युवाओं को स्वरोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा

नाहन || 01 अगस्त, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यूको आरसेटी से आग्रह किया है कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वयं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की स्थानीय

Read more

छह माह तक शिशु को पिलाएं केवल मां का दूध

हमीरपुर || 01 अगस्त, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प हब के तहत वीरवार को मट्टनसिद्ध और डुग्घा खुर्द में जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। इन जागरुकता शिविरों में एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत भी महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए टौणीदेवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया कि एक शिशु के लिए मां का दूध बहुत ही पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। इसलिए, जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां

Read more

नवजात शिशु को छः माह तक पिलाएं केवल माँ का दूध – उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ || 01 अगस्त, 2024 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के शिक्षा एवं सूचना प्रभाग रिकांग पिओ द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत अम्बेडकर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त तक किन्नौर में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं को छः माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। जिला किन्नौर में स्तनपान कराने की प्रतिशत्ता 98 प्रतिशत है इसको शत-प्रतिशत करना है। जैसा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा

Read more

ब्यास के किनारे न जाएं, बारिश में बरतें ऐहतियात: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 01 अगस्त 2024 || ब्यास नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि और आने वाले दिनों में मौसम के खराब रहने की आशंका के चलते उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों से विशेष ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मंडी-कुल्लू में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं तथा विभिन्न बांधों से पानी छोड़े जाने से ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उपायुक्त ने सचूही, खैरी, जंगलबैरी, सुजानपुर, भलेठ, नादौन और ब्यास नदी के किनारे अन्य क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के नजदीक न जाएं।

Read more

सोमभद्रा सेतु…एक पुल जो विश्वास भरे विकास का प्रतीक बन गया

ऊना || 1 अगस्त 2024 || यूं तो हर पुल विकास की एक नई कहानी कहता है, लेकिन उनमें भी कुछ सेतु ऐसे होते हैं जो साधारण निर्माण से बढ़कर हजारों लोगों के लिए जीवन में स्थायी बदलाव का हेतु बन जाते हैं। ऊना जिले के हरोली में स्थित सोमभद्रा सेतु विकास की ऐसी ही एक उम्दा दास्तान है। हरोली को ऊना के रामपुर से जोड़ते हुए सोमभद्रा नदी, स्थानीय नाम स्वां नदी, पर 33.58 करोड़ से बना यह 773.30 मीटर लंबा पुल करीब 20 हजार की आबादी के लिए विश्वास भरे विकास का प्रतीक बन गया है। हरोली की

Read more

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हिमाचल आपदा पर जताया दुःख

शिमला || 1 अगस्त, 2024 || भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण हुए विनाशकारी नुकसान और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के दुःखद समाचार पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर वार्तालाप इस प्राकृतिक आपदा की विकट परिस्थितियों की जानकारी ली एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। उन्होंने इस संकट की स्थिति में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहने और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। नड्डा ने

Read more

रोप वे में हिमाचल अन्य राज्यों के लिए बनेगा मार्गदर्शक – मुकेश अग्निहोत्री

शिमला || 31 जुलाई, 2024 || रोप वे की दुनिया में हिमाचल ने अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिए है। शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत से 13.79 किलोमीटर दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रज्जु मार्ग बनने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश ने रज्जु मार्ग के क्षेत्र में तीव्रता से अपनी पहचान बना ली है। देश के अन्य राज्यों के लिए हिमाचल प्रदेश मार्गदर्शक के तौर पर आने वाले समय में भूमिका निभाएगा। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहाँ होटल होलीडे होम में रज्जुमार्ग द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर

Read more

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शिमला || 31 जुलाई, 2024 || उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जिलाभर के विभिन्न विभागों केे लगभग 60 से अधिक पीआईओ एपीआईओ एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा)  फेयरलॉन मशोबरा के माध्यम से आमंत्रित किए गए विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा पीआईओ एपीआईओ एवं अन्य अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 बारे विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यशाला के दूसरे  दिन दो सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवाएं

Read more

रिटायर्ड को पुन: रोजगारी, युवाओं के साथ धोखा : तिलक

शिमला || 31जुलाई, 2024 || भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा हिमाचल में में युवाओं को नौकरी एक सपना बन कर रह गई है। युवाओं से किए गए वादे, मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसे है। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था तो उनके सभी आलाकमान नेताओं ने एक स्वर में युवाओं को आश्वासन दिया था कि एक साल में एक लाख नौकरी और 5 साल में 5 लाख नौकरी देंगे। पर हिमाचल में नौकरी का पटारा बंद का बंद ही रह गया। तिलक ने कहा कि अब तो

Read more

अतिरिक्त उपायुक्त ने हिम औषध के उत्पादों की सराहना की

शिमला || 31 जुलाई, 2024 || अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहाँ राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने ज्योति महिला ग्राम संगठन धायला कालीहट्टी ज़ेजड पंचायत के नारी शक्ति मलागव स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गए हिम औषध (हिम इरा) के उत्पादों की सराहना की। अभिषेक वर्मा ने कहा कि हिम औषध मसाले की पिसाई प्राकृतिक पत्थर की चक्की में न्यूनतम गति 44 आरपीएम पर की जाती है जिससे उसकी गुणवत्ता बनी रहती है। हिम औषध ने अभी तक हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के उत्पाद से प्रारंभ किया गया है। इन तीनों मसाले

Read more

अनुराग के विराट रूप से घबराई कांग्रेस : नंदा

शिमला || 31 जुलाई,2024 || भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी नेता भाजपा के सांसद एवं पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के लोक सभा में दमदार भाषण से परेशान है इसलिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ बेबुनियाद बयान दे रहे है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने लोक सभा में कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेताओं को उनका ही असली चेहरा दिखाया जिससे पूरे देश और प्रदेश की कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस पार्टी देश में और प्रदेश में एक झूठ प्रोपेगेंडा खड़ा करने की कोशिश करती है जिससे जनता को

Read more

जिला शिमला में 1-7 अगस्त, 2024 तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

शिमला || 31 जुलाई, 2024 || जिला शिमला में 1-7 अगस्त, 2024 तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह। इस संदर्भ में उपायुक्त महोदय जिला शिमला, श्री अनुपम कश्यप ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान सप्ताह अगस्त माह के पहले सप्ताह पूरे जिला में मनाया जायेगा। इस बाबत सभी जिला शिमला के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का विषय है-  Closing the Gap : Breastfeeding Support for All (अंतर को कम करनाः सभी के लिए स्तनपान सहायता)। इस विषय

Read more

एक अगस्त से हिमाचल में शुरू होगा एक पेड़ मां के नाम अभियान : बिंदल

शिमला || 31, जुलाई, 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी जी के आहवान पर देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है। देश के पर्यावरण एवं भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मोदी जी द्वारा चलाए गए इस अभियान में हिमाचल प्रदेश भाजपा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम (पौधारोपण अभियान) चलाएगी। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाए जाएं। इस प्रकार 8000 स्थानों पर 4 लाख

Read more

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ जिला सिरमौर की प्रेस कॉन्फ्रेंस नाहन में आयोजित

नाहन || 31 जुलाई, 2024 || आज जिला मुख्यालय नाहन में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के स्टेट कैडर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ जिला सिरमौर की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में की गई जिसमे जिला सिरमौर के सुदेश तोमर, महासचिव, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ, हि0प्र0 एवं प्रधान, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ, सिरमौर, महासचिव विजय पल सिंह, नाहन सिटी यूनिट के प्रधान सुमित कुमार, वरिष्ठ उप-प्रधान श्रीमती कीर्ति अग्रवाल, सलाहकार प्रदीप सिंह, राम लाल शर्मा, ददाहू यूनिट के प्रधान गौरव पाठक, पच्छाद यूनिट के प्रधान नरेश शर्मा, पौण्टा यूनिट के वरिष्ठ उप प्रधान अनिल शर्मा व महासचिव अनिल सैनी, कुब्जा देवी, मेहंदी

Read more

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएमओ डॉ अजय पाठक की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

नाहन || 31 जुलाई, 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक द्वारा आज जिला मुख्यालय नाहन में शहर के अमरपुर मोहल्ला में डेंगू के बढ़ते हुए मरीजो की गंभीरता को देखते हुए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक अधीक्षक डॉ अमितभ जैन, पी०एस०एम० विभाग से डॉ संजय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निसर अहमद ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद संगल, खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डॉ मोनिशा अग्रवाल, नर्सिंग कॉलेज नाहन व पद्मावती के प्रिंसिपल और नगर परिषद के प्रतिनिधि के साथ मिलकर बिशेष अभियान चलाने के लिए रुपरेखा तैयार की गयी। मुख्य

Read more

श्रावण अष्टमी मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

ऊना || 31 जुलाई, 2024 || माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 5 से 14 अगस्त तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जतिन लाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए

Read more

01 से 05 अगस्त तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

रिकांगपिओ || 31 जुलाई, 2024 || राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 01 से 05 अगस्त, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवम शिलान्यास करेंगे तथा साथ ही आम लोगों के साथ बैठकों का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 01 अगस्त को सायं 05 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 02 अगस्त को वह रामनी में जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे तथा सार्वजनिक बैठक का आयोजन करेंगे। इसके अलावा वह

Read more

साईबर अपराध या ठगी पर तुरंत 1930 नंबर पर करें शिकायत

हमीरपुर || 31 जुलाई, 2024 || ऑनलाइन ठगी एवं अन्य साईबर अपराध के मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस की साईबर क्राइम विंग ने सभी लोगों से ऐहतियात बरतने और किसी भी तरह के साईबर अपराध या ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या साईबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाइन नम्बर 01905-226900 पर अथवा ईमेल pscyber-cr@hp.gov.in पीएससाईबर-सीआर एट द रेट एचपी.जीओवी.इन पर शिकायत दर्ज करवाने तथा नजदीकी थाने में संपर्क करने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की मध्य रेंज मंडी की साईबर क्राइम शाखा के एएसपी

Read more

जेल वार्डर परीक्षा की अंसर-की पर 3 तक मांगी आपत्तियां

हमीरपुर || 31 जुलाई, 2024 || कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों के लिए 28 जुलाई को शिमला, मंडी और धर्मशाला में आयोजित की गई लिखित परीक्षा की प्रोविजनल अंसर-की यानि अनंतिम उत्तर कुंजी विभाग की वेबसाइट admis.hp.nic.in/hpprisons/ एडमिस.एचपी.एनआईसी.इन/एचपीप्रिजन्स/ पर अपलोड कर दी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को इस अनंतिम उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो तो वह इसे निर्धारित प्रपत्र पर स्वयं या अपने पंजीकृत ईमेल के माध्यम से 3 अगस्त शाम 5 बजे तक ईमेल- डीजी-प्रिजन-एचपी एट द रेट जीओवी.इन dg-prison-hp@nic.in पर भेज सकते हैं। ये आपत्तियां केवल निर्धारित प्रपत्र पर ही स्वीकार

Read more

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितम्बर, 2024 को

बिलासपुर || 31 जुलाई 2024 || सचिव,जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर मनीषा गोयल ने बताया कि बिलासपुर जिला के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 14 सितम्बर, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं तथा झंडुता न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाऐगा। जिसमें पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामले लिए जाएंगे, इस लोक अदालत में बैंक से सम्बंधित मुकद‌मे, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद के मामले लिए जाएंगे। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी में से लंबित मामले है, वह न्यायालय

Read more