहुंच गई है जबकि 186 पोलिंग पार्टियां आज 31 मई को निर्धारित समय पर सम्बन्धित मतदान केन्द्रों में पहुंच रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। सिरमौर में 4,04,662 मतदाता करेंगे अपने

Read more

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान की शपथ दिलवाई

नाहन, 31 मई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलवाई। सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक सू़क्ष़्म शपथ कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुये सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Read more

नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना

नाहन, 31 मई। एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि एक जून को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए आज शुक्रवार को नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नाहन शहर के मतदान केन्द्रों के लिए 22 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए दो एचआरटीसी बसों तथा सैक्टर आफिसरों की जीपीएस युक्त वाहनों में रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के लिए रवाना होने वाली 22 पोलिंग पार्टियों में नाहन शहर

Read more

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करने के प्रति जागरूकता को लेकर दिलवाई शपथ

निर्वाचन आधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार आज लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने तथा लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के मकसद से मतदान करने के प्रति जागरूकता एवम् लोकतंत्र में आस्था, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने व निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिन सभी निर्वाचनों में अपनी मताधिकार क प्रयोग करने की शपथ ज़िला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बचत भवन में दिलाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभी कर्मचारियों को आज शपथ दिलवाई गई।

Read more

लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगे संयुक्त किसान मंच हिमाचल – अनिंदर नौटी

हिमाचल प्रदेश में 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में संयुक्त किसान मंच हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगी। पांवटा साहिब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय किसान नेता अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि सयुंक्त किसान मंच जो हिमाचल के 27 किसानों संगठनों का साँझा मंच है। भारतीय किसान यूनियन हिमाचल में घटक संगठन है, दोनों के वरिष्ठ सदस्य और राष्ट्रीय किसान नेता अनिंदर सिंह नौटी और उनके दर्जनों किसान साथियों द्वारा पांवटा साहिब में एक राज्य स्तरीय वार्ता को संबोधित किया गया। हिमाचल के सभी किसान संगठनों ने भाजपा के किसान बागवान विरोधी

Read more

कांग्रेस के मैनिफेस्टो में तुष्टीकरण और एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख : पुष्कर

शिमला || उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिमला में प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय लोकतंत्र का महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ का छठा चरण पूरा हो चुका है और अंतिम सातवां चरण 1 जून को होना है। पूरे देश में घूमने के बाद मैं एक बात निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि पूरे देश में एक समान वातावरण है। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अटक से कटक तक, सभी जगहों पर लोगों ने पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सकारात्मक रूप

Read more

आज सांय 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार समाप्त : सुमित खिमटा

नाहन, 30 मई। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने एक जून 2024 को होने वाले लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सिरमौर जिला में आज गुरूवार 30 मई सांय 6 बजे के बाद सभी प्रकार की राजनैतिक जनसभाओं (पब्लिक मीटिंग) पर प्रतिबंध लगाया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा यहां जारी आदेश में कहा गया है कि एक जून को शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत मतदान होना है और इसी उददेश्य से 30 मई सांय 6 बजे के बाद सभी प्रकार की जनसभायें प्रतिबंधित रहेंगी। इसी प्रकार 30 मई सांय 6 बजे के बाद किसी भी प्रकार के लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर भी

Read more

एक जून को बिना वेतन कटौती का मतदान अवकाश मिलेगा-श्रम अधिकारी

नाहन, 30 मई। जिला श्रम अधिकारी सिरमौर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत एक जून को होने वाले मतदान के चलते सभी व्यक्तियों जो किसी भी व्यवसाय, व्यापार, कारखाने व किसी भी शिक्षण संस्थान में कार्यरत है बिना वेतन कटौती के सभी को मतदान हेतु अवकाश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कि एक जून को होने वाले मतदान के दिन सभी औद्योगिक संस्थान बाजार व दुकानें बंद रखी जायंेगी। जिला श्रम अधिकारी ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-बी के तहत यह आदेश जारी किये गये हैं

Read more

जिला के मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (एपिक कार्ड) प्रस्तुत करना होगा अनिवार्य – उपायुक्त किन्नौर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां आम जनता को सूचित करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश सहित जिला किन्नौर के सभी मतदाता, जिन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र (एपिक कार्ड) जारी किए गए हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इन कार्डों का 01 जून, 2024 को मतदान वाले दिन प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई मतदाता एपिक कार्ड दिखाने में असफल होता है तो उसे आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक डाकघर द्वारा उपयोग की जाने वाली फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के

Read more

नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 99 पोलिंग पार्टियां रवाना

नाहन, 30 मई। एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि आज गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नाहन शहर के मतदान केन्द्रों को छोडकर अन्य मतदान केन्द्रों के लिए 99 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए जीपीएस युक्त 16 बसों में रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाहन शहरी क्षेत्र की 22 पोलिंग पार्टियों को

Read more

उपायुक्त ने मतगणना हॉल व मीडिया सेंटर स्थल का किया निरीक्षण

नाहन 30 मई,। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज डॉ.वाई.एस.परमार महा विद्यालय नाहन में जिला सिरमौर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए मतगणना हॉलों का निरीक्षण किया। उन्होनें सम्बन्धित अधिकारीयों को बिना किसी व्यवधान के मतगणना प्रक्रिया को सम्पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतगणना स्थल पर चिन्हित मिडिया स्थल का निरीक्षण किया। उन्होनें मतदान प्रक्रिया के लिए आज रवाना हो रही पोलिंग टीमों का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने दिंवगत अरविन्द चौधरी कृषि विस्तार अधिकारी राजगढ़ जिन्हें लोकसभा चुनाव हेतू सहायक पीठासीन अधिकारी (एपीआरओ) नाहन

Read more

व्यय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ के हैलीकॉप्टर का निरीक्षण

हमीरपुर 30 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में धनबल, बाहुबल और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों के प्रयोग को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव सुबह से रात तक स्वयं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इनमें स्टार प्रचारकों की रैलियों का निरीक्षण भी शामिल है। वीरवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में एक रैली को संबोधित करने आए

Read more

हमीरपुर और ऊना जिले की मतदान टीमों की रैंडमाइजेशन पूर्ण, सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने दिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश

हमीरपुर 30 मई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत जिला हमीरपुर और जिला ऊना के 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतदान टीमों की तीसरी रैंडमाइजेशन प्रक्रिया वीरवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया की उपस्थिति में पूर्ण की गई। इस दौरान जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह,एडीसी मनेश यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जबकि, ऊना के जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल और अन्य अधिकारियों ने वीडियो

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक ने घुमारवीं में लिया मतदान टीमों की रवानगी का जायजा

हमीरपुर 30 मई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने वीरवार सुबह बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मतदान टीमों की रवानगी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मतदान टीमों का मार्गदर्शन करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी टीमें अपने-अपने मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें तथा एक जून को सुबह साढे पांच बजे मॉक पोल की प्रक्रिया को शुरू करवाएं। मॉक पोल के बाद की अन्य सभी प्रक्रियाओं को भी निर्धारित समय में पूरा करें, ताकि 7 बजे से मतदान आरंभ

Read more

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर दिया भय मुक्त मतदान करने का संदेश

ऊना, 30 मई। पहली जून को होने वाले लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों के मद्देनजर ऊना जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने वीरवार को ऊना के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश देते हुए प्रशासन की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रखने का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के

Read more

आग के दृष्टिगत तारा देवी में रुके हरियाणा के छात्रों को शोघी स्कूल में किया स्थानांतरित

शिमला 30 मई || गत दिवस तारा देवी के जंगलों में लगी भयानक आग को काबू करने के साथ-साथ जिला प्रशासन शिमला की त्वरित कार्यवाही एवं मुस्तैदी से तारा देवी स्थित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में हरियाणा राज्य से आए 51 छात्रों को देर रात्रि सुरक्षित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में स्थानांतरित किया गया। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि आजकल कई कारणों से शिमला एवं आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आ रही है। गत दिवस तारा देवी के जंगलों में भी आग की घटना सामने आई, जिसके चलते जिला

Read more

राम मंदिर, काशी विश्वनाथ बन गया है, अब कृष्ण जन्म स्थान मथुरा में बनाकर रहेंगे : योगी

मंडी/हमीरपुर || उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत के पक्ष में हमीरपुर मैं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में प्रचार के अंतिम दिन चुनाव प्रचार किया। कुल्लू में जनसभा को सम्बोधित करते हुई रैली कंगना की जमकर तारीफ़ की और उनकी तुलना मीराबाई से लेकर रानी पद्मिनी और रानी लक्ष्मीबाई से करते हुए कहा कि कंगना रनौत में मीराबाई के जैसी भक्ति हैं उसमें महारानी पद्मिनी का तेज है और विरोधियों से जूझने के लिए रानी लक्ष्मीबाई जैसा शौर्य और वीरांगना का भाव भी

Read more

ऊना जिले में 30 मई से 1 जून तक प्रतिबंधित रहेगी शराब की बिक्री – विनोद डोगरा

ऊना, 30 मई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आदर्श आचार संहिता और ड्राई-डे को सख्ती से लागू करने के लिए आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक चैकिंग की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जिला में ड्राई-डे वीरवार 30 मई सांय 6 बजे से लेकर 1 जून सांय 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा मतगणना वाले दिन 4 जून को भी ड्राई-डे रहेगा। विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि ड्राई-डे की अनुपालना सख्ती से लागू करने के लिए विभाग ने चार टास्क फोर्स

Read more

फस्टे में महिलाओं को बताया मतदान का महत्व

हमीरपुर 30 मई। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा नादौन उपमंडल के गांव फस्टे में महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत एक जागरुकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस जागरुकता सत्र में आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना और रिसोर्स पर्सन विनय चौहान ने प्रतिभागी महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाया तथा उन्हें हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। अजय कुमार कतना ने कहा कि हमें प्रत्येक चुनाव में स्वतंत्र और

Read more

डीसी-एसपी ने 5 विस क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों की डिस्पैच प्रक्रिया का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला 30 मई || रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए रवाना किया। इन 5 विधानसभा क्षेत्रों में रोहड़ू, जुब्बल, ठियोग, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण शामिल रहे। अनुपम कश्यप ने जुब्बल में कहा कि आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है जिसका उन्होंने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया और आवश्यकतानुसार अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि हर चुनाव गतिविधि के लिए

Read more