प्रवासी मजदूर को पुलिस स्टेशन में अपनी पहचान और सत्यापन कराना आवश्यक – जिला दंडाधिकारी

शिमला 11 जून || जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां मानव जीवन एवं सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीसी की धारा-144 के तहत आपातकालीन उपाय के रूप में आदेश पारित किए हैं जिसके तहत कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार व व्यापारी जिला शिमला में आने वाले किसी भी प्रवासी मजदूर को छोटी-मोटी गैर-औपचारिक नौकरी या सेवा या अनुबंध श्रम में नहीं लगाएंगे, जब तक ऐसे प्रवासी मजदूर संबंधित स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास जाकर पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ अपना विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। आदेशों के अनुसार शिमला जिला का दौरा करने वाला कोई भी व्यक्ति

Read more

जिला में प्रवासी मजदूरों को उचित मूल्य की दुकान से मिलेगा सस्ती दरों में राशन- बिजेंद्र

बिलासपुर 11 जून 2024 || प्रदेश सरकार अब प्रवासी मजदूरों जिनके ई-श्रम कार्ड बने है परन्तु अभी तक राशन कार्ड नहीं बने है उनको उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ती दरों पर राशन प्रदान करेंगी। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी बिजेंद्र पठानिया ने दी । उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर जोकि जिला में काम के लिए प्रवास पर हैं या जो मजदूर हिमाचल से ही सम्बन्ध रखते है व जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है तथा जो मजदूर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं उनका खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले

Read more

ऊना जिले के 1210 बच्चे मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में होंगे कवर, हर महीने मिलेगी 4 हजार की वित्तीय सहायता

ऊना, 11 जून। मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम के तहत ऊना जिले में 18 साल की आयु तक के पात्र 1210 बच्चों को हर महीने 4-4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ये बच्चे अब तक मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लाभार्थी थे, जिसमें उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह 500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही थी, लेकिन अब उन्हें मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में कवर करने का अनुमोदन किया गया है। जिसमें सरकार की ओर से हर बच्चे को प्रतिमाह 4 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कार्यकारी उपायुक्त एवं अतिरिक्त

Read more

पंचायत स्तर पर चले विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण करें अधिकारी: एडीसी

बिलासपुर 11 जून, 2024- अधिकारी पंचायत स्तर पर जारी विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण करते रहें ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा सके व पंचायत के कार्यों को समय से पूरा किया जा सके। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर निधि पटेल ने अधिकारियों के साथ जिला में जारी ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। विभाग के विभिन्न कार्याे की समीक्षा करते हुए उन्होने बताया कि प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में कुल 147 आवास हेतू स्वीकृति प्रदान हुई थी जिनमे से

Read more

18 जून को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

शिमला 11 जून || क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 18 जून, 2024 को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच ऑफिस छोटा शिमला में डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पद निकाले गए हैं, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट/एक्स-आर्मी/ एमबीए/इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि आयु वर्ग 23 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, वह इन पदो ंके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक/आवेदिता

Read more

8 से 14 जून तक रायसन नेत्र अस्पताल कुल्लू में नेत्र ऑपरेशन कैंप का ले लाभ

शिमला 11 जून || अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएसपीबी इंडिया द्वारा 8 से 14 जून, 2024 तक रायसन नेत्र अस्पताल कुल्लू में नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला के जरूरतमंद नागरिक जाकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि एनएसपीबी इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संगठन है, जो नेत्र रोग की रोकथाम के लिए कार्य कर रहा है।

Read more

हमीरपुर में वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट स्थगित

हमीरपुर 11 जून। जिला मुख्यालय के निकट बाईपास पर 12 जून को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और 13 जून को प्रस्तावित ड्राईविंग टैस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार सोनी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इनकी नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

Read more

शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यांजली नेशनल अवार्ड से सम्मानित

शिमला || 11 जून || AIAA( आल इंडिया आर्टीस एसोसिएशन ) ने शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा को समाज मे बेहतरीन कार्य व समाज सेवा करने के लिये AIAA के चेयरमैन व बॉलीवुड अभिनेता रोहताश गौर व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रेखा गौर व DIG साइबर क्राइम हिमाचल मोहित चावला  ने हिमांशु कुमरा को इंडियन हीरो अवार्ड देकर सम्मानीत किया और सभी ने हिमांशु कुमरा दौरा किये गये कार्यो की सरहाना की और हिमांशु कुमरा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। इस अवसर पर हिमांशु कुमरा ने कहा की यह अवार्ड और यह दिन उनके लिये एक

Read more

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए कड़े प्रबंध: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 11 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और उनके

Read more

उपचुनावों का बोझ डालने वाली कांग्रेस सरकार : सतपाल

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की अगर कांग्रेस के नेताओ की नीयत साफ होती और सरकार में दम होता तो समय रहते 3 निर्दलियों विधायकों का इस्तीफा मंजूर करते। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के अंतर्गत इस्तीफे तो लटकने का काम किया और ठीक लोक सभा चुनाव खत्म होने से पूर्व निर्दलियों का इस्तीफा मंजूर किया। ऐसा प्रतीत होता है की विधानसभा के अध्यक्ष सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे है। उन्होंने कहा की अगर पहले ही

Read more

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक शिमला में आयोजित, दो प्रस्ताव किये पारित : शर्मा

शिमला, भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक को जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की विधायक दल में 2 प्रस्ताव पारित हुए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी गई। दूसरे प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने 61 विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की उसके लिए भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं

Read more

जिला स्तरीय पीपलू मेले का होगा भव्य आयोजन, 17 से 19 जून तक मनाया जाएगा मेला

बंगाणा(ऊना), 10 जून. ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में मनाए जाने वाले  ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेले का आयोजन 17 से 19  जून तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली तथा तैयारियों को लेकर प्रबंधों की समीक्षा की। सीएम को देंगे आमंत्रण विवेक शर्मा ने मेले के भव्य आयोजन पर बल देते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपलू

Read more

डायरिया प्रभावित गांवों में सैंपलिंग-टैस्टिंग कर रहा जलशक्ति विभाग, सभी सैंपल ठीक पाए गए

हमीरपुर 10 जून। ग्राम पंचायत चमनेड, लंबलू, गसोता, बफड़ीं और बोहनी के कुछ गांवों में डायरिया के मामले सामने की सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग ने त्वरित कदम उठाए हैं। विभाग के अधिशाषी अभियंता अनूप ठाकुर ने बताया कि विभाग के फील्ड कर्मचारी नियमित रूप से पानी की सैंपलिंग एवं टैस्टिंग कर रहे हैं और अभी तक सभी सैंपल सही पाए गए हैं। अनूप ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र में 31 मई को पहली बार डायरिया के मामले सामने आने पर विभाग ने त्वरित कदम उठाए थे। पहले दिन ही विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्र से

Read more

A.B.V.P की अहम बैठक सूरत में संपन्न, गौरव अत्री उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री,धनदेव ठाकुर बने अभाविप हिमाचल के प्रदेश संगठन मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक 6 से 9 जून तक सूरत, गुजरात में संपन्न हुई। जिसमें देश भर से 368 राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्यों ने भाग लिया बैठक के पहले दिन नागरिक सत्कार समारोह का आयोजन किया गया जिससे देश के सभी प्रदेश के लोगों को गुजरात की संस्कृति से रूबरू करवाया जा सके। इस सांस्कृतिक समारोह में सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित पांच प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें वर्तमान समय में राष्ट्र का परिदृशय, शैक्षिक परिदृशय व , पर्यावरण, और वर्तमान समय

Read more

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड

ऊना, 10 जून। जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला

Read more

बड़सर-भोरंज में प्रस्तावित सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार स्थगित

हमीरपुर 10 जून। उपरोजगार कार्यालय बड़सर में 11 जून और उपरोजगार कार्यालय भोरंज में 12 जून को प्रस्तावित सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित किए गए हैं। साक्षात्कार की नई तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी।

Read more

आदर्श आचार संहिता लागू, हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर 10 जून। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की घोषणा होते ही जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिलाधीश ने सीआरपीसी की धारा-144 के तहत आदेश जारी करते हुए पूरे जिले में किसी भी तरह के हथियार या बारूद लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध उपचुनाव के परिणाम की घोषणा तक लागू रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जिलाधीश ने बताया कि डयूटी

Read more

मोदी 3.0, भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ लेने एवं केंद्र मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बात केंद्रीय मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा की भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी, जिस प्राकर से भारत ने अभी तक प्रगिति की गाथा लिखी है वह स्वर्णिम है और आने वाले समय में भी यह जोरदार रहने वाली है। उन्होंने कहा पीएम किसान योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही पहले दिन पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। पीएम मोदी ने 17वीं किस्त

Read more

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल, जिलावासी ना घबराए-सुमित खिमटा

नाहन 10 जून। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8 वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला के पांच उप मंडलों में यह मौक अभ्यास आयोजित की जाएगी, अतः प्रस्तावित चिन्हित स्थानों में निम्न शामिल

Read more

उत्सवों और मेलों को जीवित रखना हम सब की जिम्मेदारी-हर्षवर्धन चौहान 

नाहन 10 जून- उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम और रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उत्सवों और मेलों को जीवित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। हर्षवर्धन चौहान गत देर सायं ज़िला सिरमौर के राजगढ़ में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव के समापन समारोह एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को मेले

Read more