2 जुलाई तक बिजली बिल जमा करवाएं बड़सर के उपभोक्ता

बड़सर 29 जून। विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 2 जुलाई तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता विजय सिंह ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 2 जुलाई तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

हिमाचल प्रदेश में लालू और राबड़ी की कांग्रेस सरकार जैसी स्तिथि : संदीपनी

शिमला, भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में लालू और राबड़ी की सरकार का आभास हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार एक ही परिवार के हाथ में खेल रही है और हिमाचल प्रदेश के मित्र इस परिवार के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है, पूर्ण रूप से हिमाचल प्रदेश एक देवभूमि है और देवभूमि में इस तरह का प्रचलन ज्यादा देर नहीं चलता है। मुख्यमंत्री ने क्रशर पॉलिसी क्यों चेंज करी वह अभी तक एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है ? इस बदलाव से कहीं ना

Read more

Hamirpur में 10 सेक्टर अधिकारियों की निगरानी में शुरू हुई होम वोटिंग

हमीरपुर 29 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में भी भारत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया है। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 670 पात्र लोगों ने घर से ही मतदान करने के लिए फार्म 12डी पर आवेदन किया है। इन मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया शनिवार से आरंभ हो गई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग के लिए 10 मतदान टीमें बनाई गई हैं और यह मतदान

Read more

Sirmaur में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 4 हजार 128 महिलाएं लाभान्वित

हमारे समाज में नारी को आदिकाल से ही विशिष्ट स्थान प्राप्त है और आज के समय में महिलाएं विकास की बयार में बराबर की भागीदार है। सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप महिला सशक्तिकरण में हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए आरंभ की गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। हिमाचल

Read more

सिरमौर कला संगम के 65 वें महा अलंकरण समारोह का आयोजन, सौम्या साम्बशिवन ने की बतौर मुख्यअतिथि शिरकत

रेणुकाजी || 29 जून || हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के 65 में राष्ट्रीय महा अलंकरण समारोह में देश प्रदेश के 11 विशिष्ट जनों को उनके समाज मे उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजित समारोह में समानित किया गया। रेणुकाजी के बायरी वशिष्ठ आश्रम में आयोजित महा अलंकरण समारोह में डीआईजी सौम्या साम्बशिवन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची, वंही उन्होंने सिरमौर कला संगम की साहित्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा इत्यादि विद्गाओं की लौ को जीवंत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इस क्रम को जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ मदन झालटा व कपिल शर्मा जैसे कलाकारों

Read more

Suzuki गुडगाँव के लिए सी.टी.एस ट्रेनी के 200 पदों के लिऐ कैंपस इंटरव्यू इस दिन

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड, गुडगाँव के लिए सी.टी.एस ट्रेनी के 200 पदों के लिऐ दिनांक 05-7-2024 को 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर हि.प्र. में किया जा रहा है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम पचास प्रतिशत अंको के साथ दसवीं पास, आयु सीमा 18 से 20 वर्ष । मासिक मानदेय रु 16500 दिया जायेगा, इसके अलावा इन्शोरेंस, कैंटीन, यूनिफार्म व् शूज की सुविधा दी जाएगी । कंपनी के द्वारा एन.सी.वी.टी द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग

Read more

Bilaspur जिला में मनरेगा के अंतर्गत चलेगा हरित बिलासपुर अभियान

बिलासपुर || 29 जून 2024 || जिला बिलासपुर में मनरेगा योजना के अन्तर्गत “हरित बिलासपुर” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विकास खण्ड घुमारवी और झंडूता के सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण करवाया जाएगा। यह जानकारी विकासखंड अधिकारी विपिन ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण करवा सकता है। मरेगा के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति अधिकतम राशि 1 लाख रूपए तक पौधारोपण करवा सकता है, जिसमें मनरेगा योजना के नियमों को पालन करते हुये 60000 रूपये मजूदरी पठक तथा 40000 रूपये के सामग्री घटक

Read more

उपमंडलाधिकारी सदर ने मानसून की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

बिलासपुर || 29 जून 2024 || बिलासपुर सदर के अंतर्गत उपमंडलाधिकारी अभिषेक गर्ग ने शनिवार को मानसून की तैयारियों के लिए आयोजित विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की । उपमंडलाधिकारी ने मानसून सीजन को देखते हुए सदर उपमंडल के अंतर्गत सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थानों, विद्युत आपूर्ति, परिवहन आदि जरूरी जन सेवाओं को क्रियाशील और दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान जो पेड़ गिर सकते है उनकी सूची दे ताकि पेड़ों को समय पर काटा जा सके। साथ में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को

Read more

जिलावासी अपने आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करवाना करें सुनिश्चित : एडीसी

बिलासपुर || 29 जून || जिला मुख्यालय के बचत भवन में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ निधि पटेल ने की। इस अवसर पर उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी जिला वासी अपने आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा व्यक्ति को मिल सके। उन्होंने कहा कि नीट और अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से

Read more

खाने के शौकीन लोगों के लिए बिलासपुर में बनेगा पहला फूड जोन

बिलासपुर || 29 जून || अगर आप भी लजीज खाना खाने के शौकीन हो तो अच्छी खबर है। बिलासपुर शहर में पहला फूड जोन बनने जा रहा है। इसकी कवायद जिला प्रशासन बिलासुपर द्वारा की जा रही है। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एसडीएम सदर और नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों ने आज लुहनू मैदान में फूड जोन के लिए जगह चयन करने के लिए निरीक्षण किया। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि यह देखा गया है कि रोजाना शहर के सेकडो लोग अपने परिवार के साथ रोज शाम को लुहनु मैदान जाते है। इसलिए इस जगह पर

Read more

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। यह सौर ऊर्जा परियोजना 19 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी, जिसमें प्रति वर्ष 22.73 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इस परियोजना से राज्य को राज्य सरकार को प्रति वर्ष आठ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा और 791 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में यह दूसरी सौर ऊर्जा परियोजना है तथा इससे पहले पेखूबेला

Read more

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

शिमला ||  29 जून || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल विद्युत तथा नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र के दोहन के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा

Read more

सेल्स मेनेजर के 10 पदों हेतू बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू इस दिन

बिलासपुर || 28 जून || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टार हेल्थ ऐंड अलाइड इन्सुरेन्स कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स मेनेजर के 10 पदों हेतू दिनांक 29-06-2024 को स्टार हेल्थ ऐंड अलाइड इन्सुरेन्स कंपनी लिमिटेड कार्यालय, नजदीक एस.बी. आई बैंक मेन मार्किट बिलासपुर में 11:00 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2/ग्रेजुएट होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मासिक मानदेय 15000 /- से लेकर 25000 दिया जाएगा। 18-40 आयुवर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 29-06-2024 को स्टार हेल्थ ऐंड

Read more

government की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ का लाभ देने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं प्राइवेट बैंक : एडीसी

बिलासपुर || 28 जून || बिलासपुर जिला में सभी प्रमुख प्राइवेट बैंक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जोकि आम लोगों को सस्ती दरों में इंश्योरेंस उपलब्ध करवाती है। इन योजनाओं के अंतर्गत लोगो को लाभ देने में क्यों फिसड्डी साबित हो रहे हैं। यह सवाल अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल ने आज बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से पूछा। उन्होंने कहा कि

Read more

बडियाणा और दियोट में उद्यान विभाग के बागीचों की नीलामी पहली जुलाई को

हमीरपुर 28 जून। जिला हमीरपुर के गांव बडियाणा और दियोट में स्थित उद्यान विभाग के बागीचों की नीलामी एक जुलाई को होगी। विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि बडियाणा में आम और लीची के बागीचे की नीलामी एक जुलाई को सुबह 11 बजे की जाएगी। इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे दियोट में आम के बागीचे की नीलामी भी होगी। नीलामी में भाग लेने के लिए 500 रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को इन बागीचों का अवलोकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी

Read more

State -अर्द्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ के पदाधिकारियों ने परविंद्र कुमार को किया सम्मानित

हमीरपुर 28 जून। राजकीय-अर्द्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ की हमीरपुर इकाई ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 36 साल की सेवाएं देने के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे चालक परविंद्र कुमार के सम्मान में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष विजय रमन, उपाध्यक्ष मधुसूदन, कोषाध्यक्ष राजकुमार, प्रेस सचिव इंद्र सिंह, संयुक्त सचिव मंगल सिंह, ऑडिटर नरेंद्र कुमार, हितेंद्र सिंह, संजय कुमार, हेमराज और अन्य पदाधिकारियों ने परविंद्र कुमार को सम्मानित किया और सरकारी सेवा में उनके लंबे कार्यकाल की सराहना की। महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने परविंद्र

Read more

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा कल्पा सब-जेल का निरीक्षण

रिकांगपियो || 28 जून || राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के प्रतिवेदक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने आज यहां सब-जेल कल्पा का निरीक्षण किया और वहां पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां पर कैदियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरान्त उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे से जनजातीय जिला किन्नौर में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी मज़दूरों को श्रम कानून के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की और श्रम कानूनों के उल्लंघन मामलों पर जानकारी प्राप्त

Read more

Hamirpur में व्यय पर्यवेक्षक ने किया उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का प्रथम निरीक्षण

हमीरपुर || 28 जून || विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में तीनों उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का प्रथम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आनंद कुमार ने सभी उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने चुनाव प्रचार से संबंधित प्रत्येक खर्चे का ब्यौरा व्यय रजिस्टर में दर्ज करें। इसमें किसी भी खर्चे की एंट्री नहीं छूटनी चाहिए। इससे उनके खर्चों की सही गणना होगी और सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं अकाउंटिंग टीम द्वारा तैयार किए गए शैडो

Read more

Bank सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए : डीसी शिमला

शिमला || 28 जून ||  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बैंकों से जोड़ने और उन्हें उदारता के साथ ऋण उपलब्ध करने की दिशा में कार्य करें। इससे आम लोगों तक बैंकिंग योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही लोगों को सिबिल स्कोर सही करने के बारे में जागरूकता अभियान का आयोजन करें। यह बात उन्होंने जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता में बचत भवन में शुक्रवार को करते हुए कही। इस त्रैमासिक बैठक

Read more

Bilaspur में जिला परिशद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

बिलासपुर || 28 जून || जिला परिशद बैठक के दौरान विचारनीय विशयों की पूर्ति विभागीय अधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ करें ताकि लोगों को इसका त्वरित लाभ मिल सके, अध्यक्ष जिला परिशद बिमला देवी ने आज जिला परिशद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को यह ताकीद दी। उन्होने बैठक के दौरान कुठेड़ा-तलवाड़ा रोड़ के समीप तथा ढ़टोह में टूटे डंगों को लगाने के संबध में जानकारी प्राप्त की। बिमला देवी ने कहा कि जहा ज्यादा जरूरी है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष जिला परिशद मान सिंह

Read more