देश की जनता को अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं : खन्ना

शिमला, भारत के अर्थव्यवस्था की उपलब्धि साधारण उपलब्धि नहीं है। पूरा विश्व इसे गंभीरता से देख रहा है और समझ रहा है। भारत का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में होने जा रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है इस बात से राहुल गांधी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में वे अपने बयान से निवेशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। इक्विटी मार्केट में चुनाव के हिसाब से अलग अलग तरीके से बदलाव होते रहते हैं। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों

Read more

पायनियर एंब्रायडरीज कालाअंब में 300 तो मैसर्ज सिस (SIS) इंड़िया लिमटिड़ भरेगा 100 सिक्योरटी गार्ड

नाहन 07 जून || जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज पायनियर एंब्रायडरीज लि0, खैरी, काला अंब जिला सिरमौर में  5 वीं से स्नातक प्रशिक्षु हेल्पर, कॉप्स वाइंडिंग ऑपरेटर, प्राइमरी व सेकेंडरी टीएफओ ऑपरेटर, एम.टी. व एल.टी. ऑपरेटर, एचएसडब्लू. ऑपरेटर, हाई ब्लकिंग ऑपरेटर, पीओवाई व एफडीवाई ऑपरेटर के 300 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरें जाएगें। उन्होने बताया कि इन पदों के लिए 12 जून को उप रोजगार कार्यालय सराहां, 15 जून को राजगढ़, 18 जून को संगडाह व 21 जून को उप रोजगार कार्यालय शिलाई में भर्ती शिवरों का आयोजन किया जाएगा।

Read more

जिला शिमला में 14 जून को होगा मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन

शिमला, 07 जून ||  8वीं मेगा मॉक एक्सरसाइज के संदर्भ में राज्य स्तरीय अभिविन्यास एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसकी अध्यक्षता निदेशक-सह-विशेष सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन हिमाचल प्रदेश डीसी राणा ने की। बैठक में जिला शिमला के अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। डीसी राणा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के जिलों में आपदा प्रबंधन योजना की समीक्षा करना तथा उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाना है ताकि आपदा के समय हर जिला आपदा से निपटने में सक्षम हो सके। उन्होंने कहा कि

Read more

छड़ोल पाठशाला के विधार्थियों ने समझे ई-वेस्ट के खतरे और नुकसान – मंजू शर्मा

बिलासपुर || 7 || पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  छडोंल में Reduce  e-waste theme पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने इस विषय पर प्रार्थना सभा में बच्चों को को जागरूक किया। यह जानकारी पाठशाला की इको क्लब प्रभारी मंजू शर्मा ने दी। कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चे अपने घरों से e-waste इक्ट्ठा कर के लाए थे, जिसमें पुराने सेल, बैटरी, पुराने फोन, Remote आदि शामिल हैं। बच्चों ने पाठशाला के आसपास के क्षेत्र में जाकर भी लोगों को e-waste के बारे में जगरूक किया। पाठशाला की इको क्लब

Read more

बारिश-बाढ़-भूस्खलन को लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारी परखेगा जिला प्रशासन

ऊना, 7 जून। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊना जिले में 14 जून को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जिले में निर्धारित स्थलों तथा संस्थानों में बारिश-बाढ़-भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें आपदा प्रबंधन को लेकर प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखा जाएगा तथा योजना की समीक्षा और कमियों का विश्लेषण कर उन्हें सुधारने का काम किया जाएगा। इससे जिला आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। बता दें, मॉक ड्रिल के

Read more

14 को होगी मॉक ड्रिल, 12 को होगी टेबल टॉप एक्सरसाइज

हमीरपुर 07 जून। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदा से बचाव के अभ्यास के लिए 14 जून को आयोजित की जाने वाली प्रदेशव्यापी मॉक ड्रिल के तहत जिला हमीरपुर में भी मॉक ड्रिल की जाएगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से आयोजित की जा रही इस मॉक ड्रिल की तैयारियों के लिए शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से एक अभिविन्यास एवं समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस वर्चुअल सम्मेलन में आपदा प्रबंधन से संबंधित जिला के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त कार्यालय परिसर के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित

Read more

बड़सर और भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के साक्षात्कार 11-12 को

हमीरपुर 07 मई। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 11 जून को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में और 12 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है

Read more

बड़सर और भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के साक्षात्कार 11-12 को

हमीरपुर 07 जून || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 11 जून को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में और 12 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता

Read more

राशन कार्ड बनवाने के लिए संपर्क करें प्रवासी श्रमिक

हमीरपुर 07 मई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत उन सभी प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित हैं, ताकि इन श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा सके। जिला नियंत्रक ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक राशन कार्ड बनाएंगे, जबकि ग्रामीण

Read more

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा

नाहन 7 जून || उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है। सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के

Read more

उद्योग मंत्री 8 व 9 जून को राजगढ प्रवास पर रहेंगे

नाहन 7 जून।  उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान कल 8 जून को जिला सिरमौर के राजगढ में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 8 जून को राजगढ में जन समस्याएं सुनेंगे व 9 जून को राजगढ में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय लोक उत्सव की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने प्रदान की।

Read more

फोरलेन निर्माण से मल्याणा एवं चम्याणा हिस्से में आ रही समस्याओं का होगा समाधान – अनुपम कश्यप

शिमला, 07 जून || जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग परमाणु-शिमला फोरलेन के मल्याणा एवं चम्याणा के मध्य निर्माण स्थल पर किये गए संयुक्त निरीक्षण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अनुपम कश्यप ने कहा कि फोरलेन निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे ताकि स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मल्याणा के शुराला गांव का एक जल स्रोत डंपिंग साइट में आ रहा है जिसको बचाना अत्यंत आवश्यक है। इस सन्दर्भ में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि जल स्त्रोत से

Read more

Shimla अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2024 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 12,13 जून को होंगे ऑडिशन

शिमला 07 जून – अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने हेतु कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक गेयटी थिएटर में आयोजित किये जायेंगे। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के आयोजन को लेकर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिशन में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकारों को ऑनलाइन माध्यम से https://forms.gle/9ytnWBAJuz1X5wCg8 से 11 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन में

Read more

कांग्रेस के मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में ही लीड नहीं ला पाए, नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी कर क्या सिद्ध करना चाहते है : सिकंदर

शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार ने कहा की जो कांग्रेस नेता, विधायक और मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में ही लीड नहीं ला पाए वह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी कर क्या सिद्ध करना चाहते है। पहले अपने विधानसभा क्षेत्र में लीड लाओ फिर बात करो। उन्होंने कहा की नेता प्रतिपक्ष द्वारा जो भी आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए हैं वह सत्य है और इनको कांग्रेस पार्टी के नेताओं को स्वीकार करना ही होगा मात्र मुद्दा दबाने से दब नहीं जाता। सिकंदर ने कहा की वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो

Read more

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन ने पर्यावरण दिवस को विशेष बनाने के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें पौधारोपण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता प्रमुख थी, कार्यक्रम के प्रारंभ में पर्यावरण से संबंधित दो लघु फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा श्वेता का भावपूर्ण भाषण और निदेशक-प्रधानाचार्य श्रीमती दविंदर के. साहनी का एक प्रेरक संदेश शामिल था। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया और स्कूल परिसर में तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण के प्रति कदम उठाने के लिए छात्रों तथा अध्यापकों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की

Read more

कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली, जनता का मूड स्पष्ट : रणधीर

शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। इन लोकसभा चुनावो में जनता का रुख साफ भाजपा के प्रति दिखाई दिया है मुख्यमंत्री की लोकप्रियता कहीं नजर नहीं आई। शर्मा ने कहा की हिमाचल कांग्रेस के बड़े चेहरे पार्टी को लीड दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड मिली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक जहां प्रचार जिन सीटों पर पहुंचे थे, वहां लीड भाजपा के

Read more

आरसेटी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हमीरपुर 05 जून। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना की अगुवाई में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। उधर, नादौन उपमंडल के गांव फस्टे में संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण शिविर में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तथा शिविर की प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। नादौन के ही एक अन्य गांव

Read more

एसजीपीसी चुनाव के लिए मतदाता पंजीकरण अब 31 जुलाई तक

हमीरपुर 05 जून। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्वाचन के लिए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के पांचों उपमंडलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र लोग अपना पंजीकरण करवा सकें। उन्होंने बताया कि अभी तक एसडीएम बड़सर से प्राप्त 24 प्रपत्रों, हमीरपुर से 22 और भोरंज से 8 प्रपत्रों के अवलोकन के दौरान यह पाया गया है कि इनमें से कुछ मतदाता पहले से ही वर्ष 2011 की मतदाता सूची में शामिल हैं। इसके

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां वन विश्राम गृह रिकांग पिओ के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय स्कूली बच्चों व वन कर्मियों को पर्यावरण की शपथ दिलाई तथा देवदार का पौधा रोपित किया। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य मिल सके और ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को पर्यावरण के संदर्भ में जागरूक करें और प्रकृति के बचाव में जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी किन्नौर अरविंद कुमार उपस्थित रहे।

Read more

पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर व संरक्षित रखने के लिए सभी करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित – उपायुक्त किन्नौर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र किन्नौर व केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ के संयुक्त तत्वाधान में जिला के रिकांग पिओ में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत रैली, नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि हर वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है कि जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर व संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि

Read more