कपूर का एकता राष्ट्रीय यूथ अवार्ड -2024 के लिए चयन, उड़ीसा में मिलेगा 9 जून को राष्ट्रीय सम्मान

सोलन || हिमाचल प्रदेश में पत्रकारिता के साथ साथ समाजसेवा में अपना अलग मुकाम बनाने वाले समाजसेवी यशपाल कपूर का चयन एकता राष्ट्रीय यूथ अवार्ड-2024 के लिए हुआ है। एकता परिषद बनपुर, उड़ीसा ने इसका चयन किया है। एकता परिषद ने सम्मानित होने वाले 25 लोगों की सूची जारी की है, जिसमें यशपाल कपूर को दूसरे स्थान पर रखा गया है। इसमें हिमाचल के एकमात्र समाजसेवी यशपाल कपूर भी शामिल है। उन्हें यह पुरस्कार शांति और सद्भावना के लिए दिया जा रहा है। कपूर पिछले एक दशक से हिमाचल प्रदेश में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट (एनवाईपी) समेत दो दर्जन सामाजिक संस्थाओं

Read more

पच्छाद में शनि जयंती के उपलक्ष पर शनि मंदिर में वीरवार को होगा भंडारे का आयोजन

नाहन || नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर पच्छाद उपमंडल के सराहां के समीप काहन पेट्रोल पंप के समीप मंडी खड़ाना सड़क पर शनि मंदिर में वीरवार को भंडारे का आयोजन होगा। शनि मंदिर के पुजारी गौतम डकौत ने बताया कि वीरवार को शनि जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पच्छाद उपमंडल के भक्तों से शनि मंदिर पहुंच कर अधिक संख्या में भंडारे में शनि देव का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की हैं। बता दे कि कुछ वर्ष पूर्व ही शनि मंदिर का निर्माण सराहां मंडी खड़ाना सड़क पर हुआ है। जहां पर

Read more

चूड़धार से सफल रेस्क्यु के लिए अमेरिकी दूतावास ने सिरमौर प्रशासन का आभार जताया, भेजा प्रशस्ति पत्र

नाहन, 05 जून। नई दिल्ली स्थित यू.एस.ए. अंबेसी (अमेरिकी दूतावास) द्वारा गत 11 मई को चूड़धार में फंसे भारतीय मूल की दो महिला अमेरिकी नागरिकों के सफल एयर लिफ्ट के लिये सिरमौर जिला प्रशासन का आभार जताते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। अमेरिकी दूतावास द्वारा उपायुक्त सिरमौर को भेजे गये आभार एवं प्रशस्ति पत्र में दो अमेरिकी नागरिकों की जान बचाने के लिए सिरमौर प्रशासन का आभार जताया गया है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में अमेरिकी दूतावास से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सांझा करते हुए प्रदान की।

Read more

जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा, मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए : बिंदल

शिमला, भाजपा ने आज हिमाचल में लोक सभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसको लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी रैलियां निकाली गई, पीएम मोदी के नारों से हिमाचल गूंज उठा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शिमला मुख्यालय में रहे जहां सुबह से उन्होंने चुनावी खाके पर नजर गड़ाए रखी थी और पूरे प्रदेश के आंकड़ों को एकत्रित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कांगड़ा संसदीय सीट 251895, मंडी

Read more

मुख्यमंत्री जी 68 विधान सभा क्षेत्रों में से 61 विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की : बिंदल

शिमला, हिमाचल प्रदेश के 2024 के चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की लगातार तीसरी बार चार की चार सीटें भाजपा ने जीतकर इतिहास रचा है। यह जीत नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व की जीत है, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व की जीत है, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी व भाजपा संगठन की जीत है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश पदाधिकारी तक सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस चुनाव को जीत में बदला

Read more

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग सिंह ठाकुर की जीत

हमीरपुर 04 जून। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर विजयी घोषित किए गए हैं। मंगलवार को हुई मतगणना में अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 607068 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 424711 वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में हेमराज को 2758, अरुण अंकेश स्याल को 433, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल को 1239, जगदीप कुमार को 1764, सुमित राणा को 675, गरीब दास कटोच को 246, गोपी चंद अत्री को 202, नंद लाल को 1019, रमेश चंद सारथी

Read more

सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह और बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल की जीत

हमीरपुर 04 जून। जिला की दो विधानसभा सीटों 37-सुजानपुर और 39-बड़सर के लिए हुए उपचुनावों में सुजानपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह ने 2440 मतों से जीत दर्ज की। मंगलवार को हुई मतगणना में उन्हें कुल 29529 वोट मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेंद्र राणा को 27089 वोट मिले। एनसीपी के रविंद्र सिंह डोगरा को 334, निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल राणा को 134, राजेश कुमार को 46, शेर सिंह को 71 वोट मिले। जबकि, 241 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस के

Read more

विधानसभा उपचुनाव के नतीजे – गगरेट से राकेश कालिया विजयी, कुटलैहड़ से जीते विवेक शर्मा

ऊना, 4 जून। ऊना जिला में दो विधानसभा उप चुनाव 2024 की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरांत गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने गगरेट के परिणामों की घोषणा की। गगरेट विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया विजय रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा को 8,487 मतों से पराजित किया। राकेश कालिया को 35,768 मत प्राप्त हुए, जबकि चैतन्य शर्मा को 27,281 मत मिले। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी अमित वशिष्ट को 570 मत, अशोक सौंखला को 323 मत, मनोहर लाल शर्मा को 288

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

हमीरपुर 03 जून। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने सोमवार को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में स्थापित तीनों मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करके विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, हमीरपुर और नादौन के मतगणना केंद्रों तथा पोस्टल बैलेट्स एवं ईटीपीबी के मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना हॉल्स के अंदर एवं बाहर तथा स्कूल परिसर में बैरीकेडिंग, मीडिया सेंटर की स्थापना, एजेंटों की एंट्री और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध

Read more

जनवरी 2025 में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

हमीरपुर 03 जून। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के उम्मीदवारों की भर्ती रैली अगले साल जनवरी में आयोजित की जाएगी। कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती रैली और मेडिकल परीक्षण के बाद मैरिट में आने वाले उम्मीदवारों की ट्रेनिंग अगले वर्ष अप्रैल-मई में आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

Read more

मतगणना में सजगता से कार्य करें सभी अधिकारी व कर्मचारी -रिटर्निंग अधिकारी

शिमला 03 जून || लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र के पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की मतगणना के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण का आयोजन आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने की। रिटर्निंग अधिकारी ने पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 4-शिमला लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गिनती 4 जून, 2024 को प्रातः 8 बजे से शुरु की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दौरान सजगता के

Read more

सिरमौर में 3,02,069 मतों की गणना के लिए 48 टेबल स्थापित-सुमित खिमटा

नाहन, 03 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने 4 जून को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत आज सोमवार को ऑब्जर्वर जमालापुरम भवानी शंकर की उपस्थिति में राजकीय स्नातकोत्तर महा विद्यालय नाहन में सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित पांच मतगणना केन्द्रों में मतगणना सम्बन्धी आवश्यक प्रबंधों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों का जायजा भी लिया। पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत 4 जून को होने वाले पांच विधानभा क्षेत्रों की मतगणना

Read more

मतगणना एजेंटों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें प्रत्याशी: श्याम लाल पूनिया

हमीरपुर 02 जून। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने रविवार को यहां हमीर भवन में जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों, उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके मतदान प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेजों एवं रिपोर्टों की जांच की। सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों से प्रत्येक मतदान केंद्र की रिपोर्ट ली। इस अवसर पर उन्होंने 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतगणना के लिए अतिशीघ्र एजेंटों की नियुक्तियां

Read more

मतगणना की तैयारी पूर्ण, 4 को प्रातः 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

ऊना, 2 जून. लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर ऊना जिले में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि  मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। काउंटिंग 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को डिग्री कॉलेज ऊना का दौरा कर वहां मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण किया. उन्होंने वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी

Read more

मतदान के पश्चात स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में पोस्टल बैलट का पुनः आदान-प्रदान

शिमला 02 जून – लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईटीआई चौड़ा मैदान में पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिए बनाये गये स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में मतदान पश्चात आज सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलट का पुनः आदान प्रदान किया गया।  इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिये सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राधिकृत नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों से आदान-प्रदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि 22 मई को आईटीआई चौड़ा मैदान में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलट का आदान प्रदान किया गया और 28

Read more

ऊना जिले में अब 4 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

ऊना, 2 जून. हीट वेव के भयंकर प्रकोप के चलते ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अब 4 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी और प्राइमरी पाठशालाओं के साथ साथ सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए भी लागू होंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने अत्यधिक गर्मी के चलते छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि हीट वेव की भयंकरता से छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से बचाव के लिए एहतियाती

Read more

जिला शिमला के 6 विस क्षेत्र में मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थान 3 और 4 जून को रहेंगे बंद

शिमला 02 जून – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला शिमला के 6 विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थान 3 और 4 जून 2024 को स्टाफ और छात्रों के लिये बंद रहेंगे। आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली, राजकीय आईटीआई ठियोग स्थित जैस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल 3 और 4 जून को बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतगणना और ईवीएम का भंडारण संवेदनशील मुद्दा है जिसकी सुरक्षा और अखंडता

Read more

आरओ और एसपी ने जांची मतगणना केंद्रों की तैयारियां, जांचे स्ट्रांग रूम

शिमला 02 जून – रिटर्निंग अधिकारी 04-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने आज यहाँ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला तथा राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली  में 04 जून 2024 को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को मतगणना केंद्र पर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पोर्टमोर स्कूल में शिमला संसदीय क्षेत्र के पोस्टल बैलट और ईटीपीबीएस की गिनती की जाएगी। इसके साथ ही पोर्टमोर

Read more

कांग्रेस 2014 से ही डिनायल मोड में जी रही, इंडी गठबंधन सूपड़ा साफ़ होना तय : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की मोदी जी की नीतियों की जीत होगी और विपक्ष के प्रोपेगेंडा की हार होगी। हम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का सम्मान करते हैं लेकिन हमें अभी भी लगता है कि भाजपा को अपने दम पर 370+ सीटें मिलने जा रही है और एनडीए निश्चित रूप से 400 पार करेगा। पन्ना प्रमुखों के जो ग्राउंड आंकड़े हमें मिल रहे हैं, उससे हम अभी भी पूर्णतः आश्वस्त हैं

Read more

03 जून व 04 जून को सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूल और आंगनबाडीकेंन्द्र रहेंगे बंद-सुमित खिमटा

नाहन, 02 जून || उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में बढ़ती भीषण गर्मी व हीटवेव के चलते ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले जिला के सभी सरकारी, निजी और प्ले स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को 03 जून व 04 जून 2024 को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उप-निदेशक, उच्च तथा प्रारंभिक शिक्षा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर की अनुशंसा पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Read more